मंत्रिमंडल ने खरीफ सीजन 2026 के लिए फॉस्फेटिक और पोटाश (P&K) उर्वरकों हेतु पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (NBS) दरों में 12% की वृद्धि को मंजूरी दी है।
NBS योजना के बारे में
- प्रारंभ: 2010 में केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्रालय द्वारा।
- उद्देश्य: उर्वरकों के संतुलित उपयोग को बढ़ावा देना और सरकार पर सब्सिडी के बोझ को कम करना।
- विशेषताएं: सब्सिडी पोषक तत्व की मात्रा से जुड़ी होती है। इसमें मुख्य रूप से नाइट्रोजन (N), फास्फोरस (P), पोटेशियम (K), और सल्फर (S) शामिल हैं।
- यह P&K उर्वरकों के 28 ग्रेड (DAP, यूरिया-SSP सहित) को शामिल करती है।
भारतीय वैज्ञानिकों ने गहरे अंतरिक्ष में दूरी मापने का एक नया तरीका खोजा है।
- उन्होंने अंतरिक्ष में दूरी मापने की सटीकता में सुधार करने के लिए डिसपर्सन मेजर (पुरानी पद्धति) और पल्सर संकेतों के स्कैटर ब्रोडनिंग को संयोजित करते हुए एक नई पद्धति विकसित की है।
- डिसपर्सन मेजर: यह अंतरिक्ष में निर्मुक्त इलेक्ट्रॉनों के कारण पल्सर संकेतों में होने वाली देरी को मापकर दूरी का अनुमान लगाता है।
- स्कैटर ब्रोडनिंग: यह मापता है कि अंतर-तारकीय (इंटरस्टेलर) प्लाज्मा में विक्षोभ के कारण पल्सर संकेत कैसे फैलते और विकृत होते हैं।
- यह तकनीक मौजूदा मॉडलों की सीमाओं को दूर करती है। इसके परिणामस्वरूप ब्रह्मांड में दूरियों का अधिक विश्वसनीय अनुमान लगाना संभव हो जाता है।
पल्सर के बारे में
- पल्सर अत्यधिक चुंबकीय और तेजी से घूमने वाले न्यूट्रॉन तारे होते हैं। इनका निर्माण सुपरनोवा विस्फोटों के बाद होता है और ये अपने चुंबकीय ध्रुवों से विद्युत चुंबकीय विकिरण की संकीर्ण किरणें उत्सर्जित करते हैं।
- अपनी अत्यधिक स्थिर घूर्णन गति के कारण, ये ब्रह्मांडीय घड़ियों के रूप में कार्य करते हैं। इनका उपयोग खगोलीय मापों में किया जाता है।
केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) ने स्किल आउटकम फण्ड के गठन के लिए एक अभियान शुरू किया है।
स्किल आउटकम फण्ड के बारे में
- यह अपनी तरह की पहली पहल है। इसका उद्देश्य कम आय वाली पृष्ठभूमि के युवाओं के लिए आजीविका के आकांक्षात्मक अवसरों के द्वार को खोलना है।
- यह भारत की पहली परिणाम-आधारित पहल ‘कौशल प्रभाव बांड (Skill Impact Bond); की सफलता पर आधारित है। इसे राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) द्वारा 2021 में प्रारंभ किया गया था।
- कौशल प्रभाव बांड ने निजी क्षेत्र की पूंजी और विशेषज्ञता का उपयोग किया। इसने केवल प्रशिक्षण और प्रमाणन के बजाय नौकरियों की प्राप्ति और उन्हें बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित किया।
- इसे भी NSDC द्वारा संचालित किया जाएगा।
- यह युवाओं के लिए आजीविका के स्थायी अवसर उत्पन्न करने हेतु एक मिश्रित वित्त मॉडल अपनाता है।
- यह वित्तपोषण को सत्यापित रोजगार आउटकम से जोड़ता है। इनमें नौकरी पाना और उसे बनाए रखना शामिल है।
Article Sources
1 sourceप्रधान मंत्री की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने अरुणाचल प्रदेश में कलाई-II और कमला जलविद्युत परियोजना (HEP) के निर्माण हेतु निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
परियोजनाओं के बारे में
- कलाई-II HEP: यह लोहित नदी पर प्रस्तावित है। लोहित, ब्रह्मपुत्र की एक प्रमुख सहायक नदी है। यह पूर्वी तिब्बत में उत्पन्न होती है और अरुणाचल प्रदेश से होकर असम में बहती है।
- कमला HEP: यह कमला नदी पर स्थित है, जो सुबनसिरी नदी की एक प्रमुख सहायक नदी है।
Article Sources
1 sourceनीति आयोग ने यह रिपोर्ट जारी की है, जिसमें औपचारिक स्रोतों वाली क्रेडिट (ऋण) प्रणालियों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर प्रकाश डाला गया है।
रिपोर्ट के मुख्य बिंदु:
- क्रेडिट (ऋण वितरण) में बढ़ती हिस्सेदारी: महिलाओं के पास ₹76 लाख करोड़ का ऋण है, जो कुल क्रेडिट (ऋण) वितरण का 26% है।
- क्रेडिट विस्तार: 2017 से क्रेडिट की पहुंच 4.8 गुना बढ़ी है। औपचारिक ऋण प्रणाली से ऋण लेने वाली ऋण के लिए पात्र महिलाओं का अनुपात बढ़कर 36% हो गया।
- उधार लेने के स्वरूप में बदलाव: ऋण लेने की प्रवृत्ति अब सूक्ष्म वित्त से हटकर खुदरा और व्यावसायिक कार्यों के लिए ऋणों की ओर स्थानांतरित हो रही है।
- क्षेत्रीय प्रसार: उत्तर भारतीय राज्यों जैसे बिहार और उत्तर प्रदेश में इस ऋण वृद्धि का विस्तार हो रहा है।
Article Sources
1 sourceवायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने 2023 के पर्यावरण नियमों के तहत बायोमास को-फायरिंग मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए ताप विद्युत संयंत्रों (TPPs) पर जुर्माना लगाया है।
पर्यावरण नियम, 2023 के बारे में
- अधिसूचना: केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 के तहत अधिसूचित।
- मानदंड: सभी कोयला आधारित TPPs में कोयले के साथ धान के पुआल के छर्रों (पेलेट्स) का उपयोग करके 5% बायोमास को-फायरिंग अनिवार्य है।
- वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए को-फायरिंग की न्यूनतम सीमा 3% निर्धारित की गई है।
- उद्देश्य: फसल अवशेषों के बाह्य-स्थाने (Ex-situ) यानी किसी अन्य जगह प्रबंधन को बढ़ावा देना। इसका लक्ष्य राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में पराली जलाने पर रोक लगाना है।
- किन पर लागू होगा: यह NCR और आसपास के क्षेत्रों (300 किमी तक) पर लागू है।
भारतीय सेना की एक टुकड़ी मिस्र के अंशास में 'साइक्लोन अभ्यास' के चौथे संस्करण (साइक्लोन अभ्यास -IV) में भाग लेगी।
- यह भारत-मिस्र के बीच द्विपक्षीय संयुक्त विशेष बल सैन्य अभ्यास है।
- उद्देश्य: अंतर-संचालन और संयुक्त संचालन क्षमता को बढ़ाना।