भारत वर्ष 2027 के बाद हाइड्रोफ्लोरोकार्बन (HFCs) के उत्पादन के लिए नई मंजूरी देना बंद करेगा | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • पर्यावरण एवं मानव संसाधन आयोग (MoEFCC) ने राज्यों को निर्देश दिया है कि वे किगाली संशोधन की प्रतिबद्धताओं के अनुरूप, 31 दिसंबर, 2027 के बाद नए एचएफसी उत्पादन के लिए पर्यावरण संबंधी मंजूरी देना बंद कर दें।
  • किगाली संशोधन में उच्च जीडब्ल्यूपी वाले एचएफसी को 2040 के दशक के अंत तक 80-85% तक चरणबद्ध तरीके से कम करने का प्रावधान है; भारत में यह चरणबद्ध कमी 2032 में शुरू होगी।
  • मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल (1987) ओजोन परत की रक्षा के लिए सीएफसी और एचसीएफसी जैसे ओडीएस को लक्षित करता है, जो सामान्य लेकिन विभेदित जिम्मेदारियों पर आधारित है।

In Summary

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने सभी राज्य और केंद्रीय प्राधिकरणों को निर्देश दिया है कि वे 31 दिसंबर, 2027 के बाद नए या अतिरिक्त HFC उत्पादन के लिए पर्यावरणीय मंजूरी देना बंद कर दें।

  • यह निर्देश किगाली संशोधन के तहत भारत की प्रतिबद्धताओं के अनुरूप है।

किगाली संशोधन (2016) के बारे में

  • इसके तहत, मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल के पक्षकार देश HFCs के उत्पादन और खपत को चरणबद्ध रूप से कम करने पर सहमत हुए थे।
    • ध्यातव्य है कि HFCs को ओजोन-क्षयकारी पदार्थों (ODS) के ऐसे विकल्प के रूप में पेश किया गया था जो ओजोन को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।
      • हालांकि HFCs ओजोन परत को नुकसान नहीं पहुँचाते, लेकिन इनकी वैश्विक तापवृद्धि क्षमता (GWP) बहुत अधिक (CO₂ की तुलना में 12 से 14,000 गुणा) है
  • प्रमुख लक्ष्य:
    • पक्षकार देश 2040 के दशक के अंत तक HFCs के उपयोग को 80-85% तक कम करने पर सहमत हुए।
    • भारत वर्ष 2032 के बाद से 4 चरणों में HFCs के उपयोग में चरणबद्ध रूप से कमी करेगा: 2032 में 10%, 2037 में 20%, 2042 में 30% और 2047 में 85% की संचयी कमी

मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल (1987) के बारे में

  • यह ओजोन परत के संरक्षण के लिए ओजोन-क्षयकारी पदार्थों (ODS) को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने हेतु एक अंतरराष्ट्रीय संधि है।
    • इसे वियना अभिसमय के तहत लागू किया गया। वियना अभिसमय को 1985 में अपनाया गया था।  
  • शामिल पदार्थ: यह प्रोटोकॉल क्लोरोफ्लोरोकार्बन (CFCs), हाइड्रोक्लोरोफ्लोरोकार्बन (HCFCs) और हैलोन जैसे ओजोन-क्षयकारी पदार्थों (ODS) को लक्षित करता है।
    • 1992 तक, इसे सार्वभौमिक रूप से अनुमोदित कर दिया गया था, अर्थात संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देश इस पर हस्ताक्षर कर चुके थे। इसमें 'समान लेकिन विभेदित उत्तरदायित्वों' (Common but Differentiated Responsibilities) के सिद्धांत को लागू किया गया।

ओजोन और ओजोन-क्षयकारी पदार्थों (ODS) के बारे में

  • ODS क्लोरीन और ब्रोमीन युक्त मानव निर्मित रसायन हैं (जैसे-क्लोरोफ्लोरोकार्बन)।
  • ये समतापमण्डल तक पहुँच सकते हैं जहाँ वे उत्प्रेरक अभिक्रियाएं करते हैं, जिससे ओजोन का क्षरण होता है।
    • समताप मंडलीय ओजोन (गुड ओजोनपृथ्वी की सतह से 10-40 किलोमीटर ऊपर पाई जाती है, और पृथ्वी को सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी (UV) किरणों से बचाती है।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

Common but Differentiated Responsibilities (CBDR)

Common but Differentiated Responsibilities (CBDR) is a principle, originating in environmental law and applied in trade discussions, acknowledging that all countries share a common responsibility for global challenges but have differing capacities and historical contributions, thus requiring differentiated obligations.

Vienna Convention

An international agreement adopted in 1985 that provided a framework for international cooperation to protect the ozone layer. It led to the development of the Montreal Protocol.

Stratosphere

The layer of Earth's atmosphere located above the troposphere, extending from about 10 to 40 kilometers above the surface. It contains the ozone layer, which absorbs most of the Sun's harmful ultraviolet radiation.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet