
अर्जेंटीना (राजधानी: ब्यूनस आयर्स)
हाल ही में, अर्जेंटीना के पैटागोनिया क्षेत्र में वनाग्नि दर्ज की गई।
भौगोलिक अवस्थिति
- अर्जेंटीना दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में अवस्थित है।
- स्थलीय सीमाएं: चिली (दक्षिण और पश्चिम); बोलीविया और पराग्वे (उत्तर); ब्राजील और उरुग्वे (पूर्व)।
- समुद्री सीमा: पूर्व में अटलांटिक महासागर।
- द्वीपसमूह: दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी सिरे पर स्थित टिएरा डेल फ़ुएगो।
भौगोलिक विशेषताएं:
- भू-आकृति:
- उत्तरी आधे हिस्से में पम्पास के उर्वर मैदान;
- दक्षिण में पैटागोनिया का सपाट और घुमावदार पठार।
- पश्चिमी सीमा के साथ ऊबड़-खाबड़ एंडीज पर्वतमाला।
- प्रमुख नदियां: पराना, पराग्वे, उरुग्वे आदि।
- प्राकृतिक संसाधन: सीसा, जस्ता, टिन, तांबा, लौह अयस्क, लिथियम आदि।
- अर्जेंटीना, बोलीविया और चिली को “लिथियम त्रिकोण” (Lithium Triangle) कहा जाता है।