भारत और जर्मनी ने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर किए | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

In Summary

  • जर्मन चांसलर की यात्रा के दौरान भारत और जर्मनी ने रक्षा सहयोग, सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखलाओं और महत्वपूर्ण खनिजों पर समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
  • जर्मनी ने भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा-मुक्त पारगमन सुविधा की घोषणा की और ट्रैक 1.5 विदेश नीति और सुरक्षा संवाद की स्थापना की।
  • 2024 में द्विपक्षीय व्यापार 50 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक हो गया, जिसमें जर्मनी भारत में नौवां सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेशकर्ता था।

In Summary

जर्मन चांसलर की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों ने विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर किए। 

  • यह यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण रही, क्योंकि 2025 में दोनों देशों ने अपनी रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे किए हैं और 2026 में राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष मना रहे हैं।

मुख्य परिणाम

  • रक्षा और सुरक्षा: दोनों देशों ने आशय के एक संयुक्त घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर किए।इसका उद्देश्य रक्षा औद्योगिक सहयोग रोडमैप विकसित करना है। इसमें रक्षा प्लेटफॉर्म्स की प्रौद्योगिकी साझेदारी, सह-विकास और सह-उत्पादन पर जोर दिया गया है।
    • जर्मनी ने भारत के प्रमुख नौसैनिक अभ्यास MILAN, हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (IONS) और वायु सेना अभ्यास तरंग शक्ति में भाग लेने की इच्छा व्यक्त की।
    • विदेश नीति और सुरक्षा के लिए 'ट्रैक 1.5 संवाद' तंत्र स्थापित किया गया।
      • ट्रैक 1.5 कूटनीति तब होती है, जब सरकारी प्रतिनिधि और गैर-सरकारी विशेषज्ञ कम औपचारिक तरीकों से संवाद में शामिल होते हैं।   
  • व्यापार और अर्थव्यवस्था: आपूर्ति श्रृंखला की लोचशीलता सुनिश्चित करने के लिए, सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण खनिज आदि पर केंद्रित समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
  • वीज़ा और आवागमन: जर्मनी ने भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए वीज़ा-मुक्त पारगमन सुविधा की घोषणा की।
  • अन्य:
    • एक नए द्विपक्षीय हिंद-प्रशांत परामर्श तंत्र की घोषणा की गई।
    • शिक्षा और कौशल विकास: उच्चतर शिक्षा पर भारत-जर्मन व्यापक रोडमैप को अपनाया गया।

भारत-जर्मनी संबंधों के अन्य महत्वपूर्ण पहलू

  • आर्थिक संबंध:
    • भारत-जर्मनी द्विपक्षीय व्यापार 2024 में 50 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक हो गया था। यूरोपीय संघ के साथ भारत के व्यापार में जर्मनी का हिस्सा 25% से अधिक है।
    • प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) की स्थिति: 2024 तक के आंकड़ों के अनुसार जर्मनी भारत में नौवां सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेशक है।
  • पर्यावरण: हरित एवं सतत विकास साझेदारी (GSDP) भारत और जर्मनी के बीच पेरिस जलवायु समझौते के अनुरूप जलवायु सहयोग को बढ़ावा देने के लिए की गई साझेदारी है।
  • प्रौद्योगिकी और नवाचार: उदाहरण के लिए- भारत-जर्मन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र (IGSTC)।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

India-German Science and Technology Centre (IGSTC)

A joint initiative between India and Germany to foster cooperation in scientific research and technological development through collaborative projects and exchange programs.

Foreign Direct Investment (FDI)

An investment made by a firm or individual in one country into business interests located in another country. It involves establishing or acquiring control of a business in a foreign country.

Green and Sustainable Development Partnership (GSDP)

A collaborative framework between India and Germany aimed at aligning climate action and sustainable development goals with the objectives of the Paris Climate Agreement, focusing on areas like renewable energy and circular economy.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet