जापान (राजधानी: टोक्यो)
जापान के उत्तरी तट पर 7.5 तीव्रता का एक प्रबल भूकंप आया।
- प्रशांत 'रिंग ऑफ फायर' के नज़दीक अवस्थिति के कारण जापान में बार-बार विवर्तनिकी गतिविधियां होती हैं।

भौगोलिक अवस्थिति
- जापान, उत्तर-पश्चिमी प्रशांत महासागर में पूर्वी एशिया में स्थित एक द्वीपीय देश है।
- पड़ोसी देश: इसकी कोई स्थलीय सीमा नहीं है।
- यह 14,000 से अधिक द्वीपों वाला द्वीप-समूह है।
- चार मुख्य द्वीप (उत्तर से दक्षिण): होक्काइडो, होन्शू (सबसे बड़ा), शिकोकू और क्यूशू।
- समुद्री सीमाएं:
- पूर्व: प्रशांत महासागर
- उत्तर: ओखोत्स्क सागर
- पश्चिम: जापान सागर (जिसे पूर्वी सागर भी कहा जाता है)
- दक्षिण-पश्चिम: पूर्वी चीन सागर
भौगोलिक विशेषताएं:
- जलवायु: उत्तर में सब-आर्कटिक से लेकर दक्षिण में आर्द्र उपोष्णकटिबंधीय तक की विविधता प्राप्त होती है।
- उच्चतम शिखर: माउंट फुजी, जो एक प्रसिद्ध स्ट्रैटोवोलकानो है।
- प्रमुख नदियाँ: शिनानो (सबसे लंबी), टोने और किसो।