बाल श्रम | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

उच्चतम न्यायालय ने मनोरंजन और आतिथ्य (हॉस्पिटैलिटी) क्षेत्रकों में बाल श्रम पर सख्त रोक की आवश्यकता पर बल देते हुए सरकार को नोटिस जारी किया।

बाल श्रम के विरुद्ध प्रावधान

  • संवैधानिक:
    • अनुच्छेद 24: यह अनुच्छेद 14 वर्ष से कम उम्र के बालकों को कारखानों, खदानों या खतरनाक व्यवसायों में नियोजन पर रोक लगाता है।
    • अनुच्छेद 39: यह अनुच्छेद राज्य को निर्देश देता है कि वह यह सुनिश्चित करे कि श्रमिकों के स्वास्थ्य और शक्ति तथा बालकों की कोमल उम्र का दुरुपयोग न हो।
    • अनुच्छेद 23: यह अनुच्छेद मानव तस्करी, बेगार (जबरन श्रम) आदि पर रोक लगाता है।
  • विधिक प्रावधान:
    • बालक और कुमार श्रम (प्रतिषेध और विनियमन) 1986 (2016 में संशोधित): यह अधिनियम सभी व्यवसायों में 14 वर्ष से कम उम्र के बालकों और खतरनाक व्यवसायों में किशोरों/कुमारों (14-18 वर्ष) के नियोजन पर रोक लगाता है।
    • किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम, 2015

पैमाना (PAIMANA) पोर्टल केंद्रीय क्षेत्रक की अवसंरचना परियोजनाओं की निगरानी को सुदृढ़ करता है।

  • यहां पैमाना (PAIMANA) से आशय है; राष्ट्र-निर्माण हेतु परियोजना मूल्यांकन, अवसंरचना निगरानी और विश्लेषण। 
  • यह पोर्टल अप्रैल 2026 से लगभग ₹43 लाख करोड़ मूल्य की 1,981 अवसंरचना परियोजनाओं की निगरानी कर रहा है।

PAIMANA पोर्टल के बारे में

  • उद्देश्य: ₹150 करोड़ और उससे अधिक राशि की केंद्रीय क्षेत्रक की अवसंरचना परियोजनाओं की निगरानी के लिए एक केंद्रीकृत वेब-आधारित पोर्टल के रूप में कार्य करना।
    • केंद्रीय सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) द्वारा संचालित।
    • इसने OCMS-2006 (ऑनलाइन कम्प्यूटरीकृत निगरानी प्रणाली) का स्थान लिया है।
  • मुख्य विशेषताएं: व्यवस्थित निगरानी के लिए "एक डेटा, एक प्रविष्टि" सिद्धांत पर कार्य करता है।
  • एकीकरण: 70% से अधिक परियोजना डेटा के स्वचालित अद्यतन के लिए इसे DPIIT के इंटीग्रेटेड प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग पोर्टल (IPMP/IIG-PMG) से API के माध्यम से जोड़ा गया है।
  • महत्व: अवसंरचना की निगरानी को मानकीकृत करने और निष्पक्ष निर्णय लेने में मदद करने के लिए एक राष्ट्रीय डेटा भंडार के रूप में कार्य करता है।

यूरोप के ऊपर बने हीट डोम ने यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस और स्पेन में भीषण गर्मी बढ़ा दी है।

हीट डोम के बारे में

  • हीट डोम उच्च दाब वाला वायुमंडलीय तंत्र है, जो लंबे समय तक पृथ्वी की सतह के पास गर्म हवा को रोककर रखता है, जिससे अत्यधिक गर्मी की स्थिति उत्पन्न होती है। 
    • चूंकि गर्म हवा फैलती है, इसलिए यह एक गुंबद जैसी संरचना बना देती है, जो अपने भीतर गर्मी को रोककर रखती है।
  • कार्यप्रणाली: नीचे उतरने वाली वायु संकुचित होकर गर्म हो जाती है, जबकि उच्च दाब बादलों के निर्माण को रोकता है और गर्म वायु को सतह के पास रोके रखता है। 
  • प्रभाव: इसके कारण लू, सूखा, जंगलों में आग और गंभीर स्वास्थ्य जोखिम उत्पन्न होते हैं। 

रूस के बेलगोरोड क्षेत्र में मिसाइल और ड्रोन हमले से कई लोग हताहत हुए और महत्वपूर्ण ऊर्जा अवसंरचनाओं को नुकसान पहुंचा है।

बेलगोरोड क्षेत्र के बारे में

  • स्थापना: 6 जनवरी, 1954 को।
  • अवस्थिति: यह दक्षिण-पश्चिमी रूस में स्थित है। यह यूक्रेन के साथ सीमा भी साझा करता है।
    • यह अपर डोनेट्स नदी के किनारे स्थित है और बेलगोरोड ओब्लास्ट की प्रशासनिक राजधानी के रूप में कार्य करता है।
  • जलवायु: सामान्य महाद्वीपीय जलवायु।
  • अर्थव्यवस्था: यह एक औद्योगिक केंद्र है, जो रूस के एक-तिहाई लौह अयस्क का उत्पादन करता है। यह क्षेत्र कृषि उत्पादन में भी अग्रणी है।

नौतपा के दौरान उत्तर भारत में मौसम की सबसे गर्म अवधि की शुरुआत हुई।

नौतपा के बारे में

  • यह हिंदू कैलेंडर में एक पारंपरिक नौ-दिवसीय मौसमी चरण है जो गर्मियों में लू की चरम अवधि को दर्शाता है।
  • नौतपा का उल्लेख सूर्य सिद्धांत जैसे प्राचीन ज्योतिष ग्रंथों में मिलता है।
  • यह नौ और तपा (गर्मी) शब्दों से मिलकर बना है जो तब शुरू होता है जब सूर्य मई के अंत में रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है।
  • इस वर्ष नौतपा 25 मई से 2 जून तक रहने की संभावना है और यह एक प्रबल एल नीनो के लंबे समय तक बने रहने वाले प्रभावों के साथ संयोग कर रहा है।
    • एल नीनो का अर्थ उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर की सतही जलधाराओं के गर्म होने से है, जिसके कारण भारत में प्रायः अधिक गर्मी पड़ती है।

केंद्रीय सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने अखिल भारतीय औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) के ‘आधार वर्ष संशोधन’ पर तकनीकी सलाहकार समिति (TAC-IIP) की रिपोर्ट जारी की।

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक के बारे में

  • IIP  एक समग्र संकेतक है, जो किसी आधार अवधि (वर्ष) की तुलना में एक निश्चित अवधि के दौरान औद्योगिक उत्पादों के समूह के उत्पादन की मात्रा में होने वाले अल्पकालिक परिवर्तनों को मापता है।
  • जारीकर्ता: MoSPI के तहत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO)
  • कवरेज: तीन क्षेत्रक- विनिर्माण (77.63%), खनन (14.37%), बिजली (7.99%)।
  • आधार वर्ष: 2011-12 (नई श्रृंखला में यह 2022-23 होगा)।
  • IIP की नई श्रृंखला में प्रमुख परिवर्तन:
    • शामिल क्षेत्रकों का विस्तार: इसमें लघु खनिज (माइनर मिनरल), दुर्लभ मृदा खनिज, गैस आपूर्ति, जल आपूर्ति, तथा सीवरेज एवं अपशिष्ट प्रबंधन शामिल हैं।
    • नवीकरणीय और गैर-नवीकरणीय स्रोतों से उत्पादित बिजली के लिए अलग-अलग सूचकांक
    • खनन और उत्खनन क्षेत्र (माइनिंग और क्वैरिंग) को तीन उप-सूचकांकों में विभाजित किया गया है: ईंधन खनिज, धात्विक खनिज, और अधात्विक खनिज

विश्व स्वास्थ्य सभा ने पहली बार स्ट्रोक (पक्षाघात) को सार्वजनिक स्वास्थ्य प्राथमिकता के रूप में मान्यता दी है।

स्ट्रोक के बारे में

  • परिभाषा: स्ट्रोक एक चिकित्सीय आपात स्थिति है, जो मस्तिष्क में रक्त प्रवाह अवरुद्ध होने के कारण होती है। यह ब्लॉकेज या रक्तस्राव के कारण हो सकता है, जिससे मस्तिष्क की कोशिकाएं नष्ट होने लगती हैं।
  • प्रकार: इसमें इस्केमिक स्ट्रोक (रक्त का थक्का जमना), हेमरेजिक स्ट्रोक (मस्तिष्क में रक्तस्राव), और ट्रांसिएंट इस्केमिक अटैक (अस्थायी ब्लॉकेज) शामिल हैं।
  • लक्षण: अचानक चक्कर आना, दृष्टि खोना, चेहरे का एक तरफ झुक जाना, हाथों में कमजोरी और अस्पष्ट बोलना।
  • उपचार: तत्काल CT/MRI से जांच, थ्रोम्बोटिक थेरेपी और सामान्य स्थिति में लाने के लिए पुनर्वास की आवश्यकता होती है।
  • रोकथाम: जीवनशैली में बदलाव और उच्च रक्तचाप का प्रभावी प्रबंधन स्ट्रोक के जोखिम को काफी कम कर सकता है।

केंद्रीय वित्त मंत्री ने हाल ही में सिडबी के 37वें स्थापना दिवस पर MSME प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए कई प्रमुख पहलें शुरू कीं।

  • SIDBI एक सांविधिक निकाय है। यह MSME क्षेत्रक के संवर्धन, वित्त-पोषण और विकास के लिए उत्तरदायी प्रमुख वित्तीय संस्थान के रूप में कार्य करता है।

मैकफिन मार्ट (MachFin Mart) के बारे में

  • यह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। यह MSME को आसानी से आधुनिक मशीनरी खरीदने में मदद करता है।
  • यह प्लेटफॉर्म MSMEs को सत्यापित उपकरणों (मशीनरी) को देखने, कीमतों की तुलना करने तथा  त्वरित और डिजिटल तरीके से वित्तीय सहायता (ऋण) प्राप्त करने में मदद करता है।

ग्रामीण उद्यमों का आधुनिकीकरण (MoRE) के बारे में

  • यह पहल स्थानीय और जमीनी स्तर के व्यवसायों को लक्षित वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
  • इसका उद्देश्य अगले तीन वर्षों में 10,000 ग्रामीण और हस्तशिल्प उद्यमों का आधुनिकीकरण करना है।

TP-लिंक द्वारा वाई-फाई 7 उपकरणों का स्थानीय निर्माण शुरू किए जाने के साथ भारत ने वाई-फाई 7 युग में प्रवेश कर लिया है।

वाई-फाई 7 के बारे में

  • वाई-फाई 7 (आधिकारिक तौर पर IEEE मानक 802.11be) वायरलेस नेटवर्किंग तकनीक की अगली पीढ़ी है।
  • उद्देश्य: अपने पूर्ववर्तियों, वाई-फाई 6 और वाई-फाई 6E की तुलना में प्रदर्शन, गति और दक्षता को बढ़ाना।
  • वाई-फाई 7 की मुख्य विशेषताएं:
    • वाई-फाई 6 की तुलना में 4.8 गुना तेज गति (थ्रूपुट को 46 Gbps तक बढ़ाता है)।
    • 2.4/5/6 GHz बैंड पर मल्टी-लिंक ऑपरेशन (MLO)
    • वाई-फाई 6/6E की तुलना में 4 गुना कम लैटेंसी
    • व्यापक चैनल बैंडविड्थ (एक साथ अधिक डेटा प्रसारित किया जाता है)।
    • उन्नत टारगेट वेक टाइम (TWT) से बिजली की खपत कम होती है और बैटरी अधिक दिनों तक चल कती है।
    • व्यवधान से निपटने में बेहतर: 'प्रिएम्बल पंक्चरिंग'  से यह सुनिश्चित होता है कि चैनल के एक हिस्से में व्यवधान होने पर भी संचार जारी रहता है।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम, 2015 (Juvenile Justice (Care and Protection of Children) Act, 2015)

This act provides for the care, protection, and rehabilitation of children in need, including those who are victims of child labour, and outlines procedures for dealing with children in conflict with the law.

बालक और कुमार श्रम (प्रतिषेध और विनियमन) अधिनियम, 1986 (संशोधित 2016) (Child and Adolescent Labour (Prohibition and Regulation) Act, 1986 (amended 2016))

This act prohibits the employment of children below 14 years in all occupations and prohibits the employment of adolescents (14-18 years) in hazardous occupations.

अनुच्छेद 23 (Article 23)

A fundamental right under the Constitution of India that prohibits traffic in human beings and beggar and other similar forms of forced labour.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet