इसरो के IRNSS-1F पर लगी परमाणु घड़ी ने कार्य करना बंद किया | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • 2016 में लॉन्च किया गया IRNSS-1F, भारत की NavIC प्रणाली का छठा उपग्रह है, जिसमें रूबिडियम परमाणु घड़ी लगी है।
  • परमाणु घड़ियाँ परमाणु अनुनाद आवृत्तियों का उपयोग करने वाले अति-सटीक समयपालन उपकरण हैं, जो 100 मिलियन वर्षों में एक सेकंड का अंतर लाते हैं या घटाते हैं।
  • इसरो द्वारा विकसित नेविक (NavIC) भारत की सीमा से 1500 किलोमीटर के भीतर मानक और प्रतिबंधित स्थिति सेवाओं के लिए 7 उपग्रहों (3 भूगर्भीय, 4 जीएसओ) का उपयोग करता है।

In Summary

वर्ष 2016 में प्रक्षेपित IRNSS-1F, सात उपग्रहों वाली भारतीय क्षेत्रीय नौवहन उपग्रह प्रणाली (IRNSS) के अंतरिक्ष खंड का छठा नौवहन उपग्रह है।

  • इसके पेलोड में अत्यधिक सटीक रूबिडियम परमाणु घड़ी शामिल थी, जो नौवहन (नेविगेशन) सेवा प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण घटक है।

परमाणु घड़ी (Atomic Clock) के बारे में

  • परमाणु घड़ी एक अत्यधिक सटीक, अंतरिक्ष-अनुकूलित समय मापने वाला उपकरण है। यह घड़ी सीज़ियम, रूबिडियम या हाइड्रोजन जैसे तत्वों में परमाणुओं के ऊर्जा स्तरों के बीच होने वाले परिवर्तन की अनुनादी या प्राकृतिक आवृत्ति (resonant frequency) की निगरानी करके समय मापती है।
  • यह पारंपरिक घड़ी की तरह कार्य करती है, लेकिन इसमें समय का आधार परमाणुओं की विभिन्न ऊर्जा अवस्थाओं के बीच परिवर्तन (ट्रांज़िशन) के गुणों पर आधारित होता है।
    • जब किसी परमाणु को बाहरी ऊर्जा स्रोत से उत्तेजित किया जाता है, तो वह उच्च ऊर्जा अवस्था में चला जाता है और बाद में निम्न ऊर्जा अवस्था में लौट आता है। इस परिवर्तन के दौरान परमाणु अत्यंत सटीक आवृत्ति पर ऊर्जा उत्सर्जित करता है, जिसका उपयोग समय मापने के लिए किया जाता है।
  • कहा जाता है कि परमाणु घड़ियां हर 100 मिलियन वर्षों में केवल एक सेकंड आगे या पीछे होती हैं, जबकि क्वार्ट्ज-आधारित पारंपरिक घड़ियों में कुछ ही दिनों में एक सेकंड का अंतर आ जाता है। 
  • इनका जीवनकाल 10-15 वर्ष होता है, जो सामान्यतः एक उपग्रह के औसत परिचालन जीवन के बराबर है।

IRNSS –नेविगेशन विद इंडियन कांस्टेलेशन (NavIC) के बारे में

  • यह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा विकसित की जा रही एक स्वतंत्र क्षेत्रीय नौवहन उपग्रह प्रणाली है।
  • उपग्रह समूह: इसमें 7 उपग्रह और जमीनी स्टेशनों का एक नेटवर्क शामिल है।
  • तीन उपग्रह भू-स्थैतिक कक्षा (GEO) में और चार उपग्रह भू-तुल्यकालिक (GSO) कक्षाओं में हैं।
  • इसे भारत के साथ-साथ इसकी सीमा से 1500 किलोमीटर तक के विस्तृत क्षेत्रों में उपयोगकर्ताओं को सटीक स्थिति की जानकारी प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है, जो इसका प्राथमिक सेवा क्षेत्र है।
  • मुख्य सेवाएं: 
    • मानक स्थिति सेवा (Standard Position Service: SPS)-नागरिक उपयोगकर्ताओं के लिए, और 
    • निषिद्ध सेवा (Restricted Service: RS)-सामरिक उपयोगकर्ताओं के लिए।
Tags:
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

निषिद्ध सेवा (Restricted Service: RS)

A service offered by NavIC for authorized strategic users, which provides encrypted and authenticated positioning data.

मानक स्थिति सेवा (Standard Position Service: SPS)

A service provided by NavIC for civilian users, offering accurate positioning, navigation, and timing information.

भू-तुल्यकालिक (GSO) कक्षा

An orbit in which a satellite's orbital period is the same as Earth's rotational period, but it may not be directly above the equator. While it returns to the same position in the sky after one sidereal day, its position might shift north-south.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet