8 एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट्स (ASW SWC) में से पहला क्राफ्ट 'माहे' भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया।
माहे के बारे में
- निर्माता: कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL), कोच्चि।
- नामकरण: केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के ऐतिहासिक बंदरगाह शहर ‘माहे’ के नाम पर।
- क्षमताएं: तटीय जल के भीतर निगरानी, कम तीव्रता वाले समुद्री अभियान (LIMO), तटीय जल में एंटी-सबमरीन वारफेयर (ASW) का संचालन।
- महत्त्व: यह तटीय क्षेत्रों में भारतीय नौसेना की ASW क्षमता को बढ़ाएगा और सरकार के आत्मनिर्भर भारत विज़न का समर्थन करेगा।
Article Sources
1 sourceहाल ही में, सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालतों में काफी संख्या में एक्सेक्यूशन याचिकाओं के लंबित (8.82 लाख से अधिक) होने का मुद्दा उठाया है, जिसके कारण लंबित मामले बढ़ते जा रहे हैं।
एक्सेक्यूशन याचिका के बारे में:
- यह एक कानूनी साधन है, जिसका उपयोग आदेश को लागू करने के लिए किया जाता है। जब केस को हारने वाला पक्ष अदालत के निर्णय का अनुपालन नहीं करता है, तब केस को जीतने वाला पक्ष अदालत से औपचारिक रूप से अनुरोध करता है कि वह अपने निर्णय को लागू करवाए।
- 2021 में, सुप्रीम कोर्ट ने एक्सेक्यूशन याचिका से जुड़ी कार्यवाही के निपटारे के लिए 6 महीने की समय-सीमा तय करने हेतु दिशा-निर्देश दिए थे।
मालदीव HIV, सिफलिस और हेपेटाइटिस B के माता से बच्चे में संचरण को रोकने वाला पहला देश बन गया।
- ये सभी यौन संचारित रोग (STDs) हैं।
इन रोगों के बारे में
- HIV: यह श्वेत रक्त कोशिकाओं पर हमला करके प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर करता है। जब यह गंभीर रूप से बढ़ जाता है, तो एक्वायर्ड इम्यूनोडिफिशिएंसी सिंड्रोम (AIDS) का कारण बनता है।
- सिफलिस: यह ट्रेपोनेमा पैलिडम नामक एक प्रकार के बैक्टीरिया के कारण होता है।
- हेपेटाइटिस B: यह एक वायरल संक्रमण है, जो यकृत पर हमला करता है तथा तीव्र एवं दीर्घकालिक दोनों प्रकार की बीमारियां पैदा कर सकता है।
Article Sources
1 sourceअफगानिस्तान ने कुनार नदी पर एक बांध बनाने की योजना की घोषणा की है। इससे पाकिस्तान में उसका प्रवाह बाधित हो जाएगा।
कुनार नदी के बारे में
- यह काबुल नदी की एक मुख्य सहायक नदी है, जो पाकिस्तान में सिंधु नदी में मिल जाती है।
- उद्गम: पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा के चित्राल में हिमाच्छादित हिंदू कुश पर्वत से।
- इसके बाद यह अफगानिस्तान में बहती है और वहां काबुल नदी में मिल जाती है।
- दो मुख्य सहायक नदियां: बशगल (या लैंडियासिंद) और पेच।
हाल ही में, सऊदी अरब ने कफाला सिस्टम को समाप्त कर दिया है।
- इससे लगभग 13 मिलियन विदेशी श्रमिकों को लाभ होगा, जिनमें से 2.6 मिलियन से अधिक भारतीय श्रमिक हैं।
कफाला सिस्टम के बारे में:
- यह एक कामगार प्रायोजन कार्यक्रम (worker sponsorship programme) था। इसमें नियोक्ता का अपने कर्मचारियों की कानूनी स्थिति, निवास, देश छोड़ने, कानूनी मदद प्राप्त करने, या नौकरी बदलने पर पूरा नियंत्रण होता था।
- इस सिस्टम में प्रत्येक प्रायोजक या 'कफील' को एक प्रवासी कामगार से जोड़ा जाता था।
- इस सिस्टम से जुड़ी चिंताएं:
- इसकी आधुनिक दासता प्रणाली के रूप में आलोचना की गई है, क्योंकि नियोक्ता इस सिस्टम के दुरुपयोग के साथ-साथ कामगारों का शोषण भी करने लगे थे। उदाहरण के लिए- वे प्रवासी कामगारों के देश छोड़ने को नियंत्रित करते थे और उनका पासपोर्ट अपने पास रख लेते थे।
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) अपने रेलवे नेटवर्क पर हाथियों की मौत को रोकने के लिए इंट्रूजन डिटेक्शन सिस्टम (IDS) लागू कर रहा है।
IDS के बारे में:
- यह उन्नत ऑप्टिकल फाइबर सेंसिंग तकनीक का उपयोग करता है। यह तकनीक हाथियों के आवागमन से उत्पन्न होने वाली कंपन को सेंसिंग केबल्स के माध्यम से पहचानती है। फिर रियल टाइम में कंट्रोल रूम को सिग्नल भेजती है।
- यह समय रहते कार्रवाई को संभव बनाता है और रेलवे के सुचारू संचालन को सुनिश्चित भी करता है।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने स्वामी (स्पेशल विंडो फॉर अफोर्डेबल एंड मिड-इन्कम हाउसिंग: SWAMIH) फंड को वैकल्पिक निवेश कोष (AIF) के सख्त नियमों से छूट दी है। यह सरकार समर्थित फंड है।
- RBI, वैकल्पिक निवेश कोष (AIF) में विनियामित संस्थाओं द्वारा किए गए निवेश के संबंध में विनियामक दिशा-निर्देशों को निर्धारित करता है।
स्वामी फंड 2019 के बारे में:
- यह एक कैटेगरी II AIF है।
- AIF का अर्थ भारत में स्थापित या निगमित ऐसा कोई भी फंड है, जो एक निजी रूप से जमा निवेश साधन है। ये निवेश के लिए बड़े निवेशकों (चाहे भारतीय हों या विदेशी) से धन जुटाते हैं।
- AIF को SEBI द्वारा विनियमित किया जाता है। उदाहरण के लिए: वेंचर कैपिटल फंड्स (जिनमें एंजल फंड्स भी शामिल हैं)।
- उद्देश्य: यह फंड रुकी हुई आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने के लिए प्राथमिक ऋण वित्त-पोषण प्रदान करता है।
- फंड मैनेजर: SBI वेंचर्स लिमिटेड।