भारत के वन वर्ष 2100 तक अपनी कार्बन भंडारण क्षमता को लगभग दोगुना कर सकते हैं | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • अध्ययन में अनुमान लगाया गया है कि कार्बन डाइऑक्साइड और वर्षा के कारण 2100 तक भारत के वनस्पति कार्बन बायोमास में 35%-97% की वृद्धि होगी, जिसमें शुष्क/अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में प्रमुख वृद्धि होगी।
  • भारत का लक्ष्य 2035 तक 3.5-4.0 अरब टन CO2 के बराबर कार्बन सिंक बनाना है, जिसमें वन कार्बन भंडार 2023 तक बढ़कर 7.29 अरब टन हो जाएगा।
  • प्रमुख पहलों में ग्रीन इंडिया मिशन, राष्ट्रीय वनरोपण कार्यक्रम, कैम्पा, टीओएफआई, बॉन चैलेंज और कार्बन भंडारण को बढ़ाने के लिए ग्रीन क्रेडिट कार्यक्रम शामिल हैं।

In Summary

एक हालिया अध्ययन के अनुसार, भारत के वनों में कार्बन अवशोषण की क्षमता में भारी वृद्धि होने का अनुमान है। यह जलवायु परिवर्तन के खिलाफ भारत की लड़ाई में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सिद्ध हो सकती है।

अध्ययन के मुख्य मुख्य बिंदुओं पर एक नजर

  • वनस्पति आधारित कार्बन बायोमास में अनुमानित वृद्धि: 2100 तक 35% (निम्न-उत्सर्जन परिदृश्य में) से लेकर 97% (उच्च-उत्सर्जन परिदृश्य में) तक की वृद्धि हो सकती है।
  • प्रमुख कारक: वायुमंडल में CO2 का बढ़ता स्तर (जो प्रकाश संश्लेषण में सहायता करता है) और वर्षा पैटर्न में बदलाव।
  • वृद्धि वाले प्रमुख क्षेत्र: राजस्थान और गुजरात जैसे शुष्क और अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में 60% से अधिक की वृद्धि का अनुमान है।

भारत के लक्ष्य और रुझान

  • राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (NDCs): 2031-35 के अद्यतन NDC लक्ष्यों के अनुसार, भारत का लक्ष्य 2005 के स्तर की तुलना में 2035 तक वन और वृक्ष आवरण के माध्यम से 3.5-4.0 बिलियन टन CO2 के बराबर कार्बन सिंक बनाना है।
  • भारत वन स्थिति रिपोर्ट (ISFR) 2023 के अनुसार: 
    • कुल वन कार्बन भंडारण 2013 के 6.94 बिलियन टन से बढ़कर 2023 में 7.29 बिलियन टन हो गया।
    • कुल वन और वृक्ष आवरण भारत के भौगोलिक क्षेत्र का 24.62% (2021) से बढ़कर 25.17% हो गया।

भारत की कार्बन भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए प्रमुख पहलें 

  • ग्रीन इंडिया मिशन (GIM): इसके लक्ष्य हैं; वन/वृक्ष आवरण को 5 मिलियन हेक्टेयर तक बढ़ाना और अन्य 5 मिलियन हेक्टेयर वन/गैर-वन भूमि की गुणवत्ता में सुधार करना।
  • राष्ट्रीय वनीकरण कार्यक्रम (NAP): यह एक केंद्र प्रायोजित योजना है। इसका उद्देश्य निम्नीकृत वनों की पारिस्थितिकी पुनर्बहाली और जनभागीदारी के माध्यम से वन संसाधनों का विकास करना है।
  • प्रतिपूरक वनीकरण कोष प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण (CAMPA): इसका उद्देश्य है किसी परियोजना (जैसे सड़क, खनन, उद्योग आदि) के लिए जंगल की जमीन का उपयोग गैर-वन कार्यों में करने पर उसके बदले में नए पेड़ लगाकर और जंगल विकसित करके उसकी भरपाई करना।
  • अन्य महत्वपूर्ण पहलें: भारत में वनों के बाहर वृक्ष (TOFI) कार्यक्रम, बॉन चैलेंज (26 मिलियन हेक्टेयर बंजर भूमि को बहाल करने की) प्रतिबद्धता, कृषि वानिकी उप-मिशन (SMAF), ग्रीन क्रेडिट प्रोग्राम (GCP), और नगर वन योजना।  
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

ग्रीन क्रेडिट प्रोग्राम (GCP)

A market-based mechanism to incentivize environmentally conscious behavior. It encourages individuals and organizations to undertake activities that benefit the environment and rewards them with Green Credits.

बॉन चैलेंज

A global initiative launched to restore degraded and deforested lands. India has committed to restoring 26 million hectares of degraded land under this challenge, contributing to global climate change mitigation efforts.

प्रतिपूरक वनीकरण कोष प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण (CAMPA)

A fund established to manage money collected for compensatory afforestation. It aims to compensate for the diversion of forest land for non-forest purposes by undertaking afforestation and forest conservation activities.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet