केंद्रीय बजट "चैंपियन MSMEs" बनाने पर ध्यान केंद्रित करता है। | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

In Summary

  • तीन तरह का तरीका इक्विटी, लिक्विडिटी और प्रोफेशनल मदद के ज़रिए MSMEs को 'विकसित भारत' के लिए 'चैंपियन' के तौर पर सपोर्ट करता है।
  • इक्विटी सपोर्ट में ₹10,000 करोड़ का SME ग्रोथ फंड और 'आत्मनिर्भर भारत फंड' के लिए ₹2,000 करोड़ का टॉप-अप शामिल है।
  • लिक्विडिटी को TReDS प्लेटफॉर्म के ज़रूरी इस्तेमाल, क्रेडिट गारंटी, GeM इंटीग्रेशन और सेकेंडरी मार्केट डेवलपमेंट जैसे तरीकों से बढ़ाया जाता है।

In Summary

यह ‘विकसित भारत’ के लिए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) को 'चैंपियन' के तौर पर आगे बढ़ने में मदद करने के लिए एक त्रि-आयामी दृष्टिकोण को मान्यता देता है।

इस त्रि-आयामी दृष्टिकोण में निम्नलिखित शामिल हैं:

  • इक्विटी सहायता
    • चयनित मानदंडों के आधार पर उद्यमों को प्रोत्साहित करने के लिए ₹10,000 करोड़ का समर्पित SME संवृद्धि कोष।
    • 2021 में स्थापित 'आत्मनिर्भर भारत निधि' में सूक्ष्म उद्यमों के लिए ₹2,000 करोड़ की अतिरिक्त राशि (top up) का प्रस्ताव।
  • तरलता यानी चलनिधि सहायता
    • TReDS (व्यापार प्राप्य बट्टा प्रणाली) प्लेटफॉर्म की क्षमता को अधिकतम करने के लिए चार विशिष्ट उपाय:
      • अनिवार्य TReDS उपयोग: सभी CPSEs (केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्रक के उद्यम) की MSMEs से खरीदारी का निपटान TReDS के माध्यम से किया जाएगा।
      • क्रेडिट गारंटी सहायता: सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों के लिए ऋण गारंटी निधि ट्रस्ट (CGTMSE), TReDS पर इनवॉइस डिस्काउंटिंग के लिए गारंटी प्रदान करेगा। इससे ऋणदाताओं का जोखिम कम होगा।
      • GeM–TReDS एकीकरण: गवर्नमेंट-ई मार्केट (GeM) को TReDS के साथ जोड़ा जाएगा, ताकि सरकारी खरीद डेटा को वित्त-पोषकों के साथ साझा किया जा सके। इससे MSMEs को तेजी से और वहनीय ऋण मिल सकेगा।
      • द्वितीयक बाजार विकास: तरलता बढ़ाने के लिए TReDS प्राप्तियों (receivables) को 'परिसंपत्ति-समर्थित प्रतिभूतियों' के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। 
  • पेशेवर सहायता (कॉर्पोरेट मित्र)
    • ये मान्यता प्राप्त पैरा-प्रोफेशनल किफायती लागत पर अनुपालन आवश्यकताओं को पूरा करने में MSMEs की मदद करेंगे।
    • ICAI (इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया), ICSI (भारतीय कंपनी सचिव संस्थान) और ICMAI (भारतीय लागत लेखाकार संस्थान) जैसी पेशेवर सस्थाओं को इन पेशेवरों को प्रशिक्षित करने के लिए अल्पकालिक व मॉड्यूल-आधारित पाठ्यक्रम डिजाइन करने की सुविधा दी जाएगी।

TReDS (व्यापार प्राप्य बट्टा प्रणाली) के बारे में

  • TReDS एक इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म है। इसे MSMEs को उनकी प्राप्तियों (receivables) को नकदी में बदलकर कार्यशील पूंजी प्राप्त करने में मदद करने के लिए स्थापित किया गया है।

सूक्ष्म और लघु उद्यमों के लिए क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट (CGTMSE) के बारे में:

  • इसे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय और सिडबी द्वारा सन 2000 में स्थापित किया गया था।
  • इस योजना का उद्देश्य विशेष रूप से जमानत के अभाव में या बिना किसी तीसरे पक्ष की गारंटी के MSMEs को स्वीकृत ऋण सुविधाओं के लिए ऋण देने वाली सदस्य संस्थाओं (MLIs) को ऋण गारंटी प्रदान करना है।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

ICMAI (Institute of Cost Accountants of India)

भारत में लागत और प्रबंधन लेखांकन पेशे को विनियमित और विकसित करने वाली एक पेशेवर संस्था, जो MSMEs को अनुपालन में सहायता प्रदान करने वाले पेशेवरों के प्रशिक्षण में योगदान करती है।

ICSI (Institute of Company Secretaries of India)

भारत में कंपनी सचिव पेशे को विनियमित और विकसित करने वाली एक पेशेवर संस्था, जो MSMEs को व्यावसायिक सहायता प्रदान करने के लिए पेशेवरों को प्रशिक्षित करती है।

ICAI (Institute of Chartered Accountants of India)

भारत में चार्टर्ड एकाउंटेंसी पेशे को विनियमित और विकसित करने वाली एक पेशेवर संस्था, जो MSMEs के लिए अनुपालन आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करने वाले पेशेवरों को प्रशिक्षित करती है।

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet