प्रधान मंत्री ने महिलाओं, युवाओं और सुभेद्य नागरिकों के लिए प्रमुख योजनाओं को मंजूरी दी | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • दुर्घटना पीड़ितों के लिए 1.5 लाख रुपये तक के कैशलेस उपचार हेतु पीएम राहत योजना शुरू की गई।
  • लखपति दीदी पहल का लक्ष्य मार्च 2029 तक दोगुना करके 6 करोड़ कर दिया गया है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सहायता प्रदान करना है।
  • स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 को विनिर्माण और उच्च-तकनीकी स्टार्टअप के लिए 10,000 करोड़ रुपये के कोष के साथ मंजूरी दी गई।

In Summary

लिए गए मुख्य निर्णय

पीएम राहत/ PM RAHAT (सड़क दुर्घटना उपचार हेतु समग्र कार्रवाई) योजना की शुरुआत

  • उद्देश्य: तत्काल चिकित्सा सहायता के अभाव में होने वाली मौतों को रोकना और दुर्घटना पीड़ितों के इलाज के खर्च को कवर करना।
  • कवरेज: ₹1.5 लाख तक का नकद रहित उपचार।

लखपति दीदी पहल: संशोधित लक्ष्य 

  • मार्च 2029 तक 6 करोड़ 'लखपति दीदी' बनाने का लक्ष्य रखा गया है (पहले के लक्ष्य को दोगुना किया गया है)।
  • 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का पिछला लक्ष्य मार्च 2027 की समय-सीमा से पहले ही हासिल कर लिया गया है।
  • लखपति दीदी पहल (2023) के बारे में
    • उद्देश्य: कौशल विकास, वित्तीय समावेशन और बाजार पहुंच के माध्यम से ग्रामीण SHG (स्वयं सहायता समूह) की महिलाओं को गरीबी से बाहर निकालना। साथ ही, उनकी आजीविका में विविधता लाना। 
      • जैसे: छोटे उद्यम चलाना या पशुधन प्रबंधन करना।
    • परिभाषा: एक 'लखपति दीदी' वह SHG सदस्य है, जिसकी वार्षिक घरेलू आय ₹1,00,000 या उससे अधिक है।
    • मंत्रालय: ग्रामीण विकास मंत्रालय। 
      • यह कोई अलग योजना नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण विकास मंत्रालय (MoRD) की दीनदयाल अंत्योदय योजना- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के तहत शुरू की गई है।

स्टार्ट-अप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 (FFS 2.0) को ₹10,000 करोड़ के आरंभिक कोष के साथ मंजूरी

  • बजट 2025-26 में घोषित FFS 2.0 मुख्य रूप से विनिर्माण और हाई-टेक क्षेत्रकों के स्टार्ट-अप्स पर केंद्रित है, जिन्हें दीर्घकालिक वित्त-पोषण की आवश्यकता होती है।
  • स्टार्ट-अप इंडिया फंड ऑफ फंड्स (FFS) के बारे में:
    • यह 'स्टार्ट-अप इंडिया कार्य योजना' के तहत उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) की एक प्रमुख पहल है।
    • प्रबंधन: भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) द्वारा संचालित।
    • यह SEBI-पंजीकृत वैकल्पिक निवेश कोषों (AIFs) का समर्थन करता है, जो बदले में स्टार्ट-अप्स में निवेश करते हैं। इससे घरेलू जोखिम पूंजी तक पहुंच बढ़ती है और उद्यमिता को मजबूती मिलती है।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

SEBI-पंजीकृत वैकल्पिक निवेश कोष (AIFs)

SEBI-registered Alternative Investment Funds (AIFs) are investment funds that pool capital from sophisticated investors to invest in a range of assets, including startups. They offer an alternative to traditional investment vehicles and are regulated by the Securities and Exchange Board of India (SEBI).

भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI)

The Small Industries Development Bank of India (SIDBI) is a statutory body established by an Act of Parliament for the promotion, financing, and development of micro, small, and medium enterprises (MSMEs) in India. It manages the Fund of Funds for Startups.

उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT)

The Department for Promotion of Industry and Internal Trade (DPIIT), formerly DIPP, is a nodal department of the Government of India responsible for policy formulation and implementation to promote industrial development and trade within the country.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet