मानव-केंद्रित AI के लिए M.A.N.A.V. रोडमैप प्रस्तुत किया गया | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • प्रधानमंत्री ने मानव-केंद्रित एआई के लिए MANAV फ्रेमवर्क लॉन्च किया, जिसमें नैतिक, जवाबदेह, राष्ट्रीय संप्रभुता, सुलभता और वैधता वाले सिस्टम पर जोर दिया गया।
  • नई दिल्ली फ्रंटियर एआई इम्पैक्ट कमिटमेंट्स, एआई कंपनियों द्वारा बनाया गया एक स्वैच्छिक ढांचा है, जिसका उद्देश्य बहुभाषी मूल्यांकन और वास्तविक दुनिया के उपयोग विश्लेषण पर ध्यान केंद्रित करते हुए समावेशी और जिम्मेदार एआई विकास को बढ़ावा देना है।

In Summary

इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन में, प्रधान मंत्री ने M.A.N.A.V. फ्रेमवर्क के रूप में AI मॉडल का एक मानव-केंद्रित दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। 

  • इस फ्रेमवर्क का उद्देश्य शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रकों में AI मॉडल्स विकसित करते समय मार्गदर्शक सिद्धांतों को कार्रवाई योग्य परिणामों में बदलना है।

M.A.N.A.V. फ्रेमवर्क के बारे में

  • M (Moral and Ethical system - नैतिक और नीतिपरक प्रणाली): इसमें निष्पक्षता, पारदर्शिता और मानवीय निरीक्षण शामिल है।
    • उदाहरण: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 डिजिटल और AI साक्षरता को प्राथमिकता देती है। इससे डेटा-संचालित निर्णय लेने और नैतिक AI सिद्धांतों का शुरुआती परिचय सुनिश्चित होता है।
  • A (Accountable Governance - जवाबदेह शासन): इसमें पारदर्शी नियम, मजबूत निगरानी और स्पष्ट संस्थागत जिम्मेदारी शामिल है।
    • उदाहरण: 'इंडियाएआई मिशन' जिम्मेदारीपूर्ण विकास और AI प्रणालियों की निगरानी के लिए मानकों को संस्थागत बनाता है।
  • N (National Sovereignty - राष्ट्रीय संप्रभुता): महत्वपूर्ण डेटासेट को सुरक्षित करना, घरेलू कंप्यूटिंग क्षमता को मजबूत करना और स्वदेशी AI मॉडल विकास को बढ़ावा देना।
    • उदाहरण: सेमीकंडक्टर्स में आयात निर्भरता कम करने के लिए 'इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन'।
  • A (Accessible and Inclusive AI - सुलभ और समावेशी एआई): यह इस बात पर बल देता है कि AI को कुछ विशेषाधिकार प्राप्त लोगों के एकाधिकार में रहने की बजाय समाज के विकास में सहायक होना चाहिए।
    • उदाहरण: भारत का डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (जैसे मेघराज जीआई क्लाउड) साझा कंप्यूटिंग संसाधनों तक पहुंच को लोकतांत्रिक बनाता है। इस प्रकार, विभिन्न क्षेत्रकों में AI समाधानों को किफायती रूप से विस्तार देने में सक्षम बना रहा है।
  • V (Valid and Legitimate Systems - मान्य और वैध प्रणालियां): AI में विश्वास, सुरक्षा और वैधता होनी चाहिए, विशेष रूप से ऐसे समय में जब 'डीपफेक' सामाजिक विश्वास के समक्ष खतरा उत्पन्न कर रहे हैं।
    • उदाहरण: सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) संशोधन नियम, 2026 औपचारिक रूप से कृत्रिम तरीके से उत्पन्न कंटेंट को परिभाषित करते हैं।

संबंधित सुर्ख़ियां: नई दिल्ली फ्रंटियर एआई इम्पैक्ट प्रतिबद्धताएं

  • लॉन्च: इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री द्वारा इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन में।
  • उद्देश्य: यह समावेशी, जिम्मेदार और न्यायसंगत AI विकास व उपयोग को आगे बढ़ाने के लिए अग्रणी फ्रंटियर एआई कंपनियों और घरेलू नवोन्मेषकों का एक स्वैच्छिक फ्रेमवर्क है। इसका विशेष बल 'ग्लोबल साउथ' (विकासशील देशों) के लिए AI तक पहुंच, नवाचार और लाभों के लोकतंत्रीकरण पर है।
  • परिणाम: निम्नलिखित दो प्रतिबद्धताओं की घोषणा की गई:
    • प्रथम प्रतिबद्धता (वास्तविक विश्व में AI के उपयोग की समझ को आगे बढ़ाना): यह AI उपयोग के डेटा-संचालित विश्लेषण पर केंद्रित है। इससे सरकारों को नौकरियों, कौशल, उत्पादकता और आर्थिक परिवर्तन पर AI के प्रभाव के बारे में सूचित रणनीतियां बनाने में मदद मिलेगी।
    • दूसरी प्रतिबद्धता (बहुभाषी और प्रासंगिक मूल्यांकन का सुदृढ़ीकरण): यह विभिन्न भाषाओं, संस्कृतियों और वास्तविक उपयोग के मामलों में AI प्रणालियों की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के प्रयासों पर केंद्रित है। 
      • संगठन सरकारों और स्थानीय तंत्र के साथ मिलकर ऐसे डेटासेट, बेंचमार्क एवं विशेषज्ञता विकसित करेंगे, जो कम प्रचलित भाषाओं एवं सांस्कृतिक संदर्भों में मूल्यांकन में सहायक हों।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

Global South

A term used to refer to countries in the world generally considered to be less economically developed, often comprising countries in Africa, Latin America, and Asia.

Frontier AI Impact Commitments

A voluntary framework for leading frontier AI companies and domestic innovators, launched at the India AI Impact Summit, to promote inclusive, responsible, and equitable AI development and usage, with a focus on democratizing AI access and benefits for the 'Global South'.

Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Amendment Rules, 2026

A set of rules that formally define synthetically generated content, including deepfakes, to address risks to social trust and ensure legality of digital media.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet