भारत ने AI इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन में तीन सॉवरेन AI मॉडल्स का अनावरण किया | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • भारत ने संप्रभु एआई मॉडल लॉन्च किए हैं और एआई विकास में आत्मनिर्भरता हासिल करने के उद्देश्य से इंडियाएआई मिशन के तहत 20,000 जीपीयू जोड़ने की योजना बना रहा है।
  • इंडियाएआई मिशन, जिसे 2024 में ₹10,371.92 करोड़ के साथ लॉन्च किया गया था, कंप्यूट, एप्लिकेशन डेवलपमेंट, डेटासेट, कौशल, वित्तपोषण और सुरक्षित एआई पर केंद्रित है।
  • नए मॉडलों में सर्वम एआई का एलएलएम, ज्ञानी.एआई का वचन टेक्स्ट-टू-स्पीच मॉडल और भारतजेन का पैरा2 17बी बहुभाषी फाउंडेशनल मॉडल शामिल हैं।

In Summary

इंडियाएआई मिशन के तहत लॉन्च किए गए ये मॉडल्स 'इंडिया-फर्स्ट' और सॉवरेन एआई की दिशा में एक बड़ा कदम हैं।

  • इसके अतिरिक्त, मिशन के तहत मौजूदा 38,000 ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट्स (GPUs) के अलावा 20,000 नए GPUs जोड़ने की घोषणा भी की गई है।

सॉवरेन AI क्या है?

  • इसका अर्थ है विदेशी प्लेटफॉर्म्स या निगमों पर निर्भरता के बिना घरेलू अवसंरचना, स्थानीय डेटा और प्रतिभा का उपयोग करके AI तकनीक विकसित करने की क्षमता।
    • इसमें डेटा संग्रह और मॉडल प्रशिक्षण से लेकर उपयोग एवं शासन तक, संपूर्ण AI उपयोग अवधि पर पूर्ण नियंत्रण शामिल है।

इंडियाएआई मिशन के बारे में

  • आरंभ: 2024 में ₹10,371.92 करोड़ के बजट के साथ (5 वर्षों के लिए)।
  • लक्ष्य: शुरुआती लक्ष्य 10,000 GPUs का था, लेकिन भारत ने 38,000 GPUs की क्षमता हासिल कर ली है।
  • मंत्रालय: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY)।
  • मुख्य स्तंभ: इंडियाएआई कंप्यूट क्षमता, इंडियाएआई एप्लीकेशन विकास, इंडियाएआई डेटासेट प्लेटफॉर्म (AIKosh), इंडियाएआई भविष्य के कौशल, इंडियाएआई स्टार्ट-अप वित्त-पोषण और सुरक्षित एवं विश्वसनीय एआई।

लॉन्च किए गए प्रमुख मॉडल्स

  • दो लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स (LLMs): ये सर्वम (Sarvam) AI ने विकसित किए हैं। ये विभिन्न मानदंडों पर डीपसीक (DeepSeek) R1 और जैमिनी फ़्लैश (Gemini Flash) जैसी वैश्विक AI प्रणालियों को पीछे छोड़ने की क्षमता रखते हैं।
    • LLMs उन्नत AI प्रणालियां हैं, जो मशीन लर्निंग तकनीकों के माध्यम से प्रशिक्षित डेटा का उपयोग करके प्राकृतिक भाषा या मानव जैसा टेक्स्ट (लेख) उत्पन्न कर सकते हैं।
  • वचना (Vachana) (टेक्स्ट-टू-स्पीच मॉडल): इसे Gnani.ai ने विकसित किया है। यह 12 भारतीय भाषाओं में मानवीय आवाजों की क्लोनिंग करने में सक्षम है।
  • परम2 (Param2) 17B (मिक्सचर ऑफ़ एक्सपर्ट्स- MoE): यह भारतजेन (BharatGen) द्वारा विकसित एक बहुभाषी फाउंडेशनल मॉडल है।
    • भारतजेन भारतीय भाषाओं और सामाजिक संदर्भों के अनुरूप 'सॉवरेन फाउंडेशनल एआई मॉडल्स' विकसित करने वाली प्रथम सरकार समर्थित राष्ट्रीय पहल है।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

भारतजेन (BharatGen)

भारत की विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुरूप मल्टीमॉडल लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स (LLMs) विकसित करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा वित्त-पोषित एक पहल।

फाउंडेशनल मॉडल (Foundational Model)

एक बड़ा AI मॉडल जिसे व्यापक डेटासेट पर प्रशिक्षित किया जाता है और जिसे विभिन्न प्रकार के डाउनस्ट्रीम कार्यों के लिए अनुकूलित (fine-tuned) किया जा सकता है। यह विभिन्न AI अनुप्रयोगों के लिए एक आधार के रूप में कार्य करता है।

मिक्सचर ऑफ़ एक्सपर्ट्स (MoE - Mixture of Experts)

एक प्रकार का मशीन लर्निंग मॉडल आर्किटेक्चर है जिसमें कई 'विशेषज्ञ' नेटवर्क होते हैं। एक 'गेटिंग नेटवर्क' यह तय करता है कि किसी विशेष इनपुट के लिए किस विशेषज्ञ को सबसे अधिक सक्रिय होना चाहिए, जिससे मॉडल की क्षमता और दक्षता बढ़ती है।

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet