
शहीद उधम सिंह (1899-1940)
26 दिसंबर को शहीद उधम सिंह की 126वीं जयंती मनाई गई।
उनके बारे में मुख्य तथ्य:
- जन्म: उनका जन्म अविभाजित भारत के पंजाब राज्य के संगरूर जिले में हुआ था।
- क्रांतिकारी योगदान: वे एक क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने 1940 में माइकल ओ'डायर की हत्या करके जलियांवाला बाग जनसंहार का प्रतिशोध लिया था। माइकल ओ'डायर 1919 में पंजाब का लेफ्टिनेंट गवर्नर था।
- विविध नाम: उन्होंने अपना नाम 'राम मोहम्मद सिंह आजाद' रखा था, जो भारत के तीन प्रमुख धर्मों और उनकी उपनिवेशवाद-विरोधी भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता था।
- संगठन: वे ग़दर पार्टी और हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन (HSRA) के सक्रिय सदस्य थे।
- जीवन मूल्य: देशभक्ति, वीरता, पंथनिरपेक्षता आदि।