भारत के कानूनी तंत्र में बदलाव ला रही AI की क्षमता को इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन 2026 में प्रदर्शित किया गया | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • एआई आवाज को टेक्स्ट में बदलने, स्मार्ट शेड्यूलिंग और मामलों की प्राथमिकता तय करने के माध्यम से अदालत की कार्यक्षमता को बढ़ाता है, जिससे लंबित मामलों को कम करने में मदद मिलती है।
  • SUPACE और SUVAS जैसे AI उपकरण कानूनी अनुसंधान, दस्तावेज़ीकरण और बहुभाषी अनुवाद में सहायता करते हैं, जिससे न्याय तक पहुंच को बढ़ावा मिलता है।
  • चुनौतियों में एल्गोरिथम पूर्वाग्रह, 'ब्लैक बॉक्स' समस्या, एआई मतिभ्रम और डेटा सुरक्षा जोखिम शामिल हैं, जो संभावित रूप से अनुच्छेद 14 और 21 का उल्लंघन करते हैं।

In Summary

भारतीय न्यायपालिका में AI की भूमिका

  • न्यायालय की दक्षता में वृद्धि: AI उपकरण अदालतों के प्रशासनिक बोझ को कम कर रहे हैं; स्मार्ट तरीके से कार्य सूचियां बनाई जाती हैं और मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निर्धारण करने में सुविधा मिलती है।
    • उदाहरण: ASR-SHRUTI (आदेशों और निर्णयों के लिए वॉयस-टू-टेक्स्ट डिक्टेशन सॉफ्टवेयर)।
  • कानूनी अनुसंधान और दस्तावेज़ीकरण: लाखों पुराने मामलों और कानूनों में से सही जानकारी निकालना अब आसान हो गया है। कानूनी मिसालों के विशाल डेटाबेस का विश्लेषण करना और जटिल निर्णयों का सारांश तैयार करना सरल हो गया है।
    • उदाहरण: SUPACE (सुप्रीम कोर्ट पोर्टल फॉर असिस्टेंस इन कोर्ट एफिशिएंसी) और Saransh (निर्णयों के सारांश के लिए)।
  • भाषाई पहुंच: न्याय की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाषा अब बाधा नहीं रही। क्षेत्रीय भाषाओं में अनुवाद कर उन पक्षकारों की मदद की जा रही है, जो अंग्रेजी नहीं समझते।
    • उदाहरण: SUVAS (सुप्रीम कोर्ट विधिक अनुवाद सॉफ्टवेयर)।
  • पूर्वानुमानपरक विश्लेषण: यह मामलों के संभावित परिणामों का संकेत दे सकता है। इससे अदालतों के बाहर समझौते को बढ़ावा मिलता है और अदालतों का बोझ कम होता है।

AI के समक्ष चुनौतियां और जोखिम

  • एल्गोरिदम संबंधी पूर्वाग्रह: यदि AI को पुराने पक्षपाती डेटा पर प्रशिक्षित किया जाता है, तो यह जाति, लिंग या समुदाय से जुड़े पूर्वाग्रहों को दोहरा सकता है। 
    • इससे संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता) और अनुच्छेद 21 (निष्पक्ष प्रक्रिया का अधिकार) का उल्लंघन हो सकता है।
  • "ब्लैक बॉक्स" समस्या: अपारदर्शी AI एल्गोरिदम के कारण आउटपुट के पीछे के तर्क को समझना कठिन हो जाता है, जिससे पारदर्शिता कम हो जाती है।
  • भ्रम का जोखिम: जनरेटिव AI कभी-कभी काल्पनिक निर्णय या कानून प्रस्तुत कर सकता है, जो न्यायिक सत्यनिष्ठा के लिए खतरा है।
  • सुरक्षा और गोपनीयता: संवेदनशील कानूनी डेटा के दुरुपयोग या साइबर हमलों का जोखिम बना रहता है।
  • डिजिटल डिवाइड: तकनीक पर अत्यधिक निर्भरता उन लोगों को पीछे छोड़ सकती है, जो तकनीक के जानकार नहीं हैं।

न्यायपालिका में AI एकीकरण के लिए प्रमुख पहलें

  • ई-कोर्ट्स परियोजना चरण-III: यह एक केंद्रीय क्षेत्रक की योजना और मिशन मोड परियोजना है। इसका लक्ष्य AI जैसी उभरती तकनीकों का उपयोग करके न्यायपालिका के लिए एक एकीकृत प्रौद्योगिकी मंच तैयार करना है।
  • उच्चतम न्यायालय AI समिति: उच्चतम न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली यह समिति AI पहलों के संरचनात्मक उपयोग और शासन की निगरानी करती है।
  • eSCR (इलेक्ट्रॉनिक सुप्रीम कोर्ट रिपोर्ट्स) पोर्टल: यह एक नि:शुल्क डिजिटल सेवा है, जिसके माध्यम से उच्चतम न्यायालय के निर्णयों को आसानी से खोजा, पढ़ा और डाउनलोड किया जा सकता है।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

eSCR Portal

Electronic Supreme Court Reports portal, a free digital service providing easy access to search, read, and download Supreme Court judgments.

e-Courts Project Phase-III

A Centrally Sponsored Scheme and Mission Mode project aimed at creating an integrated technology platform for the judiciary by leveraging emerging technologies like AI.

Generative AI

A type of artificial intelligence that can create new content, such as text, images, music, or code, often based on patterns learned from existing data. For UPSC, understanding its applications and economic impact is key.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet