केंद्रीय बजट ने भारत में बुजुर्गों की देखभाल को बढ़ावा दिया | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

In Summary

  • केंद्रीय बजट 2026-27 में भारत के वृद्धावस्था देखभाल कार्यबल को मजबूत करने के लिए 1.5 लाख देखभालकर्ताओं को प्रशिक्षित करने की योजना है।
  • भारत की बुजुर्ग आबादी (वर्तमान में 10%, 2050 तक 19.5%) को दीर्घकालिक बीमारियों, ग्रामीण स्वास्थ्य देखभाल की कमियों, सामाजिक समर्थन में कमी, वित्तीय असुरक्षा और डिजिटल विभाजन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
  • सरकारी पहलों में माता-पिता के भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम, आयुष्मान भारत, अटल वयो अभ्युदय योजना और एल्डर लाइन (14567) शामिल हैं।

In Summary

केंद्रीय बजट 2026-27 में NSQF (राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क) के अनुरूप कार्यक्रमों के माध्यम से एक वर्ष में 1.5 लाख देखभालकर्ताओं को प्रशिक्षित करने की योजना की घोषणा की गई है। इसका उद्देश्य भारत में बुजुर्गों की देखभाल (जेरियाट्रिक) और दीर्घकालिक देखभाल संबंधी कार्यबल को मजबूत करना है।

बुजुर्गों की देखभाल को मजबूत करने की आवश्यकता क्यों है?

  • बुजुर्गों की जनसंख्या: वरिष्ठ नागरिक (60+) वर्तमान में जनसंख्या का 10% से अधिक (लगभग 104 मिलियन) हैं और 2050 तक इनके 19.5% (319 मिलियन) तक पहुंचने का अनुमान है।
  • स्वास्थ्य संबंधी प्रभाव: 75% बुजुर्ग एक या अधिक चिरकालिक बीमारियों से ग्रसित हैं और इस आयु वर्ग के लिए चिकित्सा व्यय सामान्य से दोगुने से भी अधिक है।
  • ग्रामीण संकेंद्रण: लगभग 71% बुजुर्ग ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं, जहाँ अक्सर चिकित्सा अवसंरचना का अभाव होता है।
  • सामाजिक समर्थन का क्षरण: पारंपरिक पारिवारिक सहयोग में कमी, कानूनी अधिकारों के प्रति कम जागरूकता और घरेलू दुर्व्यवहार जैसी समस्याएं।
  • अपर्याप्त वित्तीय सुरक्षा: वित्तीय धोखाधड़ी के प्रति सुभेद्यता, वित्तीय निर्भरता (78% के पास कोई पेंशन कवर नहीं), और कम बीमा कवरेज (केवल 18%)।
  • डिजिटल डिवाइड: बुजुर्गों में डिजिटल निरक्षरता का उच्च स्तर विद्यमान है। लगभग 85.8% बुजुर्ग डिजिटल रूप से निरक्षर हैं।

बुजुर्गों की देखभाल से संबंधित सरकारी पहलें

  • नीतिगत और कानूनी फ्रेमवर्क: माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम, 2007 लागू किया गया है; राष्ट्रीय वृद्धजन नीति (NPOP) बनाई गई है।
  • स्वास्थ्य संबंधी पहलें: बुजुर्गों के स्वास्थ्य देखभाल के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम कार्यान्वित किया गया है तथा आयुष्मान भारत, वयो मित्र आदि योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
  • सामाजिक और आर्थिक सहायता: अटल वयो अभ्युदय योजना, राष्ट्रीय वयोश्री योजना (RVY), एल्डर लाइन (14567), सेज (सीनियर केयर एजिंग ग्रोथ इंजन- SAGE) पहल, सेक्रेड (सक्षम वरिष्ठ नागरिक को आत्म-सम्मान के साथ पुन: रोजगार प्रदान करने के लिए पोर्टल- SACRED) पोर्टल आदि।

बुजुर्गों की देखभाल को मजबूत करने के लिए आगे की राह (Way Forward)

  • स्वास्थ्य सशक्तीकरण: व्यापक देखभाल पैकेज, घर पर देखभाल, कार्यबल प्रशिक्षण, वयस्क टीकाकरण आदि पर बल देना चाहिए।
  • सामाजिक समावेश: वन-स्टॉप पोर्टल, सामुदायिक सहायता और अकेलेपन को कम करने के लिए 'एल्डर फॉर एल्डर्ली' (बुजुर्गों के लिए बुजुर्ग) मॉडल अपनाना चाहिए।
  • आर्थिक सुरक्षा: सिल्वर इकोनॉमी (बुजुर्गों के लिए उत्पाद और सेवाएं), व्यापक बुजुर्ग स्वास्थ्य बीमा का विकास और पुन: रोजगार के अवसरों को सुगम बनाना चाहिए।
  • डिजिटल समावेशन: डिजिटल साक्षरता अभियान, डिजिटल उपकरणों और ब्रॉडबैंड पर छूट, तथा उपयोगकर्ता के अनुकूल तकनीक का विकास करना चाहिए।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

सिल्वर इकोनॉमी

The silver economy refers to the economic activities and markets related to the needs and desires of older adults. It encompasses goods and services specifically designed for the aging population, such as healthcare, housing, leisure, and financial products.

सेक्रेड (सक्षम वरिष्ठ नागरिक को आत्म-सम्मान के साथ पुन: रोजगार प्रदान करने के लिए पोर्टल- SACRED)

The SACRED portal connects senior citizens with employment opportunities. It aims to facilitate their re-employment and enable them to contribute to the economy and society while maintaining their dignity and self-respect.

सेज (सीनियर केयर एजिंग ग्रोथ इंजन- SAGE)

The SAGE initiative is designed to support startups and entrepreneurs working in the elder care sector. It aims to foster innovation and develop products and services that address the needs of the aging population, promoting a 'silver economy'.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet