वित्त मंत्री ने संघीय बजट 2026-27 में 'ऑरेंज इकोनॉमी' को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

In Summary

  • बजट 2026-27 में जॉब क्रिएशन, इनोवेशन और सॉफ्ट पावर के लिए ऑरेंज इकोनॉमी (क्रिएटिव इकोनॉमी) पर ज़ोर दिया गया है।
  • ऑरेंज इकोनॉमी में नॉलेज-बेस्ड एक्टिविटीज़ शामिल हैं जो आइडियाज़ को कल्चरल गुड्स में बदलती हैं, जिन्हें इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी के हिसाब से वैल्यू दी जाती है।
  • खास घोषणाओं में स्कूल/कॉलेजों में AVGC लैब्स और ईस्ट में एक नया NID शामिल है, जो भारत की $30 बिलियन की क्रिएटिव इंडस्ट्री को सपोर्ट करेगा।

In Summary

केंद्रीय वित्त मंत्री ने संघीय बजट 2026 में ऑरेंज इकोनॉमी (क्रिएटिव इकोनॉमी) पर ज़ोर दिया।। साथ ही, रोजगार सृजित करने, नवाचार, निर्यात और सॉफ्ट पावर में इसकी भूमिका को रेखांकित किया। 

ऑरेंज इकोनॉमी क्या है?

  • 'ऑरेंज इकोनॉमी' शब्द का प्रतिपादन 2013 में कोलंबिया के पूर्व राष्ट्रपति इवान डुके मार्केज़ और फेलिप बुइट्रैगो ने अपनी पुस्तक "ऑरेंज इकोनॉमी: एन इनफिनिट ऑपर्च्युनिटी" में किया था।
  • यह उन ज्ञान-आधारित आर्थिक गतिविधियों को संदर्भित करती है, जहां विचारों और रचनात्मकता को सांस्कृतिक वस्तुओं एवं सेवाओं में बदल दिया जाता है। इनका मूल्य मुख्य रूप से बौद्धिक संपदा द्वारा निर्धारित होता है।
  • पारंपरिक विनिर्माण आधारित संवृद्धि के विपरीत, इस अर्थव्यवस्था में शामिल क्षेत्रक भौतिक वस्तुओं की बजाय विचारों, कलात्मक अभिव्यक्ति और सांस्कृतिक पूंजी से अपना मूल्य प्राप्त करते हैं।
  • प्रमुख क्षेत्रक: इसमें दृश्य-श्रव्य मीडिया (फिल्म, टीवी), लाइव संगीत कार्यक्रम, गेमिंग उद्योग, डिजाइन, थिएटर आदि शामिल हैं।

बजट 2026-27 की मुख्य घोषणाएं

  • AVGC (एनीमेशन, VFX, गेमिंग और कॉमिक्स) क्षेत्रक: 15,000 माध्यमिक स्कूलों और 500 कॉलेजों में AVGC कंटेंट क्रिएटर लैब्स स्थापित करने के लिए मुंबई स्थित भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान (IICT) को सहायता दी जाएगी।
  • डिजाइन शिक्षा को मजबूती: 'चैलेंज प्रतिस्पर्धा’ के माध्यम से पूर्वी क्षेत्र में एक नया राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (NID) स्थापित किया जाएगा। 
    • वर्तमान में भारत में 7 NIDs हैं, जिन्हें राष्ट्रीय महत्त्व के संस्थान का दर्जा प्राप्त है।

ऑरेंज इकोनॉमी की वर्तमान स्थिति

  • विश्व भर में, क्रिएटिव इकॉनमी से वार्षिक रूप से $2 ट्रिलियन से अधिक का राजस्व और लगभग 50 मिलियन नौकरियां सृजित होने का अनुमान है।
  • UNCTAD के अनुमानों के अनुसार, क्रिएटिव इंडस्ट्रीज़ देशों की GDP में 0.5% से लेकर 7% से अधिक का योगदान देते हैं।
  • भारत की क्रिएटिव इंडस्ट्री का आकार $30 बिलियन का है और इसमें रोजगार का हिस्सा भारत की कामकाजी आबादी का लगभग 8% है।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

UNCTAD

The United Nations Conference on Trade and Development. It is a permanent intergovernmental body established to promote the developing countries' interests in world trade. UNCTAD's Global Investment Trends Monitor provides key data and analysis on global FDI trends.

राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (NID)

ये भारत में डिजाइन शिक्षा और अनुसंधान के लिए स्थापित संस्थान हैं, जिन्हें राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा प्राप्त है। इनका उद्देश्य डिजाइन प्रतिभा को बढ़ावा देना और नवाचार को प्रोत्साहित करना है।

AVGC

An acronym for Animation, Visual Effects, Gaming, and Comics. This sector is a significant component of the Orange Economy, focusing on digital content creation and entertainment. The government is supporting its growth through initiatives like content creator labs in educational institutions.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet