नीति आयोग ने राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक (Fiscal Health Index - FHI) 2026 का दूसरा वार्षिक संस्करण जारी किया | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक (एफएचआई) 2026 में ओडिशा, गोवा और झारखंड ने मजबूत राजकोषीय प्रबंधन का प्रदर्शन करते हुए अग्रणी स्थान हासिल किया है।
  • गैर-विकास संबंधी उच्च व्यय और अस्थिर राजकोषीय पद्धतियों के कारण पंजाब, पश्चिम बंगाल और केरल सबसे निचले पायदान पर हैं।
  • एफएचआई 2026, जो राज्यों का आकलन 5 स्तंभों पर करता है, उसमें पूर्वोत्तर और हिमालयी राज्यों को अलग-अलग शामिल किया गया है, जिसमें अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड उस श्रेणी में शीर्ष पर हैं।

In Summary

भारत के सामान्य सरकारी ऋण में राज्यों की हिस्सेदारी लगभग एक-तिहाई है और वे प्रमुख लोक सेवाओं को प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए, उनकी वित्त व्यवस्था का व्यवस्थित मूल्यांकन करना आवश्यक हो जाता है।

FHI 2026 की प्रमुख विशेषताएं

  • शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्य: 'अचीवर' (Achiever) श्रेणी के तहत ओडिशा शीर्ष प्रदर्शन करने वाला राज्य बना हुआ है।
    • इसके बाद गोवा और झारखंड का स्थान है, जो अचीवर राज्यों के रूप में उभरे हैं।
    • इन राज्यों में स्वयं के कर की उच्च हिस्सेदारी, बड़ा पूंजीगत परिव्यय (GSDP का 4-5%), कम राजकोषीय घाटा (GSDP के 3% से नीचे) और मध्यम ऋण स्तर देखा गया है।
  • निचले पायदान वाले राज्य: पंजाब, पश्चिम बंगाल और केरल का प्रदर्शन निम्नतम रहा है, जहां गैर-विकासात्मक व्यय अधिक है तथा राजकोषीय पैटर्न कम टिकाऊ है।
  • उत्तर-पूर्वी (NE) और हिमालयी राज्यों का समावेश: इस संस्करण में 10 उत्तर-पूर्वी और हिमालयी राज्यों को शामिल किया गया है, जिनका मूल्यांकन व रैंकिंग प्रमुख राज्यों से अलग की गई है।
    • शीर्ष राज्य (अचीवर): अरुणाचल प्रदेश (उच्चतम रैंक) और उत्तराखंड।
    • निचले राज्य: हिमाचल प्रदेश और मणिपुर (कमजोर राजस्व और निरंतर राजकोषीय तनाव के कारण)।
  • राज्यों के राजकोषीय स्वास्थ्य में सुधार के लिए नीतिगत प्राथमिकताएं
    • राजस्व जुटाने में वृद्धि करना और स्वयं की कर क्षमता को मजबूत करना।
    • पूंजीगत व्यय (Capital Expenditure) में सुधार लाना।
    • सार्वजनिक वित्त प्रबंधन प्रणालियों को मजबूत करना और 'ऑफ-बजट' उधारियों की निगरानी करना।

राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक (FHI), 2026 के बारे में

  • 5 मुख्य स्तंभ: व्यय की गुणवत्ता, राजस्व संग्रहण, राजकोषीय विवेक, ऋण सूचकांक और ऋण संधारणीयता। 
  • श्रेणियां: राज्यों को चार श्रेणियों में बांटा गया है: अचीवर (Achiever), फ्रंट रनर (Front Runner), परफॉर्मर (Performer) और एस्पिरेशनल (Aspirational)
  • डेटा स्रोत: यह सूचकांक भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) के आंकड़ों का उपयोग करता है।
  • उप-संकेतक: उत्तर-पूर्वी राज्यों के लिए संकेतकों को परिष्कृत किया गया है, ताकि उनकी अनूठी विशेषताओं जैसे दुर्गम भौगोलिक क्षेत्र, कम जनसंख्या घनत्व, सीमित राजस्व क्षमता और केंद्रीय हस्तांतरण पर अधिक निर्भरता को शामिल किया जा सके।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

Central Transfers

Financial assistance provided by the Central Government to state governments. These transfers can be in the form of grants or loans and are crucial for many states, particularly those with limited own revenue generation capacity.

CAG

Comptroller and Auditor General of India is a constitutional authority responsible for auditing the accounts of the Union and State governments. CAG reports highlight financial irregularities, inefficiencies, and policy deviations, making them crucial for governance analysis in UPSC.

Off-budget borrowing

Borrowing undertaken by government entities or public sector undertakings that is not reflected in the government's direct fiscal deficit. This practice can obscure the true extent of public debt and fiscal liabilities.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet