
ऑस्ट्रेलिया (राजधानी: कैनबरा)
भारत और ऑस्ट्रेलिया ने दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच परिचालन साझेदारी को मजबूत करने के लिए प्रमुख रक्षा समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
भौगोलिक अवस्थिति
- अवस्थिति: ऑस्ट्रेलिया सबसे छोटा महाद्वीप और पृथ्वी पर छठा सबसे बड़ा देश है। यह प्रशांत और हिंद महासागरों के बीच स्थित है।
- जल निकाय: इसके पश्चिम में हिंद महासागर और पूर्व में दक्षिण प्रशांत महासागर हैं।
भौगोलिक विशेषताएं
- ऑस्ट्रेलिया का एक तिहाई से अधिक हिस्सा मरुस्थल है। महत्वपूर्ण मरुस्थलों में ग्रेट विक्टोरिया, ग्रेट सैंडी, तनामी मरुस्थल, सिम्पसन मरुस्थल और गिब्सन मरुस्थल शामिल हैं।
- प्रमुख पर्वत श्रृंखलाएं: ग्रेट डिवाइडिंग रेंज और मैकडॉनेल रेंज।
- प्रमुख नदियां: मरे-डार्लिंग, मुरुमबिजी, लाचलान आदि।
- क्वींसलैंड के पूर्वी तट पर स्थित ग्रेट बैरियर रीफ, दुनिया में प्रवालों का सबसे बड़ा समूह है।