भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने प्रति-यूपीआई लेनदेन सीमा बढ़ा दी है।
- नई सीमा: प्रति लेनदेन 5 लाख तक रुपये तक और 24 घंटे की संचयी सीमा 10 लाख रुपये तक।
- लागू होने की शर्त: केवल व्यक्ति-से-व्यापारी (P2M) लेनदेन पर, वह भी सत्यापित व्यापारियों के साथ।
- अपवाद: व्यक्ति-से-व्यक्ति (P2P) लेनदेन की सीमा पहले की तरह 1 लाख रुपये प्रतिदिन तक सीमित है।
UPI के बारे में
- यह त्वरित भुगतान प्रणाली और प्रोटोकॉल है, जिसे NPCI ने वर्ष 2016 में विकसित किया।
- NPCI की स्थापना भुगतान एवं निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 के तहत की गई है।
- अन्य विशेषताएँ:
- मोबाइल डिवाइस के माध्यम से तत्काल पैसा हस्तांतरण, 24×7 और वर्ष के 365 दिन।
- एकल क्लिक दो-स्तरीय सत्यापन।
भारतीय बैंकों ने SWIFT मैसेजिंग फ्रेमवर्क 'ISO 20022' को तेजी से अपनाया है।
- ISO 20022 वित्तीय जानकारी के लिए एक ओपन ग्लोबल स्टैंडर्ड है।
SWIFT के बारे में
- SWIFT से आशय है; सोसाइटी फॉर वर्ल्डवाइड इंटरबैंक फाइनेंसियल टेलीकम्युनिकेशन ।
- स्थापना: 1973 में, 15 देशों के 239 बैंकों द्वारा।
- मुख्यालय: बेल्जियम।
- उद्देश्य: सीमा-पार वित्तीय संचार को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाना।
- यह एक सुरक्षित मैसेजिंग नेटवर्क है, जो 200 देशों में 11,000 से अधिक वित्तीय संस्थानों के बीच वैश्विक वित्तीय लेनदेन को सुगम बनाता है।
उफनती ब्यास नदी से पंजाब और हिमाचल प्रदेश में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
- नदी उफान पर होने के कारण भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड को पोंग बांध से अतिरिक्त पानी छोड़ना पड़ा है।
ब्यास नदी के बारे में
- उद्गम: रोहतांग दर्रे की दक्षिणी ढलान (कुल्लू) के पास ब्यास कुंड से।
- अपवाह मार्ग: लगभग 470 किलोमीटर बहने के बाद पंजाब के हरिके में सतलुज नदी में मिल जाती है।
- मुख्य सहायक नदियाँ: बैन, बाणगंगा, लूनी और उहल।
- निर्मित स्थलाकृतियां: यह कुल्लू और कांगड़ा की घाटियों का निर्माण करती है।
- प्राचीन नाम: विपाशा (संस्कृत)।
तालिबान के विदेश मंत्री की भारत यात्रा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के प्रतिबंधों के तहत लगाए गए यात्रा प्रतिबंध के कारण रद्द हो गई।
तालिबान प्रतिबंध समिति के बारे में
- स्थापना: वर्ष 2011 में। UNSC ने पूर्ववर्ती “1267 समिति” को दो भागों में विभाजित किया: अल-कायदा प्रतिबंध समिति (1267/1989) और तालिबान प्रतिबंध समिति (1988)।
- मुख्य कार्य: अफगानिस्तान में स्थिति से संबंधित तालिबान से जुड़े व्यक्तियों, समूहों और संस्थाओं पर लगाए गए प्रतिबंधों की निगरानी करना।
- सदस्य: इसमें UNSC के सभी 15 सदस्य शामिल हैं।
- वर्तमान अध्यक्ष: पाकिस्तान।
केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री ने प्रधान-मंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 (PMAY-U 2.0) के तहत “अंगीकार 2025” अभियान की शुरुआत की।
- PMAY-U 2.0 की शुरुआत 2024 में हुई थी। इसका उद्देश्य “हाउसिंग फॉर ऑल” विजन के तहत सभी पात्र शहरी परिवारों को ऑल-वेदर पक्का मकान उपलब्ध कराना है।
अंगीकार 2025 अभियान के बारे में
- यह 2 महीने का लास्ट-माइल जन-जागरूकता अभियान है। इसका उद्देश्य PMAY-U 2.0 के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाना है।
Article Sources
1 sourceविश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी आवश्यक दवाओं की मॉडल सूची (EML) में एक नया संशोधन प्रकाशित किया है, जिसमें कैंसर, मधुमेह और मोटापे के लिए नए उपचार शामिल किए गए हैं।
WHO की आवश्यक दवाओं की मॉडल सूची के बारे में
- उद्देश्य: यह सूची प्रत्येक स्वास्थ्य-देखभाल सेवा प्रणाली के लिए न्यूनतम आवश्यक दवाओं का एक रजिस्टर है।
- इसका लक्ष्य सभी लोगों के लिए उच्च प्राथमिकता वाली दवाओं की हर समय उपलब्धता सुनिश्चित करना है, जिससे चिकित्सकों द्वारा प्रमाणिक और बेहतर उपचार प्रदान करने में मार्गदर्शन मिल सके।
- यह सूची आवश्यक दवाओं के चयन और उपयोग पर विशेषज्ञ समिति द्वारा हर दो साल में संशोधित की जाती है।
- आवश्यक दवाओं की पहली ऐसी सूची 1977 में प्रकाशित की गई थी।
फंक्शनल जीनोमिक्स कैंसर के इलाज में सुधार ला रही है।
- यह दिखाती है कि कोशिका के भीतर आनुवंशिक भिन्नताएं कैसे कार्य करती हैं, जिससे हानिकारक या गैर-हानिकारक म्यूटेशन (उत्परिवर्तन) की पहचान करने में मदद मिलती है। इससे कैंसर के इलाज में सुधार हो सकता है।
फंक्शनल जीनोमिक्स के बारे में
- यह इस बात का अध्ययन है कि जीनोम और उसके उत्पाद (RNA एवं प्रोटीन) कैसे कार्य करते हैं और आपसी अंतर-क्रियाओं के माध्यम से विभिन्न जैविक प्रक्रियाओं को प्रभावित करते हैं।
- जीनोम किसी जीव की कोशिका में मौजूद संपूर्ण आनुवंशिक जानकारी होती है।
- उद्देश्य: इसका मुख्य उद्देश्य जीनोटाइप और फेनोटाइप के बीच के संबंध को समझना है।
- फेनोटाइप किसी व्यक्ति के दिखाई देने वाले लक्षणों को दर्शाता है, जैसे कि कद, आँखों का रंग और रक्त समूह।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने घोषणा की है कि अफ्रीका में अब Mpox का प्रकोप वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल नहीं है।
Mpox के बारे में
- बीमारी का प्रकार: यह वायरल जूनोटिक रोग है, जो मंकीपॉक्स वायरस (ऑर्थोपॉक्सवायरस जीनस) के संक्रमण से फैलता है।
- संक्रमण: यह संक्रमित व्यक्तियों, जानवरों या संक्रमित वस्तुओं के निकट संपर्क में आने से फैलता है।
- Mpox के प्रकार:
- क्लेड I : यह मध्य अफ्रीका में पाया जाता है और आमतौर पर अधिक गंभीर होता है, हालांकि हाल के प्रकोप कम घातक रहे हैं।
- क्लेड II : यह पूर्वी अफ्रीका में पाया जाता है और 2022 से वैश्विक प्रकोप का कारण रहा है। यह आमतौर पर हल्का और कम घातक होता है।
- संक्रमण और बीमारी का रूप लेने में समय: 5 से 21 दिन।
- लक्षण: बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, थकान, और लिम्फ नोड्स में सूजन।
- वैश्विक चिंता: इसे 2022 में WHO द्वारा अंतर्राष्ट्रीय चिंता का लोक स्वास्थ्य आपातकाल (PHEIC) घोषित किया गया था।
- उपचार: Mpox के लिए कोई भी प्रमाणित उपचार उपलब्ध नहीं है।