वस्त्र PLI योजना
वस्त्र मंत्रालय ने वस्त्र क्षेत्रक के लिए उत्पादन से संबद्ध प्रोत्साहन (PLI) योजना में बड़े संशोधनों की अधिसूचना जारी की।
- मुख्य संशोधनों में पात्र उत्पादों के दायरे का विस्तार, निवेश और टर्नओवर की शर्तों में कमी आदि शामिल हैं।
वस्त्र क्षेत्रक के लिए उत्पादन से संबद्ध प्रोत्साहन (PLI) योजना के बारे में:
- मंत्रालय: वस्त्र मंत्रालय।
- उद्देश्य: मानव निर्मित फाइबर (MMF) परिधान और कपड़ों एवं तकनीकी वस्त्रों का उत्पादन बढ़ाना।
- अवधि: 2021 से 2030 तक (प्रोत्साहन 5 वर्षों के लिए दिया जाएगा)।
- निगरानी और कार्यान्वयन: सचिवों के अधिकार प्राप्त समूह (Empowered Group of Secretaries) द्वारा, जिसे DPIIT ने गठित किया है।
- Tags :
- Ministry of Textiles
- Production Linked Incentive (PLI) Scheme
- Textile PLI Scheme
Articles Sources
सिस्टैंथे लॉन्गीस्केपा
वैज्ञानिकों ने चिली के अत्यधिक शुष्क अटाकामा मरुस्थल में एक जलवायु अनुकूल पुष्प प्रजाति, सिस्टैंथे लॉन्गीस्केपा का अध्ययन किया। इससे यह समझा जा सकेगा कि यह फूल पानी की अत्यधिक कमी और तापमान के चरम उतार-चढ़ाव में कैसे जीवित रहता है।
- अटाकामा मरुस्थल दुनिया के सबसे शुष्क तटीय मरुस्थलों में से एक है। यह चिली के उत्तरी तटीय भाग में लगभग 1000 किमी लंबी पट्टी के रूप में फैला हुआ है।
सिस्टैंथे लॉन्गीस्केपा के बारे में
- पर्यावास: यह चिली के अटाकामा मरुस्थल की स्थानिक पुष्प प्रजाति है। इसे स्थानीय रूप से "पाटा डी गुआनाको" कहते हैं।
- विकास चक्र: यह एक वार्षिक जड़ी-बूटी है, जो अनियमित वर्षा के बाद अपना पूरा जीवन चक्र अंकुरण से लेकर फूल खिलने तक पूरा कर लेती है।
- अनुकूलन: यह पादप क्रैसुलेसियन एसिड मेटाबॉलिज्म (CAM) नामक एक अत्यधिक प्रभावी प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया का उपयोग करता है। इस प्रक्रिया में पादप रात के समय अपने रंध्र (stomata) खोलता है और कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर उसे मैलिक अम्ल (malic acid) के रूप में संग्रहीत करता है। यह अनुकूलन मरुस्थलीय परिस्थितियों में पानी की बचत और जीवित रहने के लिए अत्यंत आवश्यक है।
- Tags :
- Atacama Desert
- Cistanthe longiscapa
2025 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार
हंगरी के लेखक लास्ज़लो क्रास्ज़नाहोरकाई को 2025 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
- लास्ज़लो क्रास्ज़नाहोरकाई का जन्म 1954 में रोमानियाई सीमा के पास हंगरी के ग्युला में हुआ था।
- प्रमुख कृतियां: सैतान्तांगो (1985), द मेलानकली ऑफ रेजिस्टेंस (1989), वॉर एंड वॉर (1999), आदि।
नोबेल पुरस्कार के बारे में
- इसे अल्फ्रेड नोबेल द्वारा 1895 में स्थापित किया गया था।
- पहले नोबेल पुरस्कार 1901 में प्रदान किए गए थे।
- यह स्वीडन के स्टॉकहोम में नोबेल फाउंडेशन द्वारा प्रशासित एक अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार है।
- इसकी 6 श्रेणियां हैं: शांति, भौतिकी, रसायन विज्ञान, चिकित्सा, साहित्य और आर्थिक विज्ञान (अर्थशास्त्र)।
- Tags :
- Nobel Prize in Literature, 2025
- Laszlo Krasznahorkai
जिला न्यायाधीश की नियुक्ति
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ऐसे न्यायिक अधिकारी, जिनके पास वकील के रूप में और सेवा में रहते हुए कुल मिलाकर 7 साल का अनुभव है, वे जिला न्यायाधीश के रूप में सीधी भर्ती के लिए पात्र होंगे।
- सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि संविधान के अनुच्छेद 233 के तहत वकीलों और सेवारत उम्मीदवारों – दोनों को जिला न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया जा सकता है। साथ ही, 7 वर्ष के अनुभव की शर्त अब न्यायिक अधिकारियों पर भी लागू होगी।
जिला न्यायाधीश की नियुक्ति
- अनुच्छेद 233 जिला न्यायाधीशों की नियुक्ति से संबंधित है।
- नियुक्ति प्राधिकारी: राज्य में जिला न्यायाधीशों की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा, संबंधित हाई कोर्ट से परामर्श करके की जाती है।
- Tags :
- Appointment of District Judge
- Article 233
अंडर-सी केबल्स
मेटा प्लेटफॉर्म ने अपने वॉटरवर्थ (Waterworth) नामक अंडर-सी केबल प्रोजेक्ट के लिए मुंबई और विशाखापत्तनम को लैंडिंग साइट (जहां केबल समुद्र से जमीन पर आती है) के रूप में चुना है।
अंडर-सी केबल्स के बारे में:
- अंडर-सी केबल्स फाइबर-ऑप्टिक केबल्स होती हैं, जिन्हें महासागर के नितल पर बिछाया जाता है। ये सूचनाओं का आदान-प्रदान करती हैं और वैश्विक संचार को संभव बनाती हैं।
- महत्त्व: अंडर-सी केबल्स अंतर्राष्ट्रीय इंटरनेट की बुनियाद मानी जाती हैं। इनके माध्यम से लगभग 90% डेटा, 80% वैश्विक व्यापार, और लगभग 10 ट्रिलियन डॉलर मूल्य के वित्तीय लेन-देन संचालित होते हैं।
- Tags :
- Undersea Cables
रोगी प्लेनेट (Rogue Planet)
खगोलविदों ने हाल ही में एक युवा रोग प्लेनेट (ग्रह) खोजा है, जो अपने आस-पास के पदार्थ को सक्रिय रूप से आकर्षित व संचित कर रहा है।
रोग प्लेनेट के बारे में:
- परिभाषा: रोग प्लेनेट वह ग्रहीय पिंड होता है, जो अपनी मूल प्रणाली से बाहर निकल गया होता है और जो अब अंतरतारकीय अंतरिक्ष (interstellar space) में स्वतंत्र रूप से गमन कर रहा होता है।
- अधिकांश रोग प्लेनेट ग्रह प्रणाली के निर्माण के शुरुआती और अस्थिर चरणों में बाहर निकाल दिए जाते हैं, लेकिन कक्षीय अस्थिरता के कारण यह प्रक्रिया कभी भी हो सकती है।
- कक्षा (Orbit): सामान्य ग्रहों के विपरीत, रोग प्लेनेट किसी तारे की परिक्रमा नहीं करता, बल्कि स्वतंत्र रूप से अंतरिक्ष में घूमता रहता है।
- महत्त्व: रोग प्लेनेट का अध्ययन करने से ग्रहों के निर्माण की प्रक्रिया, ग्रह प्रणालियों की गतिशीलता और अंतरतारकीय मैटर के साथ उनकी परस्पर क्रिया को समझने में मदद मिलती है।
- Tags :
- Rogue Planet
सक्षम (SAKSHAM)
भारतीय थल सेना ने स्वदेशी रूप से विकसित सक्षम/ SAKSHAM काउंटर-अनमैन्ड एरियल सिस्टम (CUAS) ग्रिड सिस्टम की खरीद शुरू कर दी है।
- सक्षम/ SAKSHAM: सिचुएशनल अवेयरनेस फॉर काइनेटिक सॉफ्ट एंड हार्ड किल एसेट्स मैनेजमेंट।
सक्षम (SAKSHAM) प्रणाली के बारे में:
- यह एक मॉड्यूलर और उन्नत कमांड एंड कंट्रोल (C2) प्रणाली है, जो सुरक्षित आर्मी डेटा नेटवर्क (ADN) पर काम करती है।
- यह प्रणाली दुश्मन के ड्रोन और अनमैन्ड एरियल सिस्टम्स (मानव रहित हवाई प्रणालियों) को रीयल-टाइम में पहचानने, ट्रैक करने और निष्क्रिय करने में सक्षम है। इससे नए परिभाषित टैक्टिकल बैटलफील्ड स्पेस (TBS) में वायु क्षेत्र की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
- TBS वह क्षेत्र है, जो जमीन से लगभग 3,000 मीटर (10,000 फीट) की ऊंचाई तक फैला होता है।
- इसे भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के सहयोग से विकसित किया गया है।
- Tags :
- SAKSHAM System
- SAKSHAM (Situational Awareness for Kinetic Soft and Hard Kill Assets Management)