गगनयान ड्रोग पैराशूट का सफल योग्यता परीक्षण किया गया | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • डीआरडीओ ने गगनयान मिशन के लिए एक क्रू एस्केप सिस्टम (सीईएस) का परीक्षण किया, जिससे भारत की पैराशूट डिजाइन और निर्माण विशेषज्ञता का प्रदर्शन हुआ।
  • गगनयान मिशन का उद्देश्य तीन अंतरिक्ष यात्रियों को तीन दिनों के लिए 400 किलोमीटर की निचली पृथ्वी कक्षा में भेजना और उन्हें सुरक्षित वापस लाना है।
  • प्रमुख घटकों में ह्यूमन रेटेड लॉन्च व्हीकल (एचएलवीएम-3) और ऑर्बिटल मॉड्यूल (क्रू और सर्विस मॉड्यूल) शामिल हैं, जो भारत की स्वतंत्र मानव अंतरिक्ष उड़ान क्षमता और अंतरिक्ष कूटनीति और तकनीकी उन्नति की क्षमता को दर्शाते हैं।

In Summary

यह सफल परीक्षण DRDOISRO और हवाई वितरण अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (ADRDE) ने आयोजित किया था। 

  • यह परीक्षण उच्च क्षमता युक्त 'रिबन पैराशूट' के डिजाइन और निर्माण में भारत की विशेषज्ञता को सिद्ध करता है।

गगनयान मिशन के बारे में

  • उद्देश्य: गगनयान परियोजना का उद्देश्य मानवयुक्त अंतरिक्ष-उड़ान क्षमता का प्रदर्शन करना है। इस मिशन के तहत 3 सदस्यों के चालक दल को 400 कि.मी. की ऊंचाई पर स्थित निम्न भू-कक्षा में भेजा जाएगा। इस मिशन की अवधि 3 दिन है। उन्हें सुरक्षित रूप से समुद्र में वापस उतारा जाएगा।
  • मिशन के प्रमुख घटक:
    • ह्यूमन रेटेड लॉन्च व्हीकल (HLVM-3): इसे पहले GSLV Mk-III के नाम से जाना जाता था। यह तीन चरणों वाला रॉकेट है:
      • पहला चरण: दो ठोस ईंधन बूस्टर कोर रॉकेट से जुड़े होते हैं।
      • दूसरा चरण: इसमें दो विकास-2 तरल ईंधन इंजन होते हैं।
      • तीसरा चरण: इसमें CE-20 क्रायोजेनिक इंजन होता है, जो ईंधन और ऑक्सीडाइज़र के रूप में क्रमशः तरल हाइड्रोजन एवं तरल ऑक्सीजन का उपयोग करता है।
    • ऑर्बिटल मॉड्यूल: इसके निम्नलिखित दो मुख्य भाग हैं:
      • क्रू मॉड्यूल: इसमें पर्यावरण नियंत्रण और जीवन रक्षक प्रणाली (ECLSS) है। यह तापमान, हवा की गुणवत्ता, अपशिष्ट और आग पर नियंत्रण रखती है।
      • सर्विस मॉड्यूल: यह एक गैर-दबाव वाला हिस्सा है। इसमें प्रणोदन, विद्युत, थर्मल रेडिएटर और जल व ऑक्सीजन के टैंक हैं।
  • क्रू एस्केप सिस्टम (CES): यह एक सुरक्षा तंत्र है, जिसे प्रक्षेपण के दौरान किसी भी दुर्घटना की स्थिति में अंतरिक्ष यात्रियों का जीवन बचाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

भारत के लिए गगनयान मिशन का महत्त्व

  • अंतरिक्ष कूटनीति: इस मिशन की सफलता के बाद भारत संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन और रूस के बाद ऐसा चौथा देश बन जाएगा जिसने अंतरिक्ष में मानव भेजे हैं। इससे भविष्य में वैश्विक अंतरिक्ष सहयोग के नए मार्ग खुलेंगे।
  • तकनीकी नवाचार और सामाजिक लाभ: इस मिशन के लिए विकसित तकनीकें दूरसंचार, रिमोट सेंसिंग, मौसम पूर्वानुमान, कृषि और स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रकों को लाभान्वित करेंगी।
  • अन्य लाभ: आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और भविष्य के प्रयासों (जैसे भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन) के लिए मार्ग प्रशस्त होगा। 
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED VIDEOS

1
न्यूज़ टुडे | डेली करेंट अफेयर्स | 17 और 18 नवंबर, 2024

न्यूज़ टुडे | डेली करेंट अफेयर्स | 17 और 18 नवंबर, 2024

YouTube HD

RELATED TERMS

3

भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन

Indian Space Station. A proposed future project by ISRO to establish a habitable space station in orbit, similar to the International Space Station, for long-duration space research and human presence.

अंतरिक्ष कूटनीति

Space Diplomacy. The practice of using space exploration and technology as a tool for international cooperation, negotiation, and building diplomatic relationships between nations.

क्रू एस्केप सिस्टम (CES)

Crew Escape System (CES). A safety system designed to quickly pull the crew capsule away from the launch vehicle in case of an emergency during the ascent phase, ensuring astronaut safety.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet