केंद्र सरकार ने ‘प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पाद वितरण आदेश, 2026’ को अधिसूचित किया | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

यह आदेश आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत अधिसूचित किया गया है। इसके निम्नलिखित उद्देश्य हैं: 

  • पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) नेटवर्क के विस्तार को सुगम बनाना, 
  • स्वच्छ ईंधनों के उपभोग को बढ़ावा देना, 
  • ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना, और 
  • भारत के प्राकृतिक गैस-आधारित अर्थव्यवस्था की दिशा में बढ़ने का समर्थन करना।
  • मुख्य सुधार: समयबद्ध मंजूरियां, एकल समन्वित ढांचा, सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) नेटवर्क का विस्तार, आदि।

गैस-आधारित अर्थव्यवस्था के बारे में

  • लक्ष्य: भारत का लक्ष्य वर्ष 2030 तक अपनी ऊर्जा मिश्रण यानी ऊर्जा की मांग में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी को बढ़ाकर 15% तक करना है।
    • वर्ष 2025 में इसकी हिस्सेदारी केवल 6.2% थी।
    • गौरतलब है कि प्राकृतिक गैस जीवाश्म ईंधन है लेकिन मुख्यतः मीथेन (CH₄) से बनी होती है।
  • मांग का अनुमान: प्राकृतिक गैस की खपत वित्त-वर्ष 25 की 52 मिलियन टन प्रतिवर्ष (MTPA) से बढ़कर वित्त-वर्ष 40 तक 112 MTPA से अधिक होने का अनुमान है।
  • मुख्य महत्व
    • डिकार्बोनाइजेशन में योगदान: प्राकृतिक गैस, पेट्रोल की तुलना में 15–20% तक उत्सर्जन कम करती है तथा कणीय पदार्थ (PM), नाइट्रोजन ऑक्साइड (NOx) और सल्फर ऑक्साइड (SOx) उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी करती है।
    • ऊर्जा सुरक्षा में योगदान: ऊर्जा वितरण नेटवर्क के स्रोतों में विविधता लाती है, जिससे आयातित कच्चे तेल जैसे एकल जीवाश्म ईंधन स्रोत पर अत्यधिक निर्भरता कम होती है।
  • आर्थिक रूप से उपयोगी: LNG लंबी दूरी के भारी-भरकम ट्रकों के लिए डीजल की तुलना में 'टोटल कॉस्ट ऑफ ओनरशिप' (TCO) के मामले में  व्यावसायिक रूप से लाभकारी विकल्प प्रदान करता है
    • 'टोटल कॉस्ट ऑफ ओनरशिप' (TCO)  एक वित्तीय अनुमान है, जिसका उद्देश्य खरीदारों और मालिकों को किसी उत्पाद या प्रणाली की प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लागतों का निर्धारण करने में सहायता करना है।

गैस-आधारित अर्थव्यवस्था के लिए उठाए गए कदम

  • राष्ट्रीय गैस ग्रिड का विस्तार: जगदीशपुर-हल्दिया/बोकारो-धामरा पाइपलाइन (पूर्वी भारत) परियोजना तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए इन्द्रधनुष गैस ग्रिड लिमिटेड (IGGL) की स्थापना।
  • ‘किफायती परिवहन की दिशा में सतत विकल्प (SATAT)’ योजना एवं CBG की अनिवार्यता: यह योजना 2018 में शुरू की गई। इसके तहत उद्यमियों को अपशिष्ट से संपीडित बायोगैस (CBG) उत्पादन के लिए आमंत्रित किया गया।
  • समान प्रशुल्क (UFT) नीति: यह नीति पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड (PNGRB) द्वारा शुरू की गई, ताकि पूरे देश में दूरी-आधारित समान और न्यायसंगत प्रशुल्क संरचना बनाई जा सके।
  • अन्य उपायइंडियन गैस एक्सचेंज (IGX) की शुरुआत, आदि।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड (PNGRB)

यह एक वैधानिक निकाय है जो भारत में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस क्षेत्र के विनियमित विकास को सुनिश्चित करने के लिए स्थापित किया गया है, जिसमें पाइपलाइन बिछाने और प्राकृतिक गैस के विपणन से संबंधित मामले शामिल हैं।

समान प्रशुल्क (UFT) नीति

यह नीति पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड (PNGRB) द्वारा लागू की गई है ताकि देश भर में गैस परिवहन के लिए एक समान, दूरी-आधारित शुल्क संरचना स्थापित की जा सके।

संपीडित बायोगैस (CBG)

यह जैविक कचरे को एनारोबिक पाचन (ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में) के माध्यम से संसाधित करके उत्पादित बायोगैस का एक परिष्कृत रूप है। इसे पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के समान माना जा सकता है।

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet