भारत ने अग्नि-5 इंटरमीडिएट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

यह परीक्षण सामरिक बल कमान (SFC) के अधीन किया गया है।

  • SFC भारत के परमाणु कमान प्राधिकरण का हिस्सा है। यह देश के सामरिक और रणनीतिक परमाणु हथियारों के भंडार के प्रबंधन एवं प्रशासन का काम करता है।

अग्नि-5 के बारे में

  • यह एक परमाणु-सक्षम सतह-से-सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल (SSBM) है। यह तीन-चरणीय ठोस ईंधन इंजन से चलती है।
  • रेंज: 5,000 किलोमीटर से अधिक।
  • विकासकर्ता: इसे रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने विकसित किया है।
    • अग्नि, एकीकृत निर्देशित मिसाइल विकास कार्यक्रम (IGMDP) के तहत विकसित पांच मिसाइलों में से एक है।
      • IGMDP के तहत विकसित अन्य मिसाइलों में पृथ्वी, त्रिशूल, नाग और आकाश हैं।
  • महत्त्व: यह भारत को मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल रीएंट्री व्हीकल (MIRV)-सक्षम IRBMs वाले चुनिंदा देशों के क्लब में शामिल करता है। भारत के अतिरिक्त यह प्रणाली अमेरिका, रूस, चीन और फ्रांस के पास है।  

सतह-से-सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल (SSBM) के बारे में

  • प्रक्षेप्य गति में मिसाइल को लांच करने के लिए इसे आरंभिक चरण में रॉकेट बूस्टर के माध्यम से एक निश्चित ऊंचाई तक पहुंचाया जाता है। इसके बाद बूस्टर अलग हो जाते हैं और मिसाइल गुरुत्वाकर्षण बल के कारण पृथ्वी की ओर तेजी से गिरते हुए लक्ष्य पर हमला कर देती है।
  • हथियारों का प्रकार: ये परमाणु या पारंपरिक दोनों तरह के वॉरहेड ले जा सकती हैं।
  • मिसाइल रेंज वर्गीकरण:
    • शोर्ट-रेंज (1,000 किमी से कम): इसे सामरिक बैलिस्टिक मिसाइल भी कहा जाता है;
    • मीडियम-रेंज (1000-3000 किमी);
    • इंटरमीडिएट-रेंज (3,000 से 5,500 किमी); तथा 
    • लॉन्ग-रेंज (5,500 किमी से अधिक): इसे सामरिक या इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल भी कहा जाता है।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet