RDI पहल के तहत BIRAC-RDI कोष की राष्ट्रीय घोषणा की गई | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 1 लाख करोड़ रुपये की आरडीआई पहल के तहत 2,000 करोड़ रुपये के बीआईआरएसी-आरडीआई फंड की पहली राष्ट्रीय घोषणा की गई।
  • एएनआरएफ के तहत शुरू किया गया बीआईआरएसी-आरडीआई फंड, इक्विटी और ऋण के माध्यम से टीआरएल 4+ प्रौद्योगिकियों का समर्थन करता है और इसका उद्देश्य "प्रयोगशाला से उद्योग" तक की खाई को पाटना है।
  • भारत की जैव-अर्थव्यवस्था 2024 में बढ़कर 165.7 बिलियन डॉलर हो गई, जिसका लक्ष्य 2030 तक 300 बिलियन डॉलर तक पहुंचना है, जिसे बायोई3 नीति और एनबीएम जैसी पहलों का समर्थन प्राप्त है।

In Summary

जैव-प्रौद्योगिकी क्षेत्रक को गति प्रदान करने के लिए ₹1 लाख करोड़ की अनुसंधान, विकास और नवाचार (RDI) पहल के अंतर्गत ₹2,000 करोड़ के प्रथम BIRAC-RDI कोष की घोषणा की गई है।

जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद-अनुसंधान, विकास और नवाचार (BIRAC-RDI) कोष के बारे में

  • अवलोकन: इसे नवंबर 2025 में अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (ANRF) के तहत आरंभ किया गया था। इसका संचालन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) द्वारा किया जा रहा है।
  • मुख्य विशेषताएं और फोकस क्षेत्र:
    • उद्देश्य: प्रयोगशाला अनुसंधान और औद्योगिक पैमाने पर विनिर्माण के बीच के अंतर को समाप्त करना ("लैब-टू-इंडस्ट्री")।
      • यह इक्विटी, परिवर्तनीय लिखतों (instruments) और दीर्घकालिक ऋण के माध्यम से प्रौद्योगिकी तत्परता स्तर (TRL) 4 और उससे ऊपर का समर्थन करती है।
    • कोष प्रबंधक: जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद (BIRAC)।
    • क्षेत्रक: यह BioE3 नीति की पूरक है। साथ ही, बायोफार्मा, जैव-औद्योगिक विनिर्माण, जैव-ऊर्जा आदि में अगली पीढ़ी के उत्पादों को लक्षित करती है।

RDI (अनुसंधान, विकास और नवाचार) योजना के बारे में

  • यह योजना केंद्र सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) तथा अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (ANRF) के तत्वावधान में संचालित है।
  • वित्तीय परिव्यय: 6 वर्षों में ₹1 लाख करोड़, जिसमें वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹20,000 करोड़ शामिल हैं।
  • उद्देश्य:
    • अत्याधुनिक अनुसंधान एवं नवाचार में निजी क्षेत्रक की भागीदारी को प्रोत्साहित करना।
    • डीप टेक, बायोटेक, AI जैसी रणनीतिक प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देना।
    • आत्मनिर्भरता और आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करना।

भारत का जैव-अर्थव्यवस्था क्षेत्रक

  • भारत की जैव-अर्थव्यवस्था 2014 की 10 बिलियन डॉलर से बढ़कर 2024 में 165.7 बिलियन डॉलर हो गई है। इसे 2030 तक 300 बिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

प्रमुख पहलें:

  • BioE3 (अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और रोजगार के लिए जैव प्रौद्योगिकी) नीति: इसका उद्देश्य उच्च प्रदर्शन वाले जैव-विनिर्माण को बढ़ावा देकर भारत को एक वैश्विक जैव-प्रौद्योगिकी पावरहाउस में बदलना है।
  • राष्ट्रीय बायोफार्मा मिशन (NBM): उद्योग-अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देकर बायोफार्मास्यूटिकल्स, टीके, बायोसिमिलर, चिकित्सा उपकरण, नैदानिकी आदि में भारत की क्षमताओं को बढ़ाना।
  • बायोटेक-किसान (बायोटेक-कृषि इनोवेशन साइंस एप्लीकेशन नेटवर्क): कृषि नवाचार और वैज्ञानिक हस्तक्षेपों के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने हेतु एक वैज्ञानिक-किसान साझेदारी कार्यक्रम।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

Bio-economy

An economic system that relies on renewable biological resources from land and sea, along with their transformation into value-added products. Promoting bio-bitumen contributes to the growth of the bio-economy by utilizing agricultural waste and fostering green technologies.

Biotech-KISAN

Biotechnology-Krishi Innovation Science Application Network. A program that establishes partnerships between scientists and farmers to drive agricultural innovation and empower farmers through the application of scientific interventions and biotechnological solutions.

National Biopharma Mission (NBM)

A collaborative mission to enhance India's capabilities in the biopharmaceutical sector, including the development of vaccines, biosimilars, medical devices, and diagnostics, by fostering strong partnerships between industry and academic institutions.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet