लेबनान (राजधानी: बेरूत)
हाल ही में, यूनिसेफ ने लेबनान में गंभीर जल संकट को लेकर चिंता जताई , वहीं UNIFIL ने ब्लू लाइन के पास इजरायल की लगातार गोलाबारी की सूचना दी।

- लिटानी नदी राष्ट्रीय प्राधिकरण के अनुसार, लेबनान का सबसे बड़ा जलाशय ‘लेक कराओन’ में जल स्तर रिकॉर्ड निम्नतम स्तर पर पहुंच गया है।
- लिटानी नदी लेबनान की सबसे लंबी और सबसे बड़ी नदी है। यह बेका घाटी से होकर बहती है और भूमध्य सागर में मिल जाती है।
- ब्लू लाइन: यह 2000 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा इजरायल के दक्षिणी लेबनान से कब्जे के बाद उसकी वापसी की पुष्टि के लिए निर्धारित सीमा रेखा (लाइन ऑफ विड्रॉल) है।
- यह रेखा लगभग 120 किलोमीटर लंबी है और यह लेबनान की दक्षिणी सीमा व इजरायल की उत्तरी सीमा का निर्धारण करती है।
भौगोलिक अवस्थिति
- लेबनान पश्चिम एशिया के लेवेंट (Levant) क्षेत्र में स्थित संकरा भूभाग है।
- समुद्री सीमा: भूमध्य सागर के तट पर अवस्थित है।
- सीमाएँ: इसके उत्तर और पूर्व में सीरिया, तथा दक्षिण में इजराइल है।
भौगोलिक विशेषताएं
- लेबनान चार भौगोलिक क्षेत्रों में बँटा है:
- भूमध्य सागर के किनारे संकरा तटीय मैदान
- लेबनान पर्वत (जबल लुबनान),
- बिका (अल-बिका) घाटी और
- एंटी-लेबनान और हर्मोन पर्वतमाला।
- जलवायु - भूमध्यसागरीय जलवायु (सर्दियों में आर्द्र और गर्मियों में शुष्क)।