अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) सभा का आठवां सत्र नई दिल्ली में आयोजित हुआ | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) सभा का आठवां सत्र नई दिल्ली में आयोजित हुआ

Posted 29 Oct 2025

1 min read

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) के बारे में

  • उत्पत्ति: यह एक वैश्विक अंतर-सरकारी संगठन है। इसे 2015 में भारत और फ्रांस ने पेरिस में COP-21 के दौरान लॉन्च किया था।
    • यह ग्लोबल साउथ का सबसे बड़ा संधि-आधारित अंतर-सरकारी संगठन है।
  • मुख्यालय: गुरुग्राम, भारत। यह ऐसा पहला अंतर्राष्ट्रीय अंतर-सरकारी संगठन है, जिसका मुख्यालय भारत में है।
  • सदस्यता: 124 सदस्य और हस्ताक्षरकर्ता देश।
    • ISA के फ्रेमवर्क समझौते में 2020 में संशोधन किया गया था। इसके बाद, अब सभी संयुक्त राष्ट्र सदस्य देश इस गठबंधन में शामिल होने के पात्र हैं।
  • उद्देश्य: समुदायों तक स्वच्छ, विश्वसनीय और किफायती ऊर्जा को पहुंचाना, सतत विकास को बढ़ावा देना तथा जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना।
  • मिशन: प्रौद्योगिकी और वित्त-पोषण लागत को कम करते हुए 2030 तक सौर ऊर्जा में 1 ट्रिलियन डॉलर का निवेश प्राप्त करना।
  • सहयोगात्मक पहलें: इसमें सोलरएक्स (SolarX) स्टार्ट-अप चैलेंज; स्टार-सी (STAR-C) पहल; ग्लोबल सोलर फैसिलिटी; वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड (OSOWOG) आदि शामिल हैं।

इस सत्र के मुख्य परिणामों पर एक नजर

  • सनराइज/ SUNRISE (सोलर अपसाइक्लिंग नेटवर्क फॉर रीसाइक्लिंग, इनोवेशन एंड स्टेकहोल्डर इंगेजमेंट) का शुभारंभ: इसे सोलर पैनल, उपकरणों आदि से संबंधित अपशिष्ट की रीसाइक्लिंग करने, हरित रोजगार सृजित करने और चक्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए एक वैश्विक पहल के रूप में शुरू किया गया।
  • लघु द्वीपीय विकासशील देश (SIDS) खरीद समझौता ज्ञापन: 16 लघु द्वीपीय विकासशील देशों ने ISA-विश्व बैंक प्लेटफॉर्म के तहत समन्वित रूप से सौर ऊर्जा उपकरणों की खरीद और क्षमता निर्माण के लिए साझेदारी की।
  • ISA की प्रमुख रिपोर्ट्स जारी की गईं: ईज़ ऑफ डूइंग 2025; सोलर ट्रेंड्स 2025 आदि।
  • भारत में सौर ऊर्जा के लिए सिलिकॉन वैली बनाने हेतु वैश्विक क्षमता केंद्र का अनावरण किया गया। साथ ही, ISA अकादमी (AI-आधारित ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म) का शुभारंभ भी किया गया।
  • Tags :
  • International Solar Alliance
  • SUNRISE (Solar Upcycling Network for Recycling, Innovation & Stakeholder Engagement)
Watch News Today
Subscribe for Premium Features

Quick Start

Use our Quick Start guide to learn about everything this platform can do for you.
Get Started