अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) ने इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन 2026 में एक वैश्विक 'ऊर्जा के लिए AI' मिशन की शुरुआत की | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • ऊर्जा प्रणालियों में एआई 2035 तक 13 ईजे से अधिक ऊर्जा बचा सकता है, परिचालन लागत को 15-20% तक कम कर सकता है, ग्रिड को अनुकूलित कर सकता है और खनिज खनन में सहायता कर सकता है।
  • चुनौतियों में एआई डेटा केंद्रों द्वारा 2030 तक वैश्विक बिजली का 3% उपभोग करने की क्षमता और ग्रिड अवसंरचना नियोजन पर दबाव शामिल है।
  • भारत और फ्रांस द्वारा स्थापित अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का लक्ष्य 2030 तक सौर ऊर्जा के उपयोग के लिए 1000 अरब अमेरिकी डॉलर जुटाना है।

In Summary

यह मिशन अपने 120 से अधिक सदस्य देशों में स्वच्छ ऊर्जा प्रणालियों में AI को अपनाने में तेजी लाएगा। इसमें डिजिटल अवसंरचना और नागरिक-केंद्रित प्लेटफॉर्म्स को ऊर्जा संक्रमण के केंद्र में रखा जाएगा।

ऊर्जा प्रणालियों में AI की भूमिका

  • ऊर्जा की बचत: वैश्विक स्तर पर ऊर्जा क्षेत्रक में AI अनुप्रयोगों में 2035 तक 13 एक्साजूल (EJ) से अधिक ऊर्जा बचाने की क्षमता है।
  • किफायती समाधान: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के AI प्लेटफॉर्म ने उत्तर प्रदेश में एक ऑफ-ग्रिड प्रायोगिक परियोजना में परिचालन लागत में 15-20% की कमी की है।
  • ग्रिड अनुकूलन: 'प्रवाह' (स्टार्ट-अप) द्वारा विकसित एक एआई-नेटिव निर्णय समर्थन इंजन ग्रिड का डिजिटलीकरण करता है, मांग का पूर्वानुमान लगाता है और नुकसान के स्थानीयकरण के लिए विद्युत प्रवाह का अनुकरण करता है।
  • पूर्वानुमानित रखरखाव: कज़ाम की एआई-सक्षम ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली (EMS) इलेक्ट्रिक बस डिपो में चार्जिंग को अनुकूलित करने और मांग में लचीलेपन के लिए पूर्वानुमानित वैश्लेषिकी (predictive analytics) का उपयोग करती है।
  • खनिज खनन क्षेत्रक: AI का उपयोग भू-भौतिकीय डेटा को संसाधित करने के लिए किया जा सकता है। इससे विसंगति का पता लगाने और अयस्क के पूर्वानुमान में सुधार हो सकेगा।

ऊर्जा क्षेत्रक में AI अपनाने की संभावित चुनौतियां

  • उत्सर्जन: AI-संचालित डेटा केंद्र 2030 तक वैश्विक विद्युत मांग का लगभग 3% हिस्सा हो सकते हैं। इससे वैश्विक नेट-जीरो (शुद्ध शून्य उत्सर्जन) लक्ष्यों के साथ इस बढ़ती मांग को पूरा करने पर चिंताएं बढ़ रही हैं।
  • ग्रिड अवसंरचना पर दबाव: एआई अपनाने की तीव्र गति दीर्घकालिक ग्रिड योजना और नीतिगत ढांचे के लिए महत्वपूर्ण चुनौतियां प्रस्तुत करती है, जबकि AI के प्रति इनका अनुकूलन धीमा है।

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) (मुख्यालय: गुरुग्राम)

  • परिचय: यह एक संधि-आधारित अंतर-सरकारी संगठन है। इसे 2015 में पेरिस में COP21 शिखर सम्मेलन में भारत और फ्रांस ने स्थापित किया था।
  • लक्ष्य: इसका लक्ष्य वर्ष 2030 तक 1000 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक धन जुटाकर सदस्य देशों की जरूरतों के लिए भविष्य के सौर ऊर्जा उत्पादन, भंडारण और प्रौद्योगिकियों के लिए मार्ग प्रशस्त करना है।
  • प्रमुख पहलें: वन सन वन वर्ल्ड वन ग्रिड (OSOWOG), वैश्विक सौर ऊर्जा सुविधा (GSF), सौर प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग संसाधन केंद्र (STAR C) आदि।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

One Sun One World One Grid (OSOWOG)

An initiative of the International Solar Alliance aimed at creating a global solar energy grid that connects different regions to share solar power. It envisions a future where solar power can be transmitted across borders and continents.

COP21

The 21st Conference of the Parties to the UNFCCC, held in Paris in 2015. It resulted in the landmark Paris Agreement, which aims to limit global warming to well below 2, preferably to 1.5 degrees Celsius, compared to pre-industrial levels.

International Solar Alliance (ISA)

An alliance of over 100 countries, launched by India and France, that aims to mobilize investments and accelerate the deployment of solar energy to reduce dependence on fossil fuels. It focuses on making clean energy affordable and accessible.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet