नेपाल (राजधानी: काठमांडू)
नेपाल द्वारा जनरेशन जेड (Z) युवाओं के विरोध-प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर लगा प्रतिबंध हटा लिया गया। इस विरोध-प्रदर्शन के परिणामस्वरूप कई लोगों की मौत हो गई और गृह मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा।
भौगोलिक अवस्थिति

- नेपाल दक्षिण एशिया में स्थित एक स्थल-रुद्ध (Landlocked) देश है।
- सीमावर्ती राष्ट्र: उत्तर में चीन; दक्षिण, पूर्व, पश्चिम में भारत।
- राजनीतिक व्यवस्था: संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य।
भौगोलिक विशेषताएं
- भू-भाग: हिमालय पर्वत (उत्तर में), पहाड़ियाँ (मध्य में), मैदान (दक्षिण में)
- प्रमुख क्षेत्र: तराई मैदान (मधेश), पहाड़ी क्षेत्र (पहाड़) और पर्वतीय क्षेत्र (हिमाल)।
- उच्चतम बिंदु: माउंट एवरेस्ट (8,848.86 मीटर)
- प्रमुख नदियाँ: कोसी, नारायणी (गंडक), और करनाली।
- महत्वपूर्ण विशेषताएं: 8,000 मीटर से अधिक ऊँची विश्व की 14 पर्वत चोटियों में से 8 नेपाल में स्थित हैं। बुद्ध का जन्म स्थान लुम्बिनी भी नेपाल में है।