केंद्रीय बजट 2026-27 में जेंडर बजट के आवंटन में महत्वपूर्ण वृद्धि देखी गई | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • केंद्रीय बजट 2024-25 में लैंगिक बजट (जी.बी. बजट) के लिए ₹5.01 लाख करोड़ आवंटित किए गए, जो 11.55% की वृद्धि है, जिसमें जी.बी. का हिस्सा 9.37% है।
  • भारत में 2004-05 में अपनाई गई जीबी नीति, बजट को लैंगिक परिप्रेक्ष्य से देखती है, न कि अलग से बजट बनाने का प्रावधान करती है।
  • प्रमुख पहलों में मिशन शक्ति के तहत लैंगिक बजट योजना और महिला एवं बाल विकास समिति का लैंगिक बजट ज्ञान पोर्टल शामिल हैं।

In Summary

वित्त वर्ष 2026-27 में 5.01 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 11.55% की वृद्धि दर्शाता है।

  • कुल केंद्रीय बजट में जेंडर बजट की हिस्सेदारी बढ़कर 9.37% हो गई है। इस वर्ष कुल 53 मंत्रालयों/ विभागों और पांच संघ राज्यक्षेत्रों ने आवंटन की रिपोर्ट दी है।

भारत में जेंडर बजट

  • अर्थ: यह एक ऐसी प्रणाली है, जो यह सुनिश्चित करती है कि लैंगिक समानता के प्रति सरकार की प्रतिबद्धताएँ वास्तविक बजटीय आवंटन में परिवर्तित हों। 
    • इसका उद्देश्य जेंडर संबंधी चिंताओं के लिए अलग विशेषीकृत बजट बनाना नहीं है, बल्कि सरकारी बजट को 'लैंगिक संवेदनशील दृष्टिकोण' से देखना है।
  • भारत में अपनाना: भारत ने औपचारिक रूप से 2004-05 में जेंडर बजट को अपनाया था।
    • भारत ने इसे राष्ट्रीय और राज्य दोनों स्तरों पर लागू किया है। इसके लिए विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों में जेंडर बजट प्रकोष्ठ स्थापित किए गए हैं।
  • जेंडर बजट के भाग:
    • भाग A: वे योजनाएं, जिनमें महिलाओं के लिए 100% प्रावधान हैं।
    • भाग B: वे योजनाएं, जहां महिलाओं के लिए आवंटन कम-से-कम 30% है।
    • भाग C: इसे केंद्रीय बजट 2024-25 में शामिल किया गया था। इसमें आवंटन 30% से कम होता है।
  • महत्त्व: यह योजना निर्माण में लैंगिक चिंताओं को एकीकृत करता है, संरचनात्मक असमानताओं को कम करने में मदद करता है और समावेशी विकास को बढ़ावा देता है।

भारत में जेंडर बजट को बढ़ावा देने वाली प्रमुख पहलें

  • जेंडर बजटिंग योजना: यह महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (MWCD) की 'मिशन शक्ति' योजना की 'सामर्थ्य' उप-योजना के अंतर्गत आती है। 
    • इसका लक्ष्य सभी केंद्रीय और राज्य मंत्रालयों/ विभागों, ग्रामीण एवं शहरी स्थानीय निकायों में 100% जेंडर बजट कवरेज सुनिश्चित करना है।
  • जेंडर बजटिंग नॉलेज पोर्टल (2025): MWCD द्वारा शुरू किया गया यह पोर्टल जेंडर बजटिंग प्रथाओं से संबंधित सभी जानकारियों की एक डिजिटल रिपॉजिटरी (संग्रह) है।
  • राज्य स्तरीय प्रयास: 
    • ओडिशा ने 2004-05 में 'महिला घटक योजना' के साथ जेंडर अनुक्रियाशील बजटिंग (GRB) को अपनाया।
    • कर्नाटक ने जेंडर बजटिंग की निगरानी तथा इसे और गहन करने के लिए एक 'जेंडर ऑडिट मैनुअल' विकसित किया है।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

जेंडर ऑडिट (Gender Audit)

A process of systematically reviewing government policies, programmes, and budgets to assess their impact on gender equality. It helps identify gaps and recommend measures to make them more gender-responsive.

जेंडर अनुक्रियाशील बजटिंग (Gender Responsive Budgeting - GRB)

An approach to budgeting that considers the different impacts of government policies and programmes on men and women, with the aim of promoting gender equality and addressing gender disparities through financial planning and allocation.

जेंडर बजटिंग नॉलेज पोर्टल (Gender Budgeting Knowledge Portal)

A digital repository established by the Ministry of Women and Child Development, serving as a centralized platform for all information related to gender budgeting practices. It aims to enhance understanding and implementation of gender budgeting across the country.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet