विशेषज्ञ समूह ने CPI की नई श्रृंखला (CPI 2024) में किए गए सुधारों और संशोधनों की रूपरेखा तैयार की है। इस समूह को सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने गठित किया था।
CPI के बारे में
- CPI परिवारों द्वारा उपभोग के लिए खरीदी जाने वाली वस्तुओं और सेवाओं की सामान्य खुदरा कीमतों में समय के साथ होने वाले परिवर्तनों को ट्रैक करता है।
- संकलन: इसे MoSPI द्वारा प्रत्येक महीने ग्रामीण, शहरी और संयुक्त क्षेत्रकों के लिए संकलित किया जाता है।
- सूत्र: CPI के संकलन के लिए 'लास्पेयर इंडेक्स फार्मूले' का उपयोग किया जाता है। यह तीन तत्वों पर आधारित है - आधार वर्ष के दौरान कीमत, आधार वर्ष के दौरान भारांश, और वर्तमान महीने में कीमत।
- उपयोग: यह मौद्रिक नीतियों को तैयार करने के लिए RBI का प्राथमिक संकेतक है। इसका उपयोग 'मौद्रिक (Nominal) GDP' को 'वास्तविक GDP' में समायोजित करने के लिए अपस्फीतिकारक (Deflator) के रूप में, वेतन या अनुबंधों के सूचकांकन में, सामाजिक सुरक्षा भुगतानों के समायोजन आदि के लिए किया जाता है।
