नाइजीरिया (राजधानी: अबुजा)
संयुक्त राज्य अमेरिका ने नाइजीरिया में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ 'शक्तिशाली हमले' किए।
भौगोलिक अवस्थिति

- स्थान: यह एक पश्चिम अफ्रीकी देश है।
- सीमावर्ती देश: इसके उत्तर में नाइजर, पूर्व में चाड और कैमरून, तथा पश्चिम में बेनिन स्थित है।
- सीमावर्ती जल निकाय: अटलांटिक महासागर में गिनी की खाड़ी।
भौगोलिक विशेषताएं
- वनस्पति: यहां सवाना वनस्पति पाई जाती है और यह साहेल क्षेत्र का भी हिस्सा है।
- साहेल क्षेत्र सहारा रेगिस्तान और सवाना पारिस्थितिकी-तंत्र के बीच का एक अर्ध-शुष्क संक्रमणशील क्षेत्र है।
- प्रमुख नदियां: नाइजर, बेनू, कदुना आदि।
- चाड झील: यह एक ताजे पानी की झील है जो चाड, कैमरून, नाइजीरिया और नाइजर के संगम पर स्थित है।
- प्रमुख पर्वत: चपल वाद्दी (Chappal Waddi), माउंट डिमलांग आदि।