राष्ट्रीय क्वांटम मिशन ने 1,000 किलोमीटर सुरक्षित संचार का लक्ष्य हासिल किया | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • भारत ने विश्व स्तर पर सबसे लंबे क्वांटम कुंजी वितरण (क्यूकेडी) परिनियोजन में से एक के साथ सुरक्षित क्वांटम संचार में एक मील का पत्थर हासिल किया है।
  • क्वांटम संचार सूचना को एन्कोड और प्रसारित करने के लिए क्वांटम गुणों जैसे कि क्यूकेडी का उपयोग करता है, और क्वांटम अवस्था परिवर्तनों के माध्यम से अवरोधों का पता लगाता है।
  • राष्ट्रीय क्वांटम मिशन (2023-24 से 2030-31) का उद्देश्य क्वांटम कंप्यूटर, उपग्रह-आधारित सुरक्षित संचार, संवेदनशील क्वांटम उपकरण और अगली पीढ़ी के क्वांटम सामग्री विकसित करना है।

In Summary

यह वैश्विक स्तर पर सबसे लंबी दूरी तक क्वांटम-की डिस्ट्रीब्यूशन (QKD) संचालित करने की उपलब्धियों में से एक है। यह उपलब्धि सुरक्षित क्वांटम संचार के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति है।

  • इस कदम से रक्षा, वित्तीय प्रणालियों और अति-महत्वपूर्ण अवसंरचनाओं में भारत की सुरक्षित संचार क्षमताओं के सुदृढ़ होने का अनुमान है।

क्वांटम संचार क्या है?

  • परिभाषा: क्वांटम संचार वास्तव में दूर स्थित क्वांटम प्रणालियों के बीच जानकारी को एन्कोड करके भेजने और प्राप्त करने का अध्ययन है।
  • भौतिक आधार: यह क्वांटम-की डिस्ट्रीब्यूशन (QKD) जैसे विशिष्ट क्वांटम गुणों का उपयोग करता है।
    • QKD क्वांटम मैकेनिक्स के सिद्धांतों का उपयोग करके गोपनीय एन्क्रिप्शन-की (keys) सृजित करने और साझा करने की एक पद्धति है।
      • QKD क्वांटम अवस्थाओं पर आधारित होता है, जो किसी अन्य पक्ष द्वारा हस्तक्षेप किए जाने पर बदल जाती हैं। इसलिए यदि कोई बीच में जानकारी को प्राप्त करने (intercept) की कोशिश करता है, तो उसे आसानी से पता लगाया जा सकता है।
  • माध्यम: पारंपरिक संचार के समान, क्वांटम संचार मुख्य रूप से सूचना को एन्कोड करने के लिए प्रकाश (एकल फोटॉन) का उपयोग करता है, जिससे तेज और कम-त्रुटि वाला संचार संभव होता है।

राष्ट्रीय क्वांटम मिशन के बारे में

  • शुरुआत: इसे भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) द्वारा 2023-24 से 2030-31 की अवधि के लिए प्रारंभ किया गया है।
  • मुख्य उद्देश्य:
    • मध्यम स्तर के क्वांटम कंप्यूटर विकसित करना।
    • सैटेलाइट के उपयोग से 2000 किलोमीटर की क्वांटम-सुरक्षित संचार प्रणाली स्थापित करना।
    • मैग्नेटोमीटर, ग्रेविटी सेंसर और परमाणु घड़ियों सहित अत्यधिक संवेदनशील क्वांटम उपकरण डिजाइन करना।
    • अगली पीढ़ी की क्वांटम सामग्री विकसित और संश्लेषित करना, जैसे-सुपरकंडक्टर्स, नए प्रकार के सेमीकंडक्टर्स और टोपोलॉजिकल सामग्री
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

अति-महत्वपूर्ण अवसंरचनाएँ

ये किसी राष्ट्र के लिए आवश्यक प्रणालियाँ और संपत्ति हैं, जैसे ऊर्जा ग्रिड, जल आपूर्ति, परिवहन नेटवर्क और संचार प्रणालियाँ, जिनकी क्षति या विनाश राष्ट्रीय सुरक्षा, अर्थव्यवस्था या सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर परिणाम पैदा कर सकता है।

क्वांटम अवस्थाएँ

क्वांटम यांत्रिकी में, ये कणों की संभावित स्थितियाँ या गुण होते हैं, जैसे कि स्पिन या ध्रुवीकरण। क्वांटम संचार में, इन अवस्थाओं का उपयोग सूचना को एन्कोड करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है, क्योंकि बाहरी हस्तक्षेप से ये अवस्थाएँ बदल सकती हैं।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST)

भारत सरकार का एक विभाग जो देश में विज्ञान और प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने, समर्थन करने और लागू करने के लिए जिम्मेदार है।

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet