लेबनान (राजधानी: बेरुत)

भारत ने 29 देशों के साथ मिलकर लेबनान में शांति-स्थापना सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
भौगोलिक अवस्थिति
- लेबनान भूमध्य सागर के पूर्वी तट पर स्थित क्षेत्र की एक संकीर्ण पट्टी है।
- सीमाएं: यह उत्तर और पूर्व में सीरिया, दक्षिण में इजरायल और पश्चिम में भूमध्य सागर से अपनी सीमाएं साझा करता है।
भौगोलिक विशेषताएं
- भू-आकृति: लेबनान को चार अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्रों में विभाजित किया गया है:
- पूर्वी भूमध्य सागर (लेवेंट) के साथ लगा हुआ एक संकीर्ण तटीय मैदान।
- लेबनान पर्वत (जबाल लुबनान)।
- बेका घाटी (अल-बिक़ा)।
- एंटी-लेबनान और हरमन पर्वतमाला।
- प्रमुख नदियां: लिटानी, ओरोंटेस (नहर अल-असी) और कबीर।
- जलवायु: यहां भूमध्यसागरीय जलवायु पाई जाती है, जिसकी विशेषता सर्दियों में वर्षा और शुष्क गर्मियां है।