केंद्रीय बजट 2026–27 में न्यूनतम वैकल्पिक कर (Minimum Alternate Tax) को अंतिम कर (Final Tax) बनाने का प्रस्ताव किया गया है। साथ ही, इसकी दर को 15% से घटाकर 14% करने का प्रस्ताव किया गया है।
- इसके अलावा, पूर्व-अनुमानित आधार पर कर चुकाने वाले सभी गैर-निवासी करदाताओं को MAT से छूट देने का भी प्रस्ताव है।
न्यूनतम वैकल्पिक कर (MAT) के बारे में
- MAT ऐसा कर है, जिसमें किसी कंपनी को अपनी बुक प्रॉफिट (लेखा-लाभ) पर एक न्यूनतम कर देना होता है, भले ही उसकी सामान्य आयकर देनदारी बहुत कम या शून्य क्यों न हो।
- एक कंपनी को कॉर्पोरेट टैक्स या MAT, दोनों में से जो भी अधिक हो, उसका भुगतान करना होता है।
- विधिक आधार: यह आयकर अधिनियम, 1961 के तहत लगाया जाता है।
- लागू क्षेत्र: घरेलू और विदेशी—दोनों प्रकार की कंपनियों पर लागू होता है।
इजराइल द्वारा दो साल पहले अपने नियंत्रण में लिए जाने के बाद, गाजा की राफा बॉर्डर क्रॉसिंग को आंशिक रूप से फिर से खोल दिया गया है।
राफा क्रॉसिंग का महत्व
- भौगोलिक अवस्थिति: यह मिस्र और गाजा पट्टी के बीच स्थित है। यह गाज़ा से बाहर निकलने का सबसे दक्षिणी मार्ग है और मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप की सीमा से सटा हुआ है।
- राफा क्रॉसिंग गाजा का एकमात्र ऐसा सीमा-मार्ग है जो इजराइल से होकर नहीं गुजरता है। इसी कारण इसे गाजा की "जीवनरेखा" कहा जाता है।
- यह मानवीय सहायता पहुंचाने, चिकित्सा के लिए लोगों को ले जाने और उन गिने-चुने लोगों की यात्रा के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है जिन्हें यात्रा की अनुमति दी जाती है।
- गाजा पट्टी की अन्य सीमाएँ: गाजा पट्टी में प्रवेश और निकास के केवल दो अन्य प्रमुख क्रॉसिंग पॉइंट हैं, और दोनों इजराइल के नियंत्रण में हैं:
- इरेज़ (Erez): यह सीमा उत्तरी गाजा में स्थित है और मुख्य रूप से लोगों के आवागमन के लिए उपयोग की जाती है।
- केरेम शालोम: यह सीमा दक्षिणी गाजा में स्थित है और केवल वाणिज्यिक वस्तुओं की आवाजाही के रूप में कार्य करती है।
Article Sources
1 source
रूस-यूक्रेन शांति वार्ता के वर्तमान चरण में डोनेट्स्क क्षेत्र का मुद्दा सबसे जटिल बनकर उभरा है। समझौता वार्ताओं में यूक्रेन के नियंत्रण वाले डोनेट्स्क क्षेत्र पर मुख्य रूप से गतिरोध बना हुआ है।
डोनेट्स्क क्षेत्र के बारे में
- अवस्थिति: पूर्वी यूक्रेन में स्थित है। यह डोनबास क्षेत्र के दो प्रमुख हिस्सों में से एक है। दूसरा हिस्सा लुहान्स्क है।
- सीमाएँ:
- दक्षिण में आज़ोव सागर। यह सागर केर्च जलडमरूमध्य के माध्यम से काला सागर से जुड़ा है),
- यह पूर्व में रूस से सीमा साझा करता है।
- संसाधन: यह क्षेत्र कोयला और शेल गैस (जैसे-युज़िव्स्का गैस क्षेत्र) से समृद्ध है। साथ ही यहाँ नमक के भंडार भी पाए जाते हैं।
Article Sources
1 source
सऊदी अरब का अल-जॉफ (Al-Jawf) क्षेत्र अपनी भीषण गर्मी और रेतीले टीलों के लिए जाना जाता है। हाल ही में यह क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर से ढका हुआ नजर आया। विशेषज्ञों के अनुसार, इस शुष्क क्षेत्र में बर्फबारी का यह पहला दर्ज मामला है।
अल-जॉफ क्षेत्र के बारे में:
- अवस्थिति: यह उत्तरी सऊदी अरब में स्थित है और देश के 13 प्रशासनिक क्षेत्रों में से एक है।
- यह अल-नफूद रेगिस्तान के उत्तरी किनारे पर स्थित है।
- ऐतिहासिक महत्व: प्राचीन काल में, यह अरब प्रायद्वीप, लेवेंट (सीरिया-फिलिस्तीन क्षेत्र) और मिस्र के बीच व्यापारियों और तीर्थयात्रियों के लिए एक प्रमुख व्यापारिक मार्ग था।
- विशेष आकर्षण: इस क्षेत्र के उत्तर में दौमत अल-जंदल (Dawmat al-Jandal) झील स्थित है। यह सऊदी अरब की सबसे बड़ी झील है।
नासा के मैसेंजर अंतरिक्ष यान से मिले आंकड़ों के विश्लेषण में बुध ग्रह की सतह पर कई चमकीली धारियां देखी गई हैं।
- ऐसा प्रतीत होता है कि ये धारियाँ बुध ग्रह की भूपर्पटी (क्रस्ट) के नीचे से गैस बाहर निकलने के निशान हों।
- पहले बुध को "भूगर्भीय रूप से निष्क्रिय" ग्रह माना जाता था, लेकिन यह खोज संकेत देती है कि यह आज भी भूगर्भीय रूप से सक्रिय हो सकता है।
मैसेंजर (MESSENGER) अंतरिक्ष यान के बारे में
- मैसेंजर से आशय है; मरकरी सरफेस, स्पेस एनवायरनमेंट, जियोकेमिस्ट्री, एंड रैंगिंग। इसे नासा ने प्रक्षेपित किया था।
- यह बुध ग्रह की परिक्रमा करने वाला पहला अंतरिक्ष यान था।
- मुख्य खोजें:
- छायादार गड्ढों (craters) में पानी की बर्फ (वाटर आइस) की पुष्टि की।
- यह पता लगाया कि बुध का कोर बहुत बड़ा और लोहे से समृद्ध है।
- बुध ग्रह पर कमजोर चुंबकीय क्षेत्र की खोज की।
बुध ग्रह के बारे में
- यह सबसे तेजी से परिक्रमा करने वाला, सबसे छोटा, दूसरा सबसे घना और सूर्य के सबसे निकट ग्रह है।
- इसके पास घना वायुमंडल नहीं, बल्कि केवल पतला बाह्यमंडल है।
- इसके कोई उपग्रह (चंद्रमा) या वलय (rings) नहीं हैं।
डॉक्टरों ने सेलफॉस विषाक्तता के इलाज में एक बड़ी सफलता हासिल की है। इसके लिए इंट्रावीनस लिपिड इमल्शन थेरेपी (नस के जरिए दी जाने वाली विशेष वसा थेरेपी) का सफल प्रयोग किया गया।
सेलफॉस के बारे में
- एल्यूमिनियम फॉस्फाइड को आमतौर पर सेलफॉस कहा जाता है।
- यह अनाज को सुरक्षित रखने की फ्यूमिगेंट (धूमक) दवा है। इसे कीटों द्वारा निगलने पर खतरनाक फॉस्फीन गैस उत्सर्जित होती है।
- फ्यूमिगेंट अत्यंत विषाक्त और वाष्पशील रासायनिक यौगिक है। इसका उपयोग गैसीय अवस्था में कीड़ों, कृंतकों (Rodents) और अन्य कीटों को मारने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग मुख्य रूप से बंद जगहों, मृदा या भंडारित अनाज को सुरक्षित रखने के लिए होता है।
- एल्यूमिनियम फॉस्फाइड विषाक्तता आज भी एक गंभीर लोक-स्वास्थ्य समस्या है, विशेषकर पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे कृषि प्रधान राज्यों में।