भारत एक वैश्विक व्यावसायिक शक्ति के रूप में उभर रहा है | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • केंद्रीय बजट 2026-27 और सुधारों का उद्देश्य डिजिटल सुविधा, कर संबंधी निश्चितता और अनुपालन में कमी के माध्यम से भारत में व्यापार करने में आसानी को बढ़ाना है।
  • प्रमुख पहलों में घरेलू विनिर्माण को बढ़ाना, निर्यात में लचीलापन लाना, 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर आर्थिक विकास को बढ़ावा देना और दीर्घकालिक लचीलापन सुनिश्चित करना शामिल है।
  • सुधारों में स्टार्ट-अप इंडिया जैसे संस्थागत परिवर्तन, जन विश्वास संशोधन अधिनियम 2023 के माध्यम से नियामक अद्यतन और जीएसटी 2.0 और एमएटी दर में कमी जैसे कराधान समायोजन शामिल हैं।

In Summary

केंद्रीय बजट 2026–27 के साथ-साथ विभिन्न सुधारों का उद्देश्य भारत में व्यवसाय करने की सुगमता (Ease of Doing Business - EoDB) को बढ़ाना है। इसके लिए डिजिटल व्यापार सुविधाकर निश्चितताअनुपालन वाले नियमों में कमी और मुकदमेबाजी में कमी जैसे उपाय किए जा रहे हैं।

भारत में व्यवसाय अनुकूल परिवेश के विस्तार की आवश्यकता

  • घरेलू विनिर्माण क्षमता का विस्तार करने के लिए: यह इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, फार्मास्यूटिकल्स, रक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रकों में स्वदेशी और आत्मनिर्भरता की दृष्टि के अनुरूप आयात को कम करने के लिए आवश्यक है।
  • निर्यात की मजबूती और विविधीकरण के लिए: ये अनिश्चित वैश्विक व्यापार परिवेश, मांग में उतार-चढ़ाव और आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान से निपटने के लिए आवश्यक हैं।
  • आर्थिक संवृद्धि को बढ़ावा देने के लिए: यह वर्ष 2027 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के राष्ट्रीय आर्थिक लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आवश्यक है।
  • दीर्घकालिक मजबूती/लचीलापन सुनिश्चित करने के लिए: यह बेहतर कराधान के माध्यम से जीवन स्तर में सुधार करने, निर्धनता कम करने और लोक स्वास्थ्य एवं शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक है।

व्यावसायिक परिवेश को मजबूत करने के लिए की शुरू की गई पहलें

  • संस्थागत सुधार: स्टार्टअप इंडिया, क्रेडिट गारंटी योजना, डिजिटल क्रेडिट मूल्यांकन मॉडल आदि के माध्यम से पारदर्शी, प्रौद्योगिकी-संचालित और निवेशक-अनुकूल प्रणाली निर्मित की जा रही है।
  • विनियामकीय सुधार: जन विश्वास (संशोधन) अधिनियम 2023 के द्वारा कई प्रावधानों को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया गया है। छोटे तथा तकनीकी अपराधों के लिए देयताओं को कम किया गया। साथ ही विभिन्न श्रम कानूनों को चार श्रम संहिताओं में समेकित किया गया। 
  • कराधान सुधार: 
    • GST 2.0 सुधारों के तहत द्विस्तरीय कर दर संरचना लागू की गई ताकि मूल्य प्रतिस्पर्धा और नियमों के अनुपालन में सुधार हो सके। 
    • केंद्रीय बजट 2026-27 में न्यूनतम वैकल्पिक कर (MAT) की दर को 15% से घटाकर 14% करने और इसे अंतिम कर (फाइनल टैक्स) के रूप में मानने का प्रस्ताव किया गया, आदि।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

$5 trillion economy target

India's ambitious economic goal to reach a Gross Domestic Product (GDP) of 5 trillion US dollars, reflecting a significant target for economic growth and development.

Bilateral tax rate structure

A tax system that likely involves different tax rates applicable to specific transactions or entities, potentially designed to promote price competitiveness and regulatory compliance.

Jan Vishwas (Amendment) Act, 2023

An act that decriminalizes minor offenses and reduces liabilities for small and technical violations across various laws, aiming to improve the ease of doing business by reducing compliance burdens and litigation.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet