V2X टेक्नोलॉजी | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्र सरकार ने 'व्हीकल-टू-एवरीथिंग' या V2X टेक्नोलॉजी के लिए एयरवेव स्पेक्ट्रम आवंटन शुरू कर दिया है।

V2X टेक्नोलॉजी के बारे में

  • यह वाहनों को एक-दूसरे के साथ (V2V), पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों जैसे अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के साथ (V2P), और सड़क किनारे के बुनियादी ढांचे के साथ (V2I) संवाद/संचार करने में सक्षम बनाता है। 
  • लाभ: यह तकनीक वाहनों को सड़क दुर्घटना के सर्वाधिक शिकार उपयोगकर्ताओं (जैसे पैदल यात्री, साइकिल चालक) को “देखने” और पहचानने में मदद करती है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कम होती है। यातायात दक्षता में सुधार होता है, आदि। 
Tags:

ईरान पर अमेरिका-इजरायल युद्ध की पृष्ठभूमि में, कतर, बहरीन और कुवैत सहित कई खाड़ी देशों ने गैस निर्यात पर 'फोर्स मेज्योर' घोषित कर दिया है।

फोर्स मेज्योर के बारे में: 

  • यह पद फ्रेंच भाषा से आया है, जिसका अर्थ "श्रेष्ठ शक्ति" होता है।
  • यह किसी अनुबंध में एक ऐसी शर्त होती है, जो किसी पक्ष को उसकी जिम्मेदारियां (दायित्व)  पूरी करने से छूट दे देती है, अगर कोई ऐसी घटना हो जाए जो उसके नियंत्रण से बाहर हो। जैसे: प्राकृतिक आपदा (भूकंप, बाढ़), युद्ध, महामारी आदि के कारण पूरा करना संभव न रहे या बहुत कठिन हो जाए।  

भारत और चीन के बीच 1 जून से हिमाचल प्रदेश के शिपकी ला दर्रे के माध्यम से व्यापार शुरू होगा। 

  • डोकलाम गतिरोध और कोविड-19 महामारी के बाद इस दर्रे से व्यापार बाधित हो गया था।
  • वर्ष 2025 में, भारत और चीन तीन निर्दिष्ट व्यापारिक मार्गों के माध्यम से सीमा व्यापार को फिर से खोलने पर सहमत हुए थे। ये हैं; लिपुलेख दर्रा (उत्तराखंड), शिपकी-ला दर्रा और नाथू-ला दर्रा (सिक्किम)।
    • लिपुलेख दर्रा भारत, चीन (तिब्बत) और नेपाल के ट्राई-जंक्शन के करीब स्थित है।

शिपकी ला दर्रे के बारे में:

  • यह भारत और तिब्बत (चीन) को जोड़ता है। 
  • इसे पहले 'पेमा ला' या 'साझा दर्रा' के नाम से जाना जाता था।
  • सतलुज नदी शिपकी ला से ही भारत में प्रवेश करती है।

हाल के ईरान संघर्ष में, रणनीतिक रूप से कई महत्वपूर्ण ऊर्जा अवसंरचना स्थलों (जैसे- तेल भंडार और निर्यात सुविधाओं) पर हमला किया गया है।

प्रमुख स्थल: 

  • साउथ पार्स गैस क्षेत्र: यह ईरान के दक्षिणी तट पर स्थित है। 
    • यह कतर के 'नॉर्थ डोम' गैस क्षेत्र के साथ साझा किए गए एक विशाल गैस भंडार का हिस्सा है। ये दोनों क्षेत्र मिलकर दुनिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक गैस भंडार बनाते हैं।
  • रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी (कतर): यहाँ दुनिया का सबसे बड़ा LNG निर्यात संयंत्र है। 
  • शाह गैस क्षेत्र (अबू धाबी): यहाँ दुनिया का सबसे बड़ा अल्ट्रा-सौर गैस (Sour gas) संचालन होता है। 
    • सौर गैस (Sour gas): यह वह प्राकृतिक गैस है, जिसमें हाइड्रोजन सल्फाइड (H2S) की उच्च मात्रा होती है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल ने पहली बार कैस्पियन सागर में ईरानी ठिकानों पर हमला किया है।

कैस्पियन सागर के बारे में:

  • वास्तव में खारे पानी की झील होने के बावजूद, कैस्पियन सागर पृथ्वी पर सबसे बड़ा अंतर्देशीय जल निकाय है। 
  • यह मध्य यूरेशिया में स्थित है। यह पांच देशों से घिरा है: कजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, अजरबैजान, रूस और ईरान।
  • यह अपने प्रचुर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस भंडार के लिए प्रसिद्ध है। 
  • मुख्य नदियाँ: वोल्गा, एम्बा, यूराल।
  • जैव विविधता: यह स्टर्जन मछली का दुनिया का सबसे बड़ा प्रजनन स्थल है। यह यहां पाए जाने वाले एकमात्र समुद्री स्तनपायी, स्थानिक 'कैस्पियन सील' का पर्यावास है। 

महाड़ सत्याग्रह के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक सम्मेलन आयोजित किया गया। 

महाड़ सत्याग्रह के बारे में:

  • तिथि और स्थान: इसकी शुरुआत 20 मार्च, 1927 को चवदार ताले (टैंक), महाड़ (महाराष्ट्र) में हुई थी। 
  • यह डॉ. बी. आर. अंबेडकर के नेतृत्व में एक अहिंसक विरोध प्रदर्शन था। इसका उद्देश्य अछूत (दलित) समुदायों को जल के सार्वजनिक स्रोतों का अधिकार दिलाना था, क्योंकि उन्हें जातिगत भेदभाव के आधार पर पानी लेने से रोका जाता था। 
  • इसमें सार्वजनिक तालाबों से पानी पीने और मनुस्मृति जलाने जैसे प्रतीकात्मक कार्य किए गए और जाति व्यवस्था को अस्वीकार किया गया।
  • प्रमुख नेता: अनंतराव चित्रे, बापू सहस्रबुद्धे, संभाजी गायकवाड, रामचंद्र मोरे। 
  • एक दशक की मुकदमेबाजी के बाद, 1937 में बॉम्बे हाई कोर्ट ने सार्वजनिक तालाब का उपयोग करने के अछूतों के अधिकार को बरकरार रखा। 

भारत निर्वाचन आयोग ने 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं और दिव्यांग व्यक्तियों (PwD) को 'डाक मतपत्र से मतदान' की सुविधा प्रदान की है। 

डाक मतपत्र या पोस्टल बैलट के बारे में: 

  • यह मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्राप्त डाक मतपत्र पर अपना वोट डालने की अनुमति देता है। इससे मतदान केंद्रों पर व्यक्तिगत रूप से जाने की आवश्यकता नहीं होती है। 
    • मतदाता को इसे प्रिंट करना होगा, अपनी पसंद के उम्मीदवार को मैन्युअल रूप से अंकित करना होगा और इसे डाक (पोस्ट) के जरिए वापस भेजना होगा। 
  • कानूनी ढांचा: यह निर्वाचनों का संचालन नियम, 1961 और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 द्वारा शासित है।
  • पात्रता: सेवा मतदाता, विशेष मतदाता, अनुपस्थित मतदाता (85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन, आदि), निवारक निरोध के तहत रखे गए लोग और चुनावी ड्यूटी पर तैनात कर्मी।
    • सेवा मतदाताओं में सशस्त्र बलों के सदस्य, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, विदेश में तैनात सरकारी कर्मचारी आदि शामिल हैं। 
    • विशेष मतदाताओं में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल, कैबिनेट मंत्री आदि और उनके जीवनसाथी शामिल हैं। 

'खुशहाली और सोशल मीडिया' थीम के साथ वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026 प्रकाशित की गई है। इसमें युवाओं की खुशहाली में "चिंताजनक" गिरावट पर प्रकाश डाला गया है और इसे सोशल मीडिया के उपयोग से जोड़ा गया है।

वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026 के बारे में: 

  • प्रकाशक: यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड में वेलबीइंग रिसर्च सेंटर, गैलप और संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क के साथ साझेदारी में। 
  • शीर्ष 3 देश: फिनलैंड, आइसलैंड, डेनमार्क।
  • अंतिम 3 देश: अफगानिस्तान, सिएरा लियोन, मलावी।
  • भारत का स्थान: 147 देशों में 116वां स्थान। यह 2025 में 118वें और 2024 में 126वें स्थान से आंशिक सुधार है।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

V2I Communication

Vehicle-to-Infrastructure (V2I) communication is a component of V2X technology where vehicles communicate with roadside infrastructure such as traffic lights, signs, and sensors. This enables features like traffic signal optimization, hazard warnings, and better traffic flow management.

V2P Communication

Vehicle-to-Pedestrian (V2P) communication is a part of V2X technology that allows vehicles to communicate with vulnerable road users like pedestrians and cyclists. This can be achieved through their smartphones or wearable devices, alerting drivers to their presence and vice versa.

V2V Communication

Vehicle-to-Vehicle (V2V) communication is a component of V2X technology where vehicles exchange information directly with each other. This can include speed, direction, and braking status, enabling early warnings for potential collisions.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet