अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    साथ ही खबरों में

    Posted 08 Dec 2025

    8 min read

    अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA)

    IAEA ने पुष्टि की है कि यूक्रेन में चेरनोबिल परमाणु आपदा स्थल के चारों ओर लगे सुरक्षा कवच ने ड्रोन हमलों में क्षतिग्रस्त होने के बाद काम करना बंद कर दिया है।

    अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के बारे में

    • मुख्यालय: वियना (ऑस्ट्रिया)।
    • स्थापना: 1957 में संयुक्त राष्ट्र के भीतर एक स्वायत्त अंतर्राष्ट्रीय संगठन के रूप में।
    • सदस्य: 180 (भारत इसका सदस्य है)।
    • शासनादेश: यह देशों को परमाणु प्रौद्योगिकी का सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से उपयोग करने में मदद करता है; प्रौद्योगिकी हस्तांतरण की सुविधा प्रदान करता है; सख्त परमाणु सुरक्षा मानकों को बढ़ावा देता है, और यह सत्यापित करता है कि परमाणु सामग्री का उपयोग हथियारों के लिए तो नहीं किया जा रहा है।
    • इसके अधिकार क्षेत्र में सैन्य प्रतिष्ठान शामिल नहीं हैं। जिन देशों (जैसे भारत, पाकिस्तान और इजरायल) ने परमाणु अप्रसार संधि (NPT) को नहीं अपनाया है, उन पर अपनी सभी परमाणु सामग्री को IAEA के सुरक्षा घेरे में रखने का दायित्व नहीं है।
    • मान्यता: इसे शांतिपूर्ण परमाणु उपयोग और वैश्विक सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार (2005) से सम्मानित किया गया है।
    • Tags :
    • IAEA
    • Nuclear
    • GS3
    • IR
    • GS2

    UNSC संकल्प 2803

    संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने संकल्प 2803 को अपनाया। यह संकल्प गाजा संघर्ष को समाप्त करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा समर्थित व्यापक योजना का समर्थन करता है।

    संकल्प 2803 के बारे में

    • शांति बोर्ड (BoP) की स्थापना: यह फिलिस्तीनी प्राधिकरण द्वारा सुधार किए जाने तक गाजा के पुनर्विकास की देखरेख के लिए एक संक्रमणकालीन निकाय के रूप में कार्य करेगा।
    • मानवीय सहायता: यह सहायता के दुरुपयोग को रोकने और उसका शांतिपूर्ण उपयोग सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा उपायों के साथ गाजा में सहायता फिर से शुरू करने का आह्वान करता है।
    • अंतर्राष्ट्रीय स्थिरीकरण बल (ISF): यह गाजा को सुरक्षित करने, विसैन्यीकरण में सहायता करने, नागरिकों की रक्षा करने और इजरायल, मिस्र एवं फिलिस्तीनी पुलिस के साथ कार्य करने के लिए एक अस्थायी बल को अधिकृत करता है।
    • Tags :
    • UN
    • IR
    • GS2
    • UNSC Resolution 2803
    • GAZA

    शांति और समृद्धि के लिए वाशिंगटन एकॉर्ड्स

    हाल ही में, संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) और रवांडा के बीच शांति व समृद्धि के लिए वाशिंगटन एकॉर्ड्स पर हस्ताक्षर किए गए।

    • पृष्ठभूमि: रवांडा समर्थित M23 विद्रोहियों ने पूर्वी DRC में नए हमले शुरू किए थे, जिससे विस्थापन और क्षेत्रीय तनाव बढ़ गया था।

    एकॉर्ड्स के बारे में

    • उद्देश्य: इन दोनों देशों के बीच विश्वास बहाल करना और खनिज समृद्ध पूर्वी DRC क्षेत्रों जैसे कटंगा, किवु, इटुरी आदि में स्थायी शांति सुनिश्चित करना।
      • DRC अपने खनिजों जैसे तांबा व कोबाल्ट, टिन, टंगस्टन, टैंटलम, सोना और हीरों के लिए जाना जाता है।
      • यह विश्व का सबसे बड़ा कोबाल्ट उत्पादक है, (वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का 70%)।
    • Tags :
    • Rwanda
    • IR
    • US
    • Peace
    • Washington Accords
    • Democratic Republic of the Congo (DRC)

    NATGRID (नेशनल इंटेलिजेंस ग्रिड)

    नेशनल इंटेलिजेंस ग्रिड (NATGRID) को गति मिल रही है, क्योंकि प्लेटफॉर्म को एक महीने में 45,000 अनुरोध मिले हैं।

    NATGRID के बारे में

    • NATGRID गृह मंत्रालय का एक संलग्न कार्यालय है।
    • यह पुलिस और जांच एजेंसियों हेतु एक आईटी प्लेटफॉर्म है। यह आतंकवाद से निपटने के लिए वास्तविक समय में सरकारी और निजी डेटाबेस तक सुरक्षित रूप से पहुंच प्राप्त करता है। 
    • उपयोगकर्ता: 11 केंद्रीय एजेंसियां (IB, RAW, DRI, ED आदि) और राज्य पुलिस।
      • राज्यों में पुलिस अधीक्षक (SP) रैंक के अधिकारी NATGRID का उपयोग कर सकते हैं।
    • दायरा: यह ड्राइविंग लाइसेंस, आधार पंजीकरण, एयरलाइन डेटा, बैंक रिकॉर्ड, और किसी विशेष मुद्दे पर पोस्ट साझा करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट के विवरण तक भी पहुंच की अनुमति देता है।
    • Tags :
    • IT
    • NATGRID
    • Police
    • Ministry of Home Affairs.

    श्योक सुरंग

    रक्षा मंत्री ने लद्दाख में श्योक सुरंग सहित 125 सीमा अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

    श्योक सुरंग के बारे में

    • स्थान: यह पूर्वी लद्दाख में दुरबुक–श्योक–दौलत बेग ओल्डी (DS-DBO) रोड पर स्थित है।
      • यह सड़क लेह को चीन सीमा (LAC) के पास स्थित उच्च ऊंचाई वाली दौलत बेग ओल्डी (DBO) सैन्य चौकी से जोड़ती है।
    • विशेषताएं: सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा निर्मित 920 मीटर लंबी कट-एंड-कवर सुरंग।
    • महत्त्व: यह अत्यधिक हिमपात, हिमस्खलन और चरम तापमान वाले क्षेत्रों में सभी मौसम में कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। 
    • Tags :
    • Defence
    • Security
    • GS3
    • Border
    • Shyok Tunnel
    • Management

    जेल सुधार

    भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) ने सुधारात्मक कार्यों पर बात की और चार "विचारशील प्रस्ताव" सुझाए।

    CJI द्वारा प्रस्तुत चार प्रस्ताव

    • जेल प्रशिक्षण को "कल की अर्थव्यवस्था" के साथ संरेखित करना चाहिए। कैदियों को डिजिटल दक्षता, लॉजिस्टिक्स विशेषज्ञता और आधुनिक व्यावसायिक कौशल से सुसज्जित किया जाना चाहिए।
      • गहन उद्योग सहयोग- एक ऐसे मॉडल का प्रस्ताव करना जहां कंपनियां जेलों को "गोद लें", कैदियों को अप्रेंटिसशिप प्रदान करें, और अंततः प्रशिक्षित कैदियों की भर्ती करें।
    • यूनाइटेड किंगडम की तरह दोषियों की इलेक्ट्रॉनिक निगरानी (चिप-आधारित ट्रैकिंग) लागू करनी चाहिए।
    • भारत में अधिक खुली जेलों का विस्तार और निर्माण करना चाहिए।
    • डेटा-संचालित पुनर्वास ट्रैकिंग प्रणाली स्थापित करनी चाहिए। 
    • Tags :
    • GS2
    • Polity
    • Prison Reforms

    हिन्दू वृद्धि दर

    प्रधान मंत्री ने "हिन्दू वृद्धि दर" अभिव्यक्ति की आलोचना की। इसने पहले के दशकों में भारत के मंद आर्थिक प्रदर्शन को लोगों की आस्था और पहचान से जोड़ा था।

    हिन्दू वृद्धि दर

    • यह पदावली 1978 में अर्थशास्त्री राज कृष्णा द्वारा रचा गया था।
    • इसका उपयोग स्वतंत्रता के बाद, मुख्य रूप से 1950 के दशक से 1980 के दशक तक भारत की धीमी आर्थिक वृद्धि का वर्णन करने के लिए किया गया था। उस अवधि में देश के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में प्रति वर्ष केवल लगभग 3.5-4 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। 
    • इस पदावली के अनुसार यह धीमी वृद्धि "हिंदू जीवन शैली" से आई है, जिसका तात्पर्य भाग्य को स्वीकार करने या थोड़े में संतुष्ट रहने की सांस्कृतिक आदत से है।
    • Tags :
    • GS3
    • Economics
    • Hindu Rate of Growth

    सल्फर गुफाएं

    वैज्ञानिकों ने ग्रीस और अल्बानिया की सीमा पर स्थित एक सल्फर गुफा के अंदर विश्व का सबसे बड़ा मकड़ी का जाला और स्पाइडर मेगासिटी की खोज की।

    • यह खोज मकड़ियों के एकल व्यवहार के बारे में बनी धारणाओं को चुनौती देती है और दिखाती है कि वे सामाजिक प्रवृत्तियां प्रदर्शित कर सकती हैं तथा यहां तक ​​कि सहकारी कॉलोनियां भी बना सकती हैं।
    • यह कॉलोनी केवल 2 प्रजातियों से बनी है- सामान्य घरेलू मकड़ी और शीट-वीवर मकड़ी।

    सल्फर गुफा के बारे में

    • सल्फ्यूरिक एसिड गुफाएं तब बनती हैं, जब सल्फ्यूरिक एसिड युक्त भूजल चट्टान के संपर्क में आता है। इससे चट्टान में एक रिक्त स्थान बन जाता है।
      • आमतौर पर सूक्ष्मजीवी क्रिया हाइड्रोजन सल्फाइड गैस को सल्फ्यूरिक एसिड में बदल देती है, जो फिर चट्टान को घोल देती है।
    • यहां का जीवन सूर्य के प्रकाश की बजाय, सल्फर झरनों से संचालित होता है, जो बैक्टीरिया और घने मिज (मकड़ियों का मुख्य भोजन) के झुंड को पोषित करते हैं।
      • मिज (midge): ये मच्छर जैसे उड़ने वाले कीड़े होते हैं। 
    • Tags :
    • Sulphur Caves
    • Web
    • Spider
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features