Select Your Preferred Language

Please choose your language to continue.

नुआखाई पर्व | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

साथ ही खबरों में

Posted 29 Aug 2025

8 min read

नुआखाई पर्व

प्रधान मंत्री ने नुआखाई पर्व के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

नुआखाई पर्व के बारे में

  • नुआखाई को नवान्न भी कहते हैं। यह पर्व मुख्य रूप से पश्चिमी ओडिशा में मनाया जाता है। इस अवसर पर लोग देवताओं को नए अन्न अर्पित करते हैं
  • इतिहास: मौखिक परंपरा के अनुसार, इसकी शुरुआत पटना के राजा रमई देव (1355-1380 ई.) ने की थी।
  • महत्त्व: यह पर्व मुख्य रूप से अन्न (धान/चावल) की पूजा से जुड़ा है। इसका उद्देश्य अच्छी फसल के लिए ईश्वर की कृतज्ञता व्यक्त करना है। इस तरह यह वास्तव में जीवन देने वाली फसल की उपासना का प्रतीक है।
  • Tags :
  • Nuakhai Festival
  • Navanna

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP)

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) के त्वरित अनुमान के अनुसार जुलाई 2025 में औद्योगिक उत्पादन में 3.5% की वृद्धि दर्ज की गई।

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) के बारे में

  • संकलनकर्ता: इसका संकलन केंद्रीय सांख्यिकी संगठन (CSO) द्वारा वास्तविक औद्योगिक संवृद्धि के मापन के लिए किया जाता है।
  • कब जारी: प्रति माह।
  • आधार वर्ष: 2011-12
  • शामिल क्षेत्रक: यह केवल खनन, विनिर्माण (सर्वाधिक भारांश), और विद्युत (सबसे कम भारांश) क्षेत्रकों के उत्पादन को ही शामिल करता है।
    • डेटा की कमी के कारण इसमें निर्माण, गैस और जल आपूर्ति क्षेत्रकों के उत्पादन को शामिल नहीं किया जाता है।
  • Tags :
  • ndex of Industrial Production (IIP)
  • Central Statistical Organisation (CSO)

कपास

केंद्र सरकार ने कपास पर आयात शुल्क छूट को 31 दिसंबर, 2025 तक बढ़ा दिया है। कपास की मांग और आपूर्ति के बीच अंतर लगातार बने रहने के बाद यह निर्णय लिया गया है। 

कपास के बारे में 

  • इसे "सफेद सोना" (White-Gold) भी कहा जाता है। 
  • खेती के लिए अनुकूल जलवायु दशाएं:
    • कपास प्राकृतिक रेशा है। यह अर्ध-जीरोफाइट उष्णकटिबंधीय फसल है, जो भारत के अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में खरीफ मौसम में उगाई जाती है।
      • कपास की खेती अलग-अलग प्रकार की मृदाओं में की जाती है, जिनमें बेहतर जल निकासी वाली गहरी जलोढ़ मृदा (उत्तर भारत) से लेकर काली चिकनी मृदा (मध्य भारत) और काली लाल-मृदा (दक्षिण भारत) के क्षेत्र शामिल हैं।
    • यह लवणता को कुछ हद तक सहन कर सकती है लेकिन जल भराव सहन नहीं कर पाती है।
    • इसकी खेती के लिए उच्च तापमान, हल्की वर्षा, लगभग 210 पाला-रहित दिन और तेज धूप की आवश्यकता होती है।
  • भारत में उत्पादन
    • भारत विश्व में कपास का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। चीन सबसे बड़ा उत्पादक है।  
    • भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां कपास की सभी चार प्रजातियों की खेती की जाती है।
    • प्रमुख उत्पादक राज्य: गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, राजस्थान, मध्य प्रदेश।
  • Tags :
  • Cotton
  • White-Gold

LNG (तरलीकृत प्राकृतिक गैस)

UAE की अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) के साथ 15 साल का समझौता किया है। इसके तहत भारत को हर साल 10 लाख टन LNG की आपूर्ति की जाएगी।

LNG के बारे में

  • LNG वास्तव में प्राकृतिक गैस है जिसे लगभग -260° फ़ारेनहाइट (-162° सेल्सियस) पर ठंडा करके तरल रूप दिया जाता है।
    • प्राकृतिक गैस को LNG में बदलने की प्रक्रिया को तरलीकरण (Liquefaction) कहते हैं।
    • यह प्रक्रिया इसकी मात्रा को गैसीय अवस्था की तुलना में 600 गुना कम कर देती है।
  • यह प्रक्रिया प्राकृतिक गैस के सुरक्षित परिवहन, लंबी दूरी के लिए शिपिंग और भंडारण को सुविधाजनक बनाती है।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका दुनिया में LNG का सबसे बड़ा निर्यातक है, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया और कतर का स्थान आता है।
  • Tags :
  • LNG
  • Liquefied Natural Gas

प्रधान मंत्री जन-धन योजना (PMJDY)

'प्रधान मंत्री जन-धन योजना' के 11 साल पूरे होने पर प्रधान मंत्री ने इस योजना की परिवर्तनकारी उपलब्धियों का उल्लेख किया। 

  • इसे दुनिया की सबसे बड़ी वित्तीय समावेशन पहलों में से एक माना जाता है। 
  • यह योजना राष्ट्रीय वित्तीय समावेशन मिशन के रूप में कार्य किया है।

PMJDY की प्रमुख उपलब्धियां

  • अब तक 56 करोड़ से अधिक जनधन खाते खोले जा चुके हैं। इन खातों में कुल 2.68 लाख करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं।
  • 38 करोड़ RuPay कार्ड निःशुल्क जारी किए गए हैं।
  • 67% खाते ग्रामीण या अर्ध-शहरी क्षेत्रों में खोले गए हैं, जिससे दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले वंचित व्यक्ति औपचारिक वित्तीय क्षेत्रक यानी बैंकिंग सेवाओं से जुड़ गए हैं।
  • इस योजना के तहत लगभग 56% बैंक खाते महिलाओं के नाम पर हैं।
  • Tags :
  • Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana
  • National Mission on Financial Inclusio

एक्सटेंडेड रेंज अटैक म्यूनिशन (ERAMs)

संयुक्त राज्य अमेरिका ने यूक्रेन को एक्सटेंडेड रेंज अटैक म्यूनिशन (ERAMs) की आपूर्ति को मंज़ूरी दी है।

ERAMs के बारे में

  • यह हवा से प्रक्षेपित की जाने वाली और सटीक रूप से -निर्देशित नेक्स्ट जनरेशन की मिसाइल है।
  • मारक क्षमता240 से 450 किलोमीटर
  • वारहेड्स: यह अपने साथ 500-पाउंड का उच्च-विस्फोटक वारहेड्स ले जा सकती है, जो मजबूत बंकरों, फ्यूल डिपो, या गोला-बारूद के भंडारण को नष्ट करने में सक्षम है।
  • निर्देशन: यह मिसाइल GPS, इनर्शियल नेविगेशन, और एक टर्मिनल सीकर प्रणालियों से युक्त है जो इसे लक्ष्य की ओर सटीक तरीके से निर्देशित कर सकती है। इससे यह लगभग 10 मीटर की सटीकता तक लक्ष्य भेद सकती है।
  • Tags :
  • ERAMs
  • Extended Range Attack Munitions (ERAMs)

सेबी का साइबर सेफ्टी एंड साइबर रेजिलिएंस फ्रेमवर्क

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने स्पष्ट किया कि उसका साइबर सेफ्टी एंड साइबर रेजिलिएंस फ्रेमवर्क (CCSRF) केवल सेबी/SEBI द्वारा विनियमित संस्थाओं की प्रणालियों पर लागू होता है।

  • यदि विनियमित संस्थाएं RBI या किसी अन्य विनियामकों के ‘समान साइबर सुरक्षा नियमों’ का पालन करती हैं, तो सेबी उसे भी अनुपालन के रूप में स्वीकार कर लेगा।

सेबी के CCSRF के बारे में

  • इसे मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर इंस्टीट्यूशंस (MIIs) के लिए 2015 में जारी किया गया।
  • उद्देश्य: भारतीय प्रतिभूति बाजार में साइबर सुरक्षा उपायों को मजबूत करना, और साइबर सुरक्षा से जुड़ी घटनाओं/हमलों से निपटने के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करना।
  • किन पर लागू होता है: स्टॉक ब्रोकर और डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट्सम्यूचुअल फंड/एसेट मैनेजमेंट कंपनियांKYC रजिस्ट्रेशन एजेंसियांपोर्टफोलियो मैनेजर, आदि।
  • Tags :
  • CCSRF
  • Cybersecurity and Cyber Resilience Framework

एयर क्वालिटी लाइफ इंडेक्स (AQLI)

एयर क्वालिटी लाइफ इंडेक्स (AQLI) का 2025 वार्षिक अपडेट  जारी कर दिया गया।

AQLI के बारे में

  • यह प्रदूषण संबंधी सूचकांक है, जो जीवन प्रत्याशा पर कणिकीय (Particulate) वायु प्रदूषण के प्रभाव को मापता है।
  • विकासकर्ता: माइकल ग्रीनस्टोन (प्रोफेसर) और शिकागो विश्वविद्यालय की एनर्जी पॉलिसी इंस्टीट्यूट (EPIC) की उनकी टीम द्वारा।

अपडेट के मुख्य बिंदु 

  • भारत: विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानक दिशा-निर्देशों के स्तर तक वायु प्रदूषण सीमित रखने से भारत में रहने वाले लोगों की  औसत आयु 3.5 वर्ष बढ़ सकती है, जबकि दिल्ली में यह वृद्धि 8.2 वर्ष (सर्वाधिक) होगी।
  • दक्षिण एशिया विश्व का सबसे प्रदूषित क्षेत्र बना हुआ है।
  • Tags :
  • Air Pollution
  • Air Quality Life Index (AQLI)
Watch News Today
Subscribe for Premium Features