संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा कि "विधि का शासन वैश्विक शांति और सुरक्षा की आधारशिला है।" | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

In Summary

  • गाजा और यूक्रेन जैसे मामलों में संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन, राज्यों द्वारा चयनात्मक अनुपालन को उजागर करता है।
  • अंतर्राष्ट्रीय कानून राज्यों की जिम्मेदारियों को परिभाषित करता है, वैश्विक साझा संसाधनों को विनियमित करता है और छोटे देशों के लिए समान व्यवहार का वादा करता है।
  • अंतर्राष्ट्रीय कानून को बनाए रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र चार्टर का सम्मान करना, शांतिपूर्ण विवाद समाधान और आईसीजे जैसे स्वतंत्र न्यायालयों पर भरोसा करना आवश्यक है।

In Summary

मुख्य अवलोकन

  • संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन: इसमें बल का अवैध प्रयोग, नागरिक अवसंरचना पर हमले, मानवाधिकारों का हनन और जीवन रक्षक मानवीय सहायता से इनकार शामिल है। उदाहरण के लिए: गाजा, यूक्रेन आदि।
  • "आ ला कार्टे मेनू" (à la carte menu) दृष्टिकोण: देशों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कानून का चयनात्मक पालन करना। इससे ऐसी मिसालें कायम होती हैं, जो संभावित रूप से दंडमुक्ति को बढ़ावा देती हैं और देशों के बीच विश्वास को कम करती हैं।

अंतर्राष्ट्रीय कानून के बारे में

  • यह राष्ट्र-राज्यों द्वारा एक-दूसरे के साथ व्यवहार में उनकी कानूनी जिम्मेदारियों और राष्ट्रों की सीमाओं के भीतर व्यक्तियों के साथ उनके व्यवहार को परिभाषित करता है।
    • 'अंतर्राष्ट्रीय कानून' शब्द का प्रयोग सबसे पहले जेरेमी बेंथम ने किया था।
  • यह 'ग्लोबल कॉमन्स' (साझा वैश्विक संसाधनों) को भी विनियमित करता है, जैसे पर्यावरण एवं सतत विकास, अंतर्राष्ट्रीय जल क्षेत्र, बाह्य अंतरिक्ष, वैश्विक संचार और विश्व व्यापार।
  • अंतर्राष्ट्रीय कानून का महत्त्व:
    • लघु और कम शक्तिशाली देशों के लिए: यह समान व्यवहार, संप्रभुता, गरिमा और न्याय का वादा करता है।
    • शक्तिशाली देशों के लिए: यह 'गार्डरेल्स' (सुरक्षा घेरे) के रूप में कार्य करता है। साथ ही, यह परिभाषित करता है कि असहमति, विभाजन और संघर्ष के समय में क्या स्वीकार्य है।

अंतर्राष्ट्रीय कानून को बनाए रखने के लिए प्राथमिकताएं

  • संयुक्त राष्ट्र चार्टर का पालन: देशों को मानवाधिकारों की रक्षा करनी चाहिए और देशों की संप्रभुता का सम्मान करना चाहिए। साथ ही, चार्टर के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करना चाहिए।
  • विवादों का शांतिपूर्ण समाधान: क्षेत्रीय संगठनों के साथ मजबूत साझेदारी के साथ - साथ वार्ता, मध्यस्थता और न्यायिक समाधान जैसे साधनों का उपयोग करना चाहिए।
  • स्वतंत्र न्यायालयों और न्यायाधिकरणों पर अधिक निर्भरता: इसमें अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) को शामिल करना और अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्याय के लिए मजबूत समर्थन देना सम्मिलित हैं।

अंतर्राष्ट्रीय कानून को बनाए रखने वाले मुख्य संयुक्त राष्ट्र निकाय

  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC): यह एकमात्र निकाय है, जिसके पास चार्टर द्वारा अधिदेशित अधिकार है कि वह सभी सदस्य देशों पर बाध्यकारी निर्णय ले सके और अंतर्राष्ट्रीय कानून के तहत बल प्रयोग को अधिकृत कर सके।
  • अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ): यह अंतर्राष्ट्रीय कानून के अनुसार सदस्य देशों द्वारा प्रस्तुत कानूनी विवादों का निपटारा करता है।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA): अंतर्राष्ट्रीय कानून के विकास और संहिताकरण को बढ़ावा देने के लिए सिफारिशें करती है। छठी समिति महासभा में कानूनी प्रश्नों पर विचार करने का प्राथमिक मंच है।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

दंडमुक्ति (Impunity)

यह एक ऐसी स्थिति है जहाँ व्यक्तियों या संस्थाओं को उनके द्वारा किए गए गलत कार्यों या अपराधों के लिए जवाबदेही से बचाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय कानून के संदर्भ में, यह तब उत्पन्न हो सकता है जब राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय न्याय प्रणाली उल्लंघनकर्ताओं को दंडित करने में विफल रहती है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA)

यह संयुक्त राष्ट्र का एक मुख्य अंग है जहाँ सभी सदस्य राष्ट्रों का समान प्रतिनिधित्व होता है। यह अंतर्राष्ट्रीय कानून के विकास और संहिताकरण को बढ़ावा देने के लिए सिफारिशें करती है, और इसकी छठी समिति कानूनी प्रश्नों पर विचार करने का प्राथमिक मंच है।

अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ)

यह संयुक्त राष्ट्र का प्रधान न्यायिक अंग है जो सदस्य देशों द्वारा प्रस्तुत कानूनी विवादों का निपटारा करता है और संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न अंगों को कानूनी सलाह देता है।

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet