जलवायु कार्य-योजना में बहुपक्षवाद | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

हाल ही में आयोजित 17वें पीटर्सबर्ग जलवायु संवाद (Petersberg Climate Dialogue) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनावों के बीच बहुपक्षीय जलवायु कार्य-योजना के लिए प्रतिबद्धता दोहराई गई।

  • पीटर्सबर्ग जलवायु संवाद जलवायु मुद्दों पर एक अनौपचारिक बहुपक्षीय वार्षिक बैठक है। इसकी शुरुआत जर्मनी ने 2010 में की थी। यह 2026 में प्रस्तावित UNFCCC-COP31 से पहले आयोजित होने वाली पहली प्रमुख जलवायु-मंत्रिस्तरीय बैठक थी।

जलवायु कार्य-योजना में बहुपक्षवाद की भूमिका

  • जलवायु-एक वैश्विक सार्वजनिक संपदा (Climate as a Global Public Good): जलवायु परिवर्तन एक ऐसा सीमा-पार खतरा है, जिससे निपटना किसी एक देश की क्षमता से परे है। इसके प्रभाव और लाभ पूरी दुनिया में फैले होते हैं, इसलिए इससे निपटने के लिए बहुपक्षीय सहयोग सबसे मूलभूत और आवश्यक तरीका है।
  • सामूहिक शासन : यह वैश्विक जिम्मेदारियों को साझा करने के लिए नियम-आधारित एक व्यवस्था स्थापित करता है, एकपक्षीय कार्रवाई को रोकता है और समन्वित जलवायु कार्रवाई सुनिश्चित करता है। उदाहरण के लिए: राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (NDCs)
  • वार्ता मंच (Negotiation Platforms): संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन पर फ्रेमवर्क कन्वेंशन  (UNFCCC), संयुक्त राष्ट्र जैव-विविधता अभिसमय (UNCBD) और संयुक्त राष्ट्र मरुस्थलीकरण रोकथाम अभिसमय (UNCCD) जैसी व्यवस्थाएं जलवायु अनुकूलन और शमन रणनीतियों के विकास में मदद करती हैं।
  • जलवायु न्याय का संरक्षण: यह वितरणात्मक समानता (distributive equity) की रक्षा करता है, जिसके तहत "साझा लेकिन विभेदित जिम्मेदारियों का सिद्धांत (Common But Differentiated Responsibilities - CBDR)" लागू किया जाता है। यह मानता है कि हर देश की क्षमता और ऐतिहासिक उत्सर्जन स्तर अलग-अलग हैं। 
    • इसका अर्थ है कि सभी देशों को जिम्मेदारी निभानी चाहिए, लेकिन जिन देशों ने अधिक प्रदूषण फैलाया है और जिनके पास अधिक संसाधन हैं, उन्हें ज्यादा जिम्मेदारी उठानी चाहिए।
  • वित्तीय तंत्र जुटाना: उदाहरण के लिए 'वैश्विक पर्यावरण सुविधा' (GEF) और 'हरित जलवायु निधि' (Green Climate Fund: GCF) जैसे संस्थानों के माध्यम से।

मुख्य चुनौतियां

  • निर्णय लेने में पंगुता: उदाहरण के तौर पर, UNFCCC में आम-सहमति आधारित निर्णय मॉडल अपनाने के कारण कई बार निर्णय लेने की प्रक्रिया धीमी या रुक जाती है।
  • वित्तपोषण से संबंधित बाधाएं: विकसित देश प्रत्येक वर्ष 100 अरब डॉलर देने के वादे को पूरा नहीं कर पाए हैं।
  • भू-राजनीतिक विभाजन: एकपक्षीय कार्रवाई (unilateralism) की प्रवृत्ति बढ़ गई है।  जब देश अपने-अपने तरीके से निर्णय लेने लगते हैं और सहयोग कम हो जाता है, तो वैश्विक जलवायु नियम कमजोर पड़ जाते हैं।  उदाहरण के तौर पर, संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रमुख जलवायु समझौतों/संस्थाओं से बाहर निकलने की घोषणा। 
  • अन्य चुनौतियां: 
    • एजेंडा तय करने में असमानता: विकसित देशों को अधिक लाभ होता है;
    • प्रौद्योगिकीय संरक्षणवाद: नई प्रौद्योगिकी  गरीब या विकासशील देशों को आसानी से नहीं मिलती।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

Unilateralism

A foreign policy approach where a state acts primarily in its own self-interest, without regard for the interests of other states or international cooperation.

Consensus-based decision model

A decision-making process where all members of a group must agree for a decision to be made, often leading to slower or stalled progress in multilateral negotiations.

Green Climate Fund (GCF)

A fund established within the framework of the UNFCCC to help developing countries limit or reduce their greenhouse gas emissions and adapt to the impacts of climate change.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet