केंद्र सरकार ने हीटवेव और बिजली गिरने (लाइटनिंग) को प्राकृतिक आपदाओं की सूची में शामिल किया | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं के बाद, केंद्र सरकार ने औपचारिक रूप से हीटवेव (लू) और आकाशीय बिजली (लाइटनिंग) को अधिसूचित प्राकृतिक आपदाओं की सूची में शामिल कर दिया है। 

प्राकृतिक आपदाओं की सूची के बारे में

  • सांविधिक रूपरेखा: प्राकृतिक आपदाओं की सूची आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत बनाई जाती है। इसी के आधार पर राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि (NDRF) और राज्य आपदा मोचन निधि (SDRF) से राहत सहायता दी जाती है।
  • अधिसूचित प्रविष्टियां: इस सूची में अब कुल 14 आपदाएं अधिसूचित हैं। इनमें चक्रवात, सूखा, भूकंप, बाढ़, सुनामी, हिमस्खलन, बादल फटना, भूस्खलन, ओलावृष्टि, आगजनी, पाला/शीतलहर, कीट हमले का प्रकोप, लू (हीटवेव) और आकाशीय बिजली शामिल हैं। 

सूची में शामिल नई आपदाओं के बारे में

  • हीटवेव या लू: भारत मौसम-विज्ञान विभाग (IMD) हीटवेव या लू की घोषणा तब करता है जब मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40°C या उससे अधिक हो, या पहाड़ी क्षेत्रों में 30°C या उससे अधिक हो, तथा तापमान में सामान्य से 4.5°C या अधिक की वृद्धि हो जाए। 
    • मार्च 2026 से अब तक देशभर में 4,853 लू के मामले दर्ज किए गए हैं।
  • आकाशीय बिजली: यह वायुमंडल में अचानक होने वाला तेज विद्युत निर्वहन (बिजली का चमकना) है, जो भारत में मौसम से होने वाली मौतों के प्रमुख कारणों में से एक है।

नई आपदाओं को शामिल करने का महत्व:

  • राहत कार्यों के लिए अधिक फंड उपलब्ध होगा: अब राज्य सरकारें SDRF के मुख्य 80% फंड का उपयोग लू और बिजली गिरने से प्रभावित लोगों को राहत देने में कर सकेंगी। पहले इन्हें सूचीबद्ध आपदाएँ नहीं माना जाता था, इसलिए राहत कार्यों पर केवल सीमित (10%) राशि ही खर्च की जा सकती थी।
  • रोकथाम के उपायों को बढ़ावा: अब राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के 20% फंड का उपयोग जलवायु अनुकूल अवसंरचना विकसित करने के लिए किया जा सकेगा।
  • पूरे देश में एक समान व्यवस्था: अब सभी राज्यों में राहत, सहायता और केंद्र सरकार के सहयोग के लिए एक समान नीति लागू होगी। 

लू और बिजली गिरने से जैसी आपदाओं से निपटने के प्रमुख तंत्र

  • NDMA के दिशा-निर्देश: लू और बिजली गिरने से बचाव, निपटने और राहत कार्यों के लिए राष्ट्रीय दिशा-निर्देश हैं।
  • IMD की मौसम-संबंधी चेतावनी: आपदाओं के प्रभाव के आधार पर  मौसम पूर्वानुमान और कलर-कोडेड चेतावनियां जारी की जाती हैं।
  • सचेत (SACHET) पोर्टल: इसके माध्यम से विभिन्न प्रकार की आपदाओं की अग्रिम चेतावनी लोगों तक पहुंचाई जाती है। 
  • लू से निपटने की कार्य-योजना (हीट एक्शन प्लान): राज्य सरकारों और शहरी स्थानीय निकायों द्वारा लागू योजनाओं का उद्देश्य लू से होने वाली बीमारियों और मौतों को कम करना है।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

हीट एक्शन प्लान (Heat Action Plan)

A strategy implemented by state governments and urban local bodies to reduce heat-related illnesses and deaths. It includes measures for early warning, public awareness, and health system preparedness.

सचेत (SACHET) पोर्टल (SACHET Portal)

A portal designed to disseminate advance warnings and information about various types of disasters to the public, helping in preparedness and timely response.

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) (National Disaster Management Authority)

The apex statutory body for disaster management in India, responsible for laying down policies, plans, and guidelines for disaster management and coordinating their implementation.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet