वियतनाम (राजधानी: हनोई)
भारत और वियतनाम ने AI और क्वांटम प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक समझौता ज्ञापन (MoU) का आदान-प्रदान किए।
भौगोलिक अवस्थिति

- वियतनाम हिंद-चीन प्रायद्वीप के पूर्वी तट पर दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित है।
- स्थलीय सीमाएं: चीन (उत्तर); तथा कंबोडिया व लाओस (पश्चिम)।
- समुद्री सीमाएं: टोंकिन की खाड़ी (उत्तर-पूर्व), दक्षिण चीन सागर (पूर्व और दक्षिण), थाईलैंड की खाड़ी (दक्षिण-पश्चिम)।
- राजनीतिक व्यवस्था: यह एक-दलीय कम्युनिस्ट देश है, और दक्षिण-पूर्व एशिया की सर्वाधिक संवृद्धि वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।
भौगोलिक विशेषताएं:
- प्रमुख नदियां: मेकांग नदी और रेड रिवर।
- दक्षिण चीन सागर में मिलने से पहले दोनों नदियाँ डेल्टा बनाती हैं।
- प्रमुख पर्वत: अन्नाम कॉर्डिलेरा, जो मध्य वियतनाम में उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व तक विस्तृत है।