सुर्ख़ियों में रहे व्यक्तित्व | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे व्यक्तित्व

    Posted 04 Dec 2025

    Updated 06 Dec 2025

    1 min read

    देश के नेताओं ने स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

    खुदीराम बोस के बारे में

    • जन्म: इनका जन्म पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले में मोहाबानी गाँव में हुआ था।
    • प्रभाव: कम आयु में ही स्वदेशी आंदोलन और राष्ट्रवादी विचारों से प्रभावित हुए थे।
    • मुख्य योगदान:
      • क्रांतिकारी भूमिका: बंगाल के एक क्रांतिकारी समूह अनुशीलन समिति में शामिल हुए थे।
      • मुजफ्फरपुर षड्यंत्र (1908): इन्होंने इसमें भाग लिया था। इसका उद्देश्य ब्रिटिश मजिस्ट्रेट डगलस किंग्सफोर्ड को निशाना बनाना था।
      • 30 अप्रैल, 1908 में मुजफ्फरपुर में प्रफुल्ल चाकी और खुदीराम बोस ने एक गाड़ी पर बम फेंका। इनका अनुमान था कि उस गाड़ी में भारत विरोधी जज किंग्सफोर्ड जा रहा है, लेकिन इस मुजफ्फरपुर षड्यंत्र में किंग्सफोर्ड की बजाय दो निर्दोष अंग्रेज महिलाओं की मृत्यु हो गई। चाकी ने बाद में आत्महत्या कर ली।
      • शहादत: 18 वर्ष की आयु में उन्हें गिरफ्तार किया गया, और दोषी ठहराया गया तथा 11 अगस्त, 1908 को उन्हें फांसी दे दी गई।
    • मूल्य: साहस, बलिदान, क्रांतिकारी उत्साह, आदि।
    • Tags :
    • Anushilan Samiti
    • Khudiram Bose
    • Muzaffarpur conspiracy
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features