भारत में शैक्षिक चुनौतियों के समाधान में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की प्रमुख भूमिका है | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • एआई छात्रों के लिए व्यक्तिगत शिक्षण मार्ग प्रदान करता है और एआई-सहायता प्राप्त पाठ योजना के माध्यम से शिक्षकों को छात्रों की जरूरतों की पहचान करने में सहायता करता है।
  • एआई-सक्षम मूल्यांकन छात्रों को वास्तविक समय में प्रतिक्रिया और शिक्षकों को कार्रवाई योग्य अंतर्दृष्टि प्रदान करते हैं, जो शासन और प्रणाली निगरानी में सहायता करते हैं।
  • एनईपी 2020, दीक्षा, सोआर, स्वयं और यूजीसी पाठ्यक्रम एकीकरण जैसी प्रमुख पहलें एआई को स्कूल और उच्च शिक्षा तक विस्तारित कर रही हैं।

In Summary

शिक्षा में AI का महत्व

  • विद्यार्थियों के लिए महत्व: यह व्यक्तिकृत शिक्षा और सुधार करने में सहायता प्रदान करता है। यह वास्तविक समय में विद्यार्थी के स्तर का आकलन करके अध्ययन सामग्री की कठिनाई, प्रारूप या गति को समायोजित करता है। 
    • उदाहरण के लिए, 'माइंडक्राफ्ट' (MindCraft) प्लेटफॉर्म ग्रामीण विद्यार्थियों के अनुकूल अध्ययन सामग्री प्रदान करता है।
  • शिक्षकों के लिए महत्व: NCERT के एक अध्ययन (2024) के अनुसार जिन शिक्षकों को AI-सहायता प्राप्त पाठ योजना टूल्स के साथ प्री-सर्विस प्रशिक्षण मिलता है, वे विद्यार्थियों की आवश्यकताओं की बेहतर पहचान कर पाते हैं।
  • मूल्यांकन: AI-आधारित मूल्यांकन सतत और प्रारूपिक (formative) हो सकते हैं, जो विद्यार्थियों को रीयल-टाइम आधार पर फीडबैक देते हैं और शिक्षकों को आवश्यक कदम उठाने हेतु मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
  • शासन और प्रणाली की निगरानी: पूर्वानुमानात्मक विश्लेषण (predictive analytics) और AI-संचालित डैशबोर्ड के माध्यम से निगरानी की जाती है।  
  • समावेशी शिक्षा: AI आधारित सहायक उपकरणों के माध्यम से दिव्यांग शिक्षार्थियों को सहायता प्रदान की जाती है तथा बहुभाषी/स्थानीय भाषाओं को बढ़ावा दिया जाता है।

शिक्षा में AI के प्रसार के लिए की गई प्रमुख पहलें 

  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020: यह नीति शिक्षा में परिवर्तन लाने में AI, बिग डेटा और मशीन लर्निंग की भूमिका को स्वीकार करती है।
  • स्कूली शिक्षा: NEP 2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (National Curriculum Framework) 2023 के तहत CBSE और NCERT के माध्यम से स्कूली पाठ्यक्रम में AI का एकीकरण किया जा रहा है।
  • विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए AI-पाठ्यक्रम:
    • दीक्षा (DIKSHA): ज्ञान साझा करने के लिए डिजिटल अवसंरचना।
    • SOAR (स्किलिंग फॉर AI  रेडीनेस): कक्षा 6-12 के विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए AI जागरूकता और कौशल विकसित करना।
    • स्वयं/SWAYAM (स्टडी वेब्स ऑफ़ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स): यह प्लेटफॉर्म IIT और IISc आदि से निशुल्क AI पाठ्यक्रम प्रदान करता है।
    • उच्चतर शिक्षा: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC), 2022 के स्नातक पाठ्यक्रम में AI, 3D मशीनिंग, बिग डेटा विश्लेषण, मशीन लर्निंग आदि शामिल हैं।
    • अनुसंधान और विकास: राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (NRF) की स्थापना, 'वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन' पहल, आदि।
Tags:
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

स्वयं/SWAYAM

यह भारत सरकार का एक एकीकृत मंच है जो दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से मुफ्त ऑनलाइन पाठ्यक्रम प्रदान करता है, जिसमें AI से संबंधित पाठ्यक्रम भी शामिल हैं।

SOAR (Skilling for AI Readiness)

SOAR (Skilling for AI Readiness) एक पहल है जिसका उद्देश्य व्यक्तियों को AI-संबंधी नौकरियों और भूमिकाओं के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करके उन्हें AI के लिए तैयार करना है।

राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (NRF)

यह भारत में अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित एक स्वायत्त संस्थान है, जिसका लक्ष्य देश में नवाचार और उद्यमिता को गति देना है।

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet