भारत में युवाओं में आत्महत्या के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • दुनिया भर में युवाओं में आत्महत्या के सबसे ज़्यादा मामले भारत में दर्ज किए गए हैं; कुल आत्महत्याओं में से 41% 30 साल से कम उम्र के लोग करते हैं।
  • मुख्य कारणों में युवाओं में ज़्यादा बेरोज़गारी (15-29%), मेंटल हेल्थ संकट, रिश्तों से जुड़ी समस्याएं और समाज का दबाव शामिल हैं।
  • समाधानों में स्ट्रक्चरल बदलाव, गेटकीपर ट्रेनिंग, सोशल एम्पावरमेंट, आत्महत्या के तरीकों को कम करना और करिकुलम में लाइफ स्किल्स को शामिल करना शामिल है।

In Summary

विश्व में युवाओं द्वारा आत्महत्या करने के सर्वाधिक मामले भारत में दर्ज किए जाते हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की वर्ष 2022 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में होने वाली कुल आत्महत्याओं में से 41% उन युवाओं द्वारा की जाती हैं जिनकी आयु 30 वर्ष से कम है।

भारत में युवाओं द्वारा आत्महत्या करने के प्रमुख कारण

  • उच्च बेरोजगारी: भारत में कुल बेरोजगारी दर 3-5% है, जबकि 15-29 वर्ष के युवाओं में यह दर 15-29% तक है।
  • मानसिक स्वास्थ्य संकट: 18-24 वर्ष के 50% से अधिक युवाओं ने खराब मानसिक स्वास्थ्य की सूचना दी है।
  • संबंधों में समस्याएं: पारिवारिक विवाद, प्रेम प्रसंग और विवाह संबंधी तनाव, 18-30 वर्ष के युवा वयस्कों की लगभग 50% आत्महत्याओं का कारण बनते हैं।
  • सांस्कृतिक मान्यताएं: पितृसत्तात्मक व्यवस्था महिलाओं को अधिक प्रभावित करती हैं, जैसे—शिक्षा और रोजगार में बाधाएं, दहेज, घरेलू हिंसा, आदि।
  • अन्य कारण: शैक्षणिक प्रदर्शन का दबाव, कर्ज, मदद मांगने पर समाज द्वारा उसे नजरअंदाज करना, सामाजिक भेदभाव आदि।

आगे की राह 

  • संरचनाओं में बदलाव लाना: आर्थिक विकास, शहरीकरण और शैक्षिक सुधार के माध्यम से युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने की जरूरत है। 
    • उदाहरण के लिए: उपर्युक्त उपायों से चीन ने 1990 के दशक के बाद आत्महत्या दर को कम किया
  • गेटकीपर प्रशिक्षण यानी संकेतों को समझना: समुदाय के सदस्यों जैसे कि शिक्षकों को युवाओं में आत्महत्या के संकेत (जैसे-सामाजिक अलगाव) पहचानने के लिए प्रशिक्षित करना चाहिए।
  • सामाजिक सशक्तिकरण: उदाहरण के लिए: लैंगिक समानता को बढ़ावा देना, जातिगत संरचनाओं को कमजोर करना (जैसे—कैंपस में जातिगत भेदभाव के खिलाफ UGC के नए दिशानिर्देश)।
  • अन्य उपाय: आत्महत्या के साधनों तक पहुंच को सीमित करने (जैसे कि राजस्थान में कोटा जिला प्रशासन द्वारा एंटी-सुसाइड फैन रॉड का आदेश) की आवश्यकता है। पाठ्यक्रम में भावनाओं को नियंत्रित करने और जीवन कौशल से जुड़े विषय को शामिल करना चाहिए, आदि।

युवाओं में आत्महत्या रोकने हेतु भारत में उठाए गए कदम 

  • आत्महत्या रोकथाम हेतु राष्ट्रीय रणनीति (2022): यह आत्महत्या दर को कम करने के लिए बहु-क्षेत्रीय सहयोग पर आधारित भारत की पहली नीति है।
  • टेली मानस (Tele MANAS): 24x7 टोल-फ्री मानसिक स्वास्थ्य सहायता हेल्पलाइन।
  • राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम: यह मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने और उपचार में कमियों को दूर करने के लिए एक केंद्रीकृत ढांचा प्रदान करता है।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम

यह भारत सरकार द्वारा चलाया जाने वाला एक कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य देश भर में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच में सुधार करना और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े कलंक को कम करना है।

टेली मानस (Tele MANAS)

यह भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक 24x7 टोल-फ्री मानसिक स्वास्थ्य सहायता हेल्पलाइन है, जिसका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच को आसान बनाना और परामर्श प्रदान करना है।

आत्महत्या रोकथाम हेतु राष्ट्रीय रणनीति (2022)

यह भारत की पहली नीति है जिसका उद्देश्य विभिन्न सरकारी विभागों, नागरिक समाज और समुदायों के बीच बहु-क्षेत्रीय सहयोग के माध्यम से आत्महत्या दर को कम करना है।

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet