इक्वाडोर (राजधानी-क्विटो)

इक्वाडोर के देशज आबादी समूह अमेज़न में 47 बिलियन डॉलर की तेल ड्रिलिंग विस्तार योजना का विरोध कर रहे हैं।
भौगोलिक अवस्थिति
- दक्षिण अमेरिका महादेश के उत्तर-पश्चिम में।
- सीमावर्ती देश: उत्तर में कोलंबिया तथा दक्षिण और पूर्व में पेरू।
- सीमावर्ती जल निकाय: पश्चिम में प्रशांत महासागर।
भौगोलिक विशेषताएं
- चार भौगोलिक क्षेत्र: तटीय मैदानी क्षेत्र और पर्वतीय क्षेत्र; मध्य एंडीज पर्वतमाला और इसकी दो प्रमुख श्रेणियां-पश्चिम में कॉर्डिलेरा ऑक्सिडेंटल और पूर्व में कॉर्डिलेरा ओरिएंटल।
- सबसे ऊँची चोटी: माउंट चिम्बोराजो (6,268 मी.)।
- सक्रिय ज्वालामुखी: कोटोपैक्सी (एंडीज पर्वतमाला)।
- भूमध्य रेखा इक्वाडोर से होकर गुजरती है।
- प्रशांत महासागर में मौजूद गैलापागोस द्वीपसमूह इक्वाडोर का हिस्सा है।