भारत-विस्तार/ Bharat-VISTAAR (वर्चुअली इंटीग्रेटेड सिस्टम टू एक्सेस एग्रीकल्चरल रिसोर्सेज) एक बहुभाषी AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) टूल होगा। यह 'एग्रीस्टैक' पोर्टल और कृषि पद्धतियों पर 'ICAR' (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद) के पैकेज को AI प्रणाली के साथ एकीकृत करेगा।
- एग्रीस्टैक को कृषि के लिए एक डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना (DPI) के रूप में परिकल्पित किया गया है। यह 'इंडिया डिजिटल इकोसिस्टम आर्किटेक्चर' (InDEA) 2.0 पर आधारित है।
भारत-विस्तार/ Bharat-VISTAAR के बारे में
- विस्तार (VISTAAR) कृषि सूचना एवं सलाहकार सेवाओं के प्रति समर्पित एक खुला, अंतर्संचालनीय और संघीय (Federated) सार्वजनिक नेटवर्क है।
- संघीय (Federated) सार्वजनिक नेटवर्क: आपस में जुड़े व स्वायत्त डिजिटल नेटवर्क्स का एक समूह, जो एक साथ मिलकर एक एकल एवं एकीकृत वर्चुअल नेटवर्क के तौर पर कार्य करते हैं।
- यह एक विकेंद्रीकृत भंडार (Repository) के रूप में कार्य करेगा, जो विभिन्न निजी व सार्वजनिक प्लेटफॉर्म्स पर सत्यापित कृषि संबंधी कंटेंट, सर्वोत्तम प्रथाओं और कृषि-कौशल की खोज एवं उपलब्धता को आसान बनाएगा।
- संभावित महत्त्व:
- डेटा-संचालित और समय पर हस्तक्षेप के माध्यम से कृषि उत्पादकता में वृद्धि होगी।
- सटीकता, स्थानीयकृत अंतर्दृष्टि, डेटा सेवाओं और सर्वोत्तम प्रथाओं को प्रदान करके प्रत्येक चरण {आदान (इनपुट), फसल उत्पादन, बाजार आदि} पर किसान द्वारा निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा।
- अनुकूलित, फसल-विशिष्ट और क्षेत्र-विशिष्ट सलाहकारी सहायता के माध्यम से बाजार के जोखिमों को कम करना।
- वास्तविक समय (real-time) निगरानी, कृषि विस्तार सेवाओं के बेहतर वितरण और लक्षित हस्तक्षेपों में सरकार की मदद होगी।
