भारत में क्षय रोग (TB) के बोझ में कमी दर्ज की गई | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • भारत में टीबी के नए मामलों में 21% की गिरावट और मृत्यु दर में 25% की कमी देखी गई (2015-2024), फिर भी वैश्विक टीबी के बोझ का 25% हिस्सा भारत पर है।
  • पीएम टीबी मुक्त भारत अभियान, निक्षय पोषण योजना, नि-क्षय मित्र और टीबी मुक्त शहरी वार्ड जैसी प्रमुख पहल टीबी के प्रसार को कम कर रही हैं।
  • इन प्रगति में दवा प्रतिरोधी टीबी के लिए बीपीएएलएम उपचार पद्धति और डीपसीएक्सआर जैसे एआई-आधारित नैदानिक ​​उपकरण शामिल हैं।

In Summary

भारत में प्रत्येक वर्ष सामने आने वाले क्षय रोग या तपेदिक (Tuberculosis-TB) के नए मामलों में 2015-2024 के बीच 21% की कमी दर्ज की गई है। इसी अवधि में TB से होने वाली मृत्यु दर में 25% की गिरावट दर्ज की गई है।

  • विश्व टीबी रिपोर्ट 2025 के अनुसार, विश्व में क्षय रोग के सर्वाधिक मरीज भारत में हैं। विश्व के 25% टीबी मरीज भारत में हैं।

टीबी के बोझ को कम करने में सहायक पहलें

  • प्रधानमंत्री टीबी-मुक्त भारत अभियान: यह लोगों में टीबी की जांच, सामुदायिक भागीदारी और रोगी सहायता पर केंद्रित एक जन-आंदोलन है।
  • निक्षय पोषण योजना: इसके तहत टीबी के मरीजों को उनके उपचार के दौरान पौष्टिक भोजन के लिए हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है। इससे निर्धारित उपचार जारी रखने में मदद मिलती है।
  • निक्षय मित्र: यह पहल स्वयंसेवकों के माध्यम से टीबी रोगियों को पोषण और सामाजिक सहायता प्रदान करके सामुदायिक सहायता को बढ़ावा देती है।
  • टीबी-मुक्त शहरी वार्ड पहल: इसका उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में टीबी-मुक्त ग्राम पंचायत मॉडल को दोहराना है।
  • BPaLM उपचार पद्धति: यह दवा-प्रतिरोधी टीबी के इलाज लिए एक नई और कम अवधि तक दवा दी जाने वाली उपचार पद्धति है। यह पद्धति उपचार अवधि को लगभग 6 महीने तक कम करके बेहतर परिणाम देती है।
  • AI-आधारित पहलें: जैसे DeepCXR (चेस्ट एक्स-रे) पहल, जिसमें डिजिटल एक्स-रे का स्वतः विश्लेषण करके TB के संभावित मामलों के लिए नोड्यूल/कैविटी की पहचान की जाती है।

क्षय रोग (TB) के बारे में

  • यह माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस नामक जीवाणु के कारण होने वाली एक संक्रामक वायु-जनित बीमारी है। इसकी रोकथाम और उपचार संभव है।  
  • यह मुख्यतः फेफड़ों (लंग्स) को प्रभावित करता है, लेकिन मस्तिष्क और गुर्दे जैसे अन्य अंगों को भी प्रभावित कर सकता है।
  • संक्रमण: यह बीमारी खांसी, छींक या संक्रमित व्यक्ति के निकट संपर्क के माध्यम से हवा के जरिए फैलती है।
  • भारत ने वैश्विक SDG लक्ष्य 3.3 के अनुरूप वर्ष 2025 तक टीबी के उन्मूलन के अपने संकल्प की पुनः पुष्टि की है।

 

 

Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

SDG लक्ष्य 3.3

सतत विकास लक्ष्य (SDG) 3.3 का उद्देश्य 2030 तक एड्स, क्षय रोग (TB) और मलेरिया जैसी बीमारियों को समाप्त करना है। भारत ने 2025 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य रखा है, जो इस वैश्विक लक्ष्य के अनुरूप है।

DeepCXR

An Artificial Intelligence (AI)-led initiative that utilizes AI algorithms for the automated reading of chest X-rays to detect nodules and cavities indicative of potential tuberculosis cases.

BPaLM उपचार पद्धति

यह दवा-प्रतिरोधी टीबी के इलाज के लिए एक नई, कम अवधि (लगभग 6 महीने) की उपचार पद्धति है, जो बेहतर परिणाम देती है।

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet