ऑस्ट्रेलिया (राजधानी: कैनबरा)
भारत के रक्षा मंत्री और ऑस्ट्रेलियाई उप-प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री ने दूसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा मंत्री स्तरीय संवाद की सह-अध्यक्षता की।

भौगोलिक अवस्थिति
- ऑस्ट्रेलिया, पृथ्वी का सबसे छोटा महाद्वीप और क्षेत्रफल की दृष्टि से छठा सबसे बड़ा देश है।
- यह दक्षिणी गोलार्ध में प्रशांत महासागर (पूर्व) और हिंद महासागर (पश्चिम) के मध्य स्थित है।
भौगोलिक विशेषताएँ
- महत्त्वपूर्ण मरुस्थल (एक-तिहाई से अधिक भूमि पर विस्तृत): ग्रेट विक्टोरिया, ग्रेट सैंडी, तनामी मरुस्थल, सिम्पसन मरुस्थल और गिब्सन मरुस्थल।
- प्रमुख पर्वतमालाएं: ग्रेट डिवाइडिंग रेंज और मैकडोनेल रेंज।
- प्रमुख नदियां: मरे-डार्लिंग, मुर्रंबिजी और लाचलन।
- अन्य: ग्रेट बैरियर रीफ (उत्तर-पूर्व में स्थित) विश्व की सबसे बड़ी प्रवाल भित्ति (कोरल रीफ) है।